पीएम किसान योजना : किसानों के खाते में 21,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के यवतमाल से जारी की किस्त, कैसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त (16th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी है। इस बार इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में 21,000 रुपए की राशि ट्रांसफर की है। इस बार पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ पहले से अधिक किसानों को मिला है। इस बार इस योजना का लाभ करीब 9 करोड़ किसानों को मिल सका है। 

वहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त (15th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ 8 करोड़ से अधिक किसानों को मिला था। इस बार पहले से अधिक किसानों को 16वीं किस्त प्राप्त हो रही है। बता दें कि पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजना है। इसके तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि डीबीटी द्वारा सीधे लाभार्थी किसान के खाते में दी जाती है। इस योजना के तहत हर चार माह के अंतराल में किसानों को 2000-2000 रुपए की राशि दी जाती है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी।

नमो शेतकारी महासम्मान निधि की दूसरी व तीसरी किस्त भी की जारी (Second and third installment of Namo Shetkari Mahasamman Nidhi also released)

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के साथ ही महाराष्ट्र सरकार की राज्य स्तरीय योजना शेतकारी महासम्मान निधि की दूसरी व तीसरी किस्त के रूप में 3800 करोड़ रुपए की राशि वितरित की। इस योजना का लाभ महाराष्ट्र के करीब 88 लाख किसानों को पहुंचा है। 

पीएम किसान योजना में कैसे चेक करें खाते में किस्त का पैसा आया या नहीं (How to check installment money of PM Kisan Yojana) 

यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी (Beneficiaries of PM Kisan Yojana) है तो आपको यह जरूर जानना चाहेंगे कि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का पैसा आया या नहीं, यह चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए तरीके को अपना सकते हैं, यह इस प्रकार से है

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. यहां होम पेज पर आपको अपना स्टेट्स जानें (Know your status) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  4. अब गेट ओटीपी (Get OTP) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कराना है। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ओटीपी (OTP) आएगा।
  6. अब प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करें और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  7. ऐसा करते ही आपके सामने बेनेफिशरी स्टेट्स (Beneficiary States) खुलकर आ जाएगा।
  8. इसमें आपको अब तक की सारी किस्तों की डिटेल मिल जाएगी।
  9. इसमें आप आसानी से अपनी 16वीं किस्त की जानकारी देख सकते हैं।

नहीं आई पीएम किसान योजना की 16 किस्त तो कहां करें शिकायत (Where to complain if 16 installments of PM Kisan Yojana have not arrived)

यदि आपको पीएम किसान योजना के रजिस्ट्रेशन (PM Kisan Yojana Registration) में कोई परेशानी आ रही है या आपकी किस्त से जुड़ी कोई समस्या है या आपको इस योजना से संबंधित कोई सवाल है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि की हेल्पलाइन (Helpline of PM Kisan Samman Nidhi) से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर अलग से हेल्प डेस्क बनाई गई है। आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official website of PM Kisan Samman Nidhi Yojana) पर फार्मर कॉर्नर (Farmer's Corner) में हेल्प डेस्क पर जाना होगा। यहां आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद गेट डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने क्वेरी फॉर्म आ जाएगा। यहां ड्रॉप आउट में अकाउंट नंबर, पेमेंट, आधार और अन्य समस्याओं से जुड़े ऑप्शन दिए गए हैं। अपनी समस्या के हिसाब से इसे चुनना होगा और नीचे इसका विवरण लिखना होगा। इसके बाद इसे सबमिट करना होगा। इस तरह आप हेल्प डेस्क की सहायता से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी समस्या के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्प लाइन नंबर 155261/ 011-24300606 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें