लाड़ली बहना योजना : 20वीं किस्त जारी, इन महिलाओं के खाते में नहीं आए पैसे

जानें, किन महिलाओं को मिला किस्त का लाभ और किन महिलाओं को जारी नहीं की गई किस्त

Ladli Behna Yojana 20th Installment : महिलाओं के बीच लोकप्रिय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 20th Installment) जारी कर दी गई है, लेकिन इस बार करीब 1.63 लाख महिलाओं को योजना की किस्त नहीं मिल पाई है। ऐसे में इस बार केवल 1.26 करोड़ महिलाओं को ही लाड़ली बहना योजना का लाभ (Benefits of Ladli Behna Yojana) मिल सका है। योजना की शुरुआत के समय इसमें पात्र महिलाओं की संख्या 1.29 करोड़ थी लेकिन अब इसकी संख्या 2.63 लाख कम हो गई है। इन दो लाख से अधिक महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची ( Ladli Behna Yojana Beneficiary List) से काट दिए गए हैं। ऐसे में अब इस योजना की पात्र महिला लाभार्थियों की संख्या 2.63 लाख घट कर 1.26 करोड़ रह गई है। इस तरह इस बार योजना की 20वीं किस्त के रूप में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.26 करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में कुल 1553 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 55 लाख हितग्राहियों के खातों में 255 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है।

लाड़ली बहना योजना से क्यों हटाए गए 2 लाख से अधिक महिलाओं के नाम

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जो विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान गेम चेंजर साबित हुई थी और राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनी है। सरकार बनने के बाद इस योजना की लाभार्थी लिस्ट से महिलाओं के नाम कम होते गए, लेकिन योजना में नए आवेदन अभी तक नहीं लिए गए जिसके कारण योजना की लाभार्थी महिलाओं की संख्या में कमी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि योजना से जुड़ी 1.63 महिलाओं के नाम लिस्ट से इसलिए हटाए गए हैं, क्योंकि उन महिलाओं की उम्र 60 साल से ज्यादा हो गई है, जबकि योजना के पात्रता संबंधी नियमों के अनुसार लाड़ली बहना योजना का लाभ  (Benefits of Ladli Behna Yojana) 21 से 60 साल तक महिलाओं को दिया जाता है। इससे पहले लाड़ली बहना योजना की 19वीं किस्त जो 11 दिसंबर 2024 को दी गई थी उसमें 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों को ही किस्त की राशि ट्रांसफर की गई थी। इस तरह अब तक इस योजना से कुल 2.63 लाख महिलाओं अपात्र घोषित हो चुकी हैं। 

कैसे चेक करें आपके खाते में 20वीं किस्त आई या नहीं

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 20th Installment) लाभार्थी महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। यदि आप भी इस योजना से जुड़ी हुई हैं तो आप जरूर यह जानना चाहेंगी कि आपके खाते में किस्त ट्रांसफर की गई है या नहीं, तो इसे आप यहां दिए गए तरीके से आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकती हैं, जो इस प्रकार से है-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट  https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • यहां होम पेज पर आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आप दूसरे पेज पर आ जाएंगे। यहां आपको अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक संख्या दर्ज करनी होगी। 
  • अब कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
  • आपको प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना होगा और इसे वेरिफाई करना होगा। 
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपको “सर्च” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • ऐसा करते ही आपके सामने 20वीं किस्त के भुगतान की स्थिति खुल जाएगी। 
  • आप इसमें आसानी से यह चेक कर सकती हैं कि लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त की राशि आपके खाते में ट्रांसफर की गई है या नहीं।

क्या है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता संबंधी नियम

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) के लिए कुछ पात्रता संबंधी नियम योजना के शुरुआत में तय किए गए थे, उसके बाद इन नियमों में संशोधन भी किया गया ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। योजना के संशोधित पात्रता संबंधी नियम इस प्रकार से हैं

  • लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्यप्रदेश में जन्मी उन महिलाओं को दिया जाता है जो एक जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी हैं। 
  • इस योजना के लाभ के लिए प्रदेश की विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता यानी तलाकशुदा महिलाएं पात्र मानी गई हैं। 
  • योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जो खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आता हो। 
  • इस योजना का लाभ उन  महिलाओं को दिया जाता है जिसके परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए है। 
  • संयुक्त परिवार होने की स्थिति में 5 एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए। परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। 
  • यदि जिस परिवार में ट्रैक्टर को छोड़कर अन्य कोई चार पहिया वाहन है तो उसे भी लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • यदि कोई महिला 60 साल से कम उम्र की है और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से प्रति माह 1250 रुपए से कम की राशि प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत उसे 1250 रुपए से जितनी राशि कम मिल रही है उस अंतर की राशि का भुगतान लाड़ली बहना योजना के जरिये किया जाएगा।
  • योजना में आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 साल पूरी हो चुकी होनी चाहिए और योजना में आवेदन के लिए अधिकतम उम्र 60 से कम होनी चाहिए। 
  • यदि महिला के परिवार को कोई सदस्य, वर्तमान या भूतपूर्व सांसद या विधायक हो या सरकारी पद का लाभ ले रहा हो तो ऐसी स्थिति में महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को अब तक कितना मिला लाभ

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) को 2023 से शुरू किया गया था। इसकी पहली किस्त 1000 रुपए 10 जून 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर 1000 रुपए की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए प्रति माह किया गया। अब इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं काे 1250 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है। इस तरह अब इस योजना से जुड़ी महिलाओं को साल में कुल 15,000 रुपए की राशि मिलती है। अब तक इस योजना की कुल 20 किस्तें जारी की जा चुकी है। इससे पहले लाड़ली बहना योजना की 19वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 19th installment) 11 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। योजना की अगली किस्त फरवरी 2025 में जारी की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को अतिरिक्त किस्तें भी दी गईं जिसमें माह अगस्त 2023 और 2024 कुल दो बार लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि उनके खाते में भेजी गई।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें