प्रकाशित - 28 Nov 2023
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
इस समय रबी फसलों की बुवाई (sowing of rabi crops) का सीजन चल रहा है। ऐसे में किसानों को बुवाई के लिए कृषि यंत्रों (agricultural machinery) की आवश्यकता होगी। फसलों के बीजों की बुवाई के लिए बहुत सी कृषि मशीनें आती है जिनसे कम समय और श्रम में फसलों की बुवाई करना आसान हो जाता है। बुवाई की इन मशीनों में सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन (Seed cum fertilizer drill machine) काफी उपयोगी मशीन होती है। इस मशीन की सहायता से किसान बहुत ही कम समय में धान, बाजरा, गेहूं, चना, मक्का, मसूर, सोयाबीन, मटर, मूंगफली, सूजरमुखी, जीरा, कपास आदि फसलों की बुवाई आसानी से कर सकते हैं।
इसके इसके अलावा इस मशीन से बुवाई के साथ खाद व उर्वरक भी डाल सकते हैं। इस मशीन से फसलों की बीजों की बुवाई करने से फसल पैदावार बढ़ती है और उत्पादन लागत में कमी आती है जिससे किसानों को अधिक मुनाफा मिलने की संभावना बढ़ जाती है। बाजार में कई कंपनी की सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीनें आ रही हैं। ऐसे में किसानों को सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन खरीदने से पहले इस मशीन के बारें में जानकारी होना जरूरी है ताकि वह अपनी आवश्यकता के अनुसार सही सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन का चुनाव कर सकें।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको फसल बुवाई के काम आने वाली टॉप 5 सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन (Seed cum fertilizer drill machine) विशेषता, लाभ और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
बाजार में कई कंपनी की सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीनें आ रही है। इनमें से 5 टॉप सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीनें ऐसी है जिनकी बाजार मांग काफी है और यह किसानों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं, यह सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीनें इस प्रकार से हैं
महिंद्रा सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन 30 से 35 एचपी में आती है। यह मशीन 7 से 13 टाइन्स में उपलब्ध है। इस मशीन कीइ सहायता से आवश्कतानुसार पंक्ति से पंक्ति की दूरी को बनाए रखा जा सकता है। इस मशीन की सहायता से बीजों की बुवाई उचित बुवाई के कारण फसलों की बेहतर पैदावार प्राप्त होती है। इस मशीन से बुवाई करने पर बीज का नुकसान नहीं होता है। इस मशीन को बीज के आकार, बीज दर के अनुसार समायोजित किया जा सकता है। इस मशीन की बीज क्षमता 100 किलोग्राम और उर्वरक क्षमता 100 किलोग्राम है। इस मशीन को 35 एचपी के ऊपर से ट्रैक्टर के साथ जोड़कर चलाया जा सकता है।
खेदूत सीड कम फटिलाइजन ड्रिल (मल्टी क्रॉप-इनक्लाइंड प्लेट) मशीन 35 से 55 एचपी में आती है। यह मशीन 9, 11 और 13 टाइन्स में आती हैं। इसमें 60 x 60 5 ट्यूबलर फ़्रेम आता है। इस मशीन में बीज और उर्वरक बॉक्स की क्षमता 70 किलोग्राम है। इसकी ड्रिलिंग गइराई 20 से 100 मिमी, पौधे से पौधे की दूरी 20 से 250 मिमि तथा पंक्ति से पंक्ति की दूरी 100 से 2000 मिमी तक समायोजित की जा सकती है। मशीन का वजन 310 से लेकर 390 किलोग्राम है।
जॉन डियर फर्टिलाइजर ड्रिल SD 1013 मशीन 50 से 60 एचपी पावर क्षमता में आती है। इसमें टाइन्स की संख्या 13 है। इस मशीन को 5050 D, 5050 E, 5055 E, 5055 E 4WD, 5060 E ट्रैक्टर मॉडल्स के साथ आसानी से चलाया जा सकता है। इस मशीन की बीज और उर्वरक संग्रहण क्षमता 120/115 किलोग्राम है। कुल चौड़ाई 2600 मिमी है। इसकी आपरेशन चौड़ाई 2375 एमएम और ऑरेशन गहराई 2375 एमएम है।
दशमेश 911 सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन 50 एचपी में आती है। इस मशीन से बुवाई और प्लांटेशन का काम काफी आसानी से किया जा सकता है। इस मशीन से बीज की बुवाई करने पर पैसों की बचत के साथ अधिक फसल उत्पादन में बढ़ोतरी की जा सकती है।
खेदूत पावर टिलर ऑपरेटेड सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन 10 से 25 एचपी में आती है। इसमें बीज एवं उर्वरक बॉक्स क्षमता 20 किलोग्राम है। इस मशीन को 10 से 25 एचपी के पावर टिलर के साथ ऑपरेट किया जा सकता है। इस मशीन की ड्रिलिंग की गइराई 20 से 100 मिमी, पंक्ति से पंक्ति की दूरी 100-800 मिमी तथा पौधे से पौधे की दूरी 25 से लेकर 250 मिमी तक समायोजित की जा सकती है। इसकी कार्य की चौड़ाई 800 मिमी, इसके एक पहिये का ग्राउंड व्हील 450 है। इसका वजन 120 किलोग्राम है।
सीड कम फर्टिलाइजर मशीन से बीजों की बुवाई करने पर कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इससे बुवाई करना आसान हो जाता है, खेती की लागत कम की जा सकती है। सीड ड्रिल कम फर्टिलाइजर मशीन से बुवाई से करने पर होने वाले कुछ लाभ इस प्रकार से हैं
सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन पर किसानों को अलग-अलग राज्यों में वहां के नियमों के अनुसार अलग-अलग सब्सिडी दी जाती है। यदि बात की जाए मध्यप्रदेश की तो यहां कृषि मशीनों की खरीद पर किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए समय-समय पर आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इसमें आवेदन करके आप सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी (Subsidy on agricultural equipment) की अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग या उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन की अनुमानित कीमत अलग-अलग कंपनी के हिसाब से अलग-अलग होती है बात करें दशमेश 911 की कीमत की तो इसकी कीमत 1.20 लाख रुपए तक है। इसी प्रकार अन्य सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीनों की कीमतें है। हालांकि बाजार में सीड कम फर्टिलाइजर मशीन की कीमत 20,000 रुपए शुरू होकर 1.20 लाख रुपए तक हो सकती है।
ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ट्रैक्टर जंक्शन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी प्रकार की सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन उचित कीमत पर मिल जाएंगी। ट्रैक्टर जंक्शन पर बेहतरीन क्वालिटी की लोकप्रिय सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीनें उपलब्ध हैं। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती कीमत पर सीड कम फर्टिलाइजर मशीन की खरीद को आसान बना सकते हैं। विभिन्न प्रकार के सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन की कीमत ऑनलाइन देखने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, आयशर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।
अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।