पीएम आवास योजना की लिस्ट जारी, इन लोगों को मिला अपना घर
प्रकाशित - 24 Apr 2025
by Tractor Junction
जानें, पीएम आवास योजना 2.0 में किन लाभार्थियों का हुआ चयन और कितना मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार की ओर से देश में पीएम आवास योजना 2.0 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत गांव व शहर में पात्र लाभार्थियों का सर्वे किया जा रहा है जो 30 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगा। इसी बीच झारखंड के सरिया खुर्द नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के तहत 124 लाभुकों का चयन किया गया है। यह चयन वित्तीय वर्ष 2024–25 केे लिए किया गया है। योजना के लिए नगर पंचायत ने कुल 320 आवेदन मांगे थे। जांच के बाद 124 लोगों को पात्र पाया गया। अब इनको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों की सूची नगर पंचायत कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। ऐसे में जिन लोगों ने योजना के तहत आवेदन किया था वे अपने नाम इस सूची में देख सकते हैं।
प्रत्येक लाभार्थी को मिलेगी 2.25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
नगर प्रबंधक शशिप्रकाश ने बताया कि प्रत्येक लाभुक को केंद्र सरकार की अेार से 2.25 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही योजना का काम शुरू हो जाएगा। यदि किसी को सूची में आपत्ति हो तो वह 22 से 26 अप्रैल तक साक्ष्य के साथ कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है। निर्धारित समय के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। जिनका नाम सूची में नहीं है वे अपने दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकते हैं।
पीएम आवास योजना में इस तरह मिलती है आर्थिक सहायता
- वित्तीय सहायता : प्रधानमंत्री अवास योजना के तहत लाभार्थी को कुल 2.50 लाख रुपए की सहायता दी जाती है जो केंद्र व राज्य सरकार मिलकर देते हैं। यह राशि लाभार्थी को 3 किस्तों में दी जाती है जिसमें पहली किस्त 50,000 रुपए, दूसरी किश्त 1,50,000 रुपए और तीसरी किश्त 50,000 रुपए मिलती है।
- ऋण पर ब्याज सब्सिडी: ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के पात्र लाभार्थियों को होम लोन पर ब्याज सब्सिडी का लाभ मिलता है। योजना के तहत ₹25 लाख तक के होम लोन पर पहले 8 लाख रुपए के लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है।
पीएम आवास योजना के क्या हैं पात्रता मापदंड
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाता है जिनके पास देश में कहीं भी अपना पक्का घर नहीं है। योजना के तहत पात्रता मापदंड इस प्रकार से हैं–
- ईडब्ल्यूएस : वार्षिक आय ₹3 लाख तक होनी चाहिए।
- एलआईजी : वार्षिक आय ₹3 लाख से ₹6 लाख तक होनी चाहिए।
- एमआईजी : वार्षिक आय ₹6 लाख से ₹9 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के प्रमुख घटक
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत निम्नलिखित चार घटकों के माध्यम से कार्यान्वयन किया जाएगा, जो इस प्रकार से हैं :
- लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC ) : इसमें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पात्र परिवारों को उनकी भूमि पर नया पक्का घर बनाने के लिए केंद्रीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- भागीदारी में किफायती आवास (AHP) : इसमें सार्वजनिक/निजी संस्थाओं द्वारा किफायती आवासों का निर्माण किया जाएगा और ईडब्ल्यूएस लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर आवंटन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- इन-सीटू स्लम पुनर्विकास (ISSR) : इसमें झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के पुनर्विकास के लिए योजना बनाई जाएगी।
- क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) : इसमें होम लोन पर ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
झारखंड के सरिया खुर्द जिले में चयनित 124 लाभार्थियों को इन योजनाओं के माध्यम से अपना पक्का घर प्राप्त होगा, जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार होगा और वे सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से सशक्त होंगे। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप अपनी पात्रता की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पीएम आवास योजन शहरी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
