पीएम आवास योजना: 18,500 लाभार्थियों के खातों में 100 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेगी सरकार

किन लाभार्थियों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, जानें पूरी जानकारी 

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिन ग्रामीण परिवारों ने पक्के मकान के लिए पीएम आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत आवेदन किया था, उनके लिए सरकार अब बड़ी राहत देने जा रही है। राजस्थान सरकार ने योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली है। योजना के तहत राज्य के 18,500 लाभार्थियों के खातों में कुल 100 करोड़ रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।

23 दिसंबर तक खाते में आ सकती है राशि

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली यह राशि 23 दिसंबर तक उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। लंबे समय से इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण परिवारों को आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। 

पीएम आवास योजना से कितना हुआ फायदा

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राजस्थान में अब तक उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक योजना के तहत करीब 24,97,121 आवासों का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक करीब 24,35,942 लाभार्थियों ने इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 24,33,490 आवासों को सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं 11 दिसंबर तक 18,07,863 आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। ये आंकड़े बताते हैं कि पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्य में तेजी से काम किया जा रहा है और लाखों परिवारों को इसका लाभ मिल चुका है।

नागौर के मेड़ता से होगा राशि का ट्रांसफर

राजस्थान में पीएम आवास योजना-ग्रामीण की राशि ट्रांसफर करने के लिए नागौर जिले के मेड़ता में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 23 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे रिमोट का बटन दबाकर 18,500 लाभार्थियों के खातों में 100 करोड़ रुपए की राशि डीबीटभ् (DBT) के जरिए ट्रांसफर करेंगे। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

कैसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं 

यदि आपने भी पीएम आवास योजना-ग्रामीण में आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो आप घर बैठे इसकी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसका पता लगा सकते हैं, जो इस प्रकार से है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dord.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Stakeholders टैब पर क्लिक करें।
  • यहां PMAYG Beneficiary विकल्प चुनें।
  • आवेदन के समय मिला रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

योजना के तहत किन लाभार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता

पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों का चयन सरकार द्वारा तय मानकों के आधार पर किया जाता है। गाइडलाइन के अनुसार पीएम आवास योजना प्राथमिकता सूची भी तय की गई है, जिसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिलाएं, विशेष रूप से महिला मुखिया वाले परिवार को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार के निर्देशों के अनुसार कुल आवासों में से 60 प्रतिशत आवास SC/ST वर्ग को देने का प्रावधान रखा गया है। इसी आधार पर योजना की किस्तें जारी की जाती हैं।

खाते में नहीं आया किस्त का पैसा तो क्या करें

यदि 23 दिसंबर को कुछ लाभार्थियों के खाते में योजना की किस्त नहीं आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि आपका नाम वेटिंग लिस्ट में हो और अगली सूची में आपको भुगतान किया जाए। पीएम आवास योजना के तहत भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्र सभी लाभार्थियों को समय रहते योजना की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार का मानना है कि पीएम आवास योजना-ग्रामीण से न केवल ग्रामीण परिवारों को पक्का घर मिलेगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। आने वाले समय में इस योजना से और अधिक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें