यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

खेत की तैयारी में काम आने वाले टॉप 10 रोटावेटर

प्रकाशित - 09 May 2023

जानें, इन टॉप 10 राटावेटर की विशेषता, कीमत और लाभ

खरीफ सीजन आने वाला है। इसके लिए किसान अपने खेत को अगली फसल की बुवाई के लिए तैयार करेंगे। ऐसे में उन्हें कृषि यंत्रों की आवश्यकता होगी। ट्रैक्टर के साथ ही अन्य कृषि यंत्रों की आवश्यकता खेत की तैयारी में होती है। खेत की तैयारी में ट्रैक्टर के साथ जो कृषि यंत्र सबसे अधिक उपयोग में लाया जाता है, वो रोटावेटर है। रोटावेटर से खेत एक या दो ही जुताई में पूरी तरह से तैयार हो जाता है। रोटावेटर से कम समय और श्रम में खेत की तैयारी की जा सकती है। इस मशीन को ट्रैक्टर के साथ जोड़कर चलाया जाता है। बाजार में बहुत सी कंपनियों के रोटावेटर आ रहे हैं। इनमें से आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको भारत की प्रसिद्ध और विश्वसनीय कंपनियों के चुनिंदा टॉप 10 रोटावेटर की विशेषता, कीमत और लाभ की जानकारी दे रहे हैं। तो आइये जानते हैं, इन टॉप 10 रोटावेटर के बारे में प्रमुख जानकारी।

1. महिंद्रा जायरोवेटर ZLX

खेत की तैयारी में महिंद्रा जायरोवेटर जेडएलएक्स काफी अच्छा काम करता है। यह भूमि को उपजाऊ बनाता है। इसकी इम्प्लीमेंट पावर 35-60 एचपी है। जायरोवेटर में शाफ्ट की चार अलग-अलग गति के लिए विशेष गियर बॉक्स दिए गए हैं। ये बिना शोर किए आसानी से खेत की जुताई का काम करता है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिजाइन किया गया है। यह वाटर टाइट सीलिंग, गीली और सूखी जमीन पर बेहतर तरीके से कार्य करता है। ये चावल या धान की कटाई के बाद फसल अवशेषों को भूमि में मिलाने का काम करता है जिससे भूमि उपजाऊ बनती है।

2. महिंद्रा महावेटर

महिंद्रा महावेटर एक हैवी ड्‌यूटी रोटावेटर है। ये कठोर से कठोर मिट्‌टी को भुरभुरा बना देता है। यह मध्यम और सख्त मिट्‌टी में सूखी और गीली स्थितियों में भी कुशलतापूर्वक कार्य करता है। यह गन्ने और कपास जैसी फसलों के सख्त अवशेषों को उत्कृष्ट तरीके से काट कर मिट्‌टी में मिला देता है। इसकी इम्प्लीमेंट पावर 33 से 52 एचपी तक है।

3. शक्तिमान रेगुलर लाइट

शक्तिमान रेगुलर लाइट रोटावेटर सिंगल स्पीड और मल्टी स्पीड गियर बॉक्स के साथ आता है। इसमें सी टाइप, जे टाइप और एल टाइप की ब्लेड दी गई हैं। शक्तिमान लाइट सीरीज रोटरी टिलर विशेष रूप से गीली भूमि, हल्की और मध्यम मिट्‌टी के लिए उपयुक्त पाया गया है। यह वजन में बहुत ही हल्का है लेकिन मजबूती में बेमिसाल है। यह जंग प्रतिरोधी है। इसी के साथ यह धूप, खरोंच, छीलने और टूटने से कम नुकसान होता है। इसकी मशीन लंबे समय तक नई जैसी बनी रहती है।

4. सोनालिका चैलेंजर सीरीज

सोनालिका चैलेंजर 36 से 54 नंबर की ब्लेड के साथ आता है जो मिट्टी के बड़े टुकड़ों को बड़ी आसानी से तोड़ता है। इसमें साइड ट्रांसमिशन गियर ड्राइव है। इस मॉडल की चौड़ाई 1790 से 2502 सेमी है। इसका साइज 5X8 फीट है। इसकी पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम है। इसकी कीमत भी वाजिब है जो किसानों की जेब के लिए किफायती है।

5. बुलज़ पावर डबल रोटर ड्यूरो +

बुलज पावर डबल रोटर ड्यूरो+ हैवी ड्‌यूटी गियर बॉक्स के साथ आता है। इसमें विभिन्न प्रकार की मिट्‌टी की स्थितियों के लिए 4 रोटर आरपीएम का विकल्प दिया गया है। इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मजबूत फ्रेम असेंबली जो किसी भी टूटफूट के बिना विभिन्न प्रकार की मिट्‌टी में आसानी से काम करता है। इसमें बोरान स्टील ब्लेड आते हैं जो जुताई के काम के दौरान लंबे समय तक कार्य करने में सक्षम हैं। इसमें विशेष डबल रोटर ऑपरेशन है जो ट्रैक्टर पर कम भार डालता है। यह ईंधन और टूट फूट की लागत को बचाता है।  

6. फील्डकिंग गोल्ड रोटरी टिलर

फील्डकिंग गोल्ड रोटरी टिलर खेती को उपजाऊ बनाता है। इसकी इम्प्लीमेंट पावर 45 से 60 एचपी है। यह दो मॉडल्स में आता है- FKRTGMG-175 और FKRTGMG-200 है। इसकी चौड़ाई क्रमश: 1750/69” और 2000/79" है। इसमें इसमें सेमी ऑटोमैटिक मल्टी 2 स्पीड गियर बाक्स (आरपीएम) दिए गए हैं। इसमें गियर ड्राइव टाइप का साइड ट्रांसमिशन आता है। इसमें एल या सी टाइप की ब्लेड आती हैं। इसमें फ्लैंगेस की संख्या क्रमश: 7 व 8 है। इसमें क्रमश: 42 और 48 ब्लेड्स आते हैं।

7. स्वराज जायरोवेटर एसएलएक्स

  • स्वराज जायरोवेटर एसएलएक्स खेत की तैयारी में बहुत ही अच्छा कार्य करता है। इसकी इम्लीमेंट पावर 45 से 60 एचपी है। ये तीन मॉल्डस में आता है।
  • पहला- जायरोवेटर एसएलएक्स-150  जो 45 से 50 एचपी रेंज में आता है। इसमें ब्लेडों की संख्या 36 है। इसकी पीटीओ 540 आरपीएम है। इसमें एल या सी आकार के ब्लेड आते हैं। इसमें मल्टीस्पीड 4 स्पीड गियर दिए गए हैं। इसकी वर्किंग विथ 1.50 मीटर है।
  • दूसरा- जायरोवेटर एसएलएक्स-175 जो 50 से 55 एचपी रेंज में आता है। इसमें ब्लेड़ों की संख्या 42 है। इसकी पीटीओ 540 आरपीएम है। इसमें भी एल या सी आकार के ब्लेड आते हैं। इसमें भी मल्टीस्पीड 4 स्पीड गियर दिए गए हैं। इसकी विर्किंग विथ 1.75 मीटर है।
  • तीसरा- जायरोवेटर एसएलएक्स 200 जो 55 से 60 एचपी रेंज में आता है। इसमें ब्लेडों की संख्या 48 है। इसकी पीटीओ 540 आरपीएम है। इसमें एल या सी शेप के ब्लेड आते हैं। इसमें मल्टीस्पीड 4 स्पीड गियर दिए गए हैं। इसकी विर्किंग विथ 2.00 मीटर है।   

8. सॉलिस रोटावेटर

इस रोटावेटर की इम्प्लीमेंट पावर 40 एचपी या इससे अधिक है। यह रोटावेटर मिनी और हैवी ड्यूटी साइज में आता है। इसमें टयूबलर फ्रेम है जो कठोर मिट्‌टी को भी तोड़ सकता है। इसका ट्रांसमिशन शाफ्ट अधिक शक्ति और स्थायित्व प्रदान करता है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बोरान स्टील ब्लेड आते हैं जो उत्पादन की क्वालिटी में सुधार करते हैं। इसमें मल्टी स्पीड और हैवी ड्यूटी गियरबॉक्स आते हैं। इसमें तेल में डूबे हुए साइड गियर दिए हैं। इसका आकार 5’,6’,7’,8’,9’ और 10’ इंच है। यह रोटावेटर कठोर और काली मिट्‌टी के लिए बहुत उपयुक्त है। इसमें दिए गए ब्लेड अन्य ब्लेड की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा चलते हैं।

9. मास्कीओ गास्पार्दो विराट रेगुलर 275

मास्कीओ गास्पार्दो विराट रेगुलर 275 खेती को उपजाऊ बनता है। ये खेत की भूमि को अच्छे से तैयार करता है। इसकी इम्प्लीमेंट पावर 65 से 80 है। यह ईंधन कुशल है और खेती के काम को आसानी से पूरा करता है। ये अपनी शानदार गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।

10. लैंडफोर्स रोबुस्टो

लैंडफोर्स रोबुस्टो खेत की जुताई काम के लिए बेहद शानदार कृषि मशीन है। इसे रोटो टिलर, रोटावेटर, रोटरी हो, पावर टिलर या रोटरी हल के रूप में जाना जाता है। रोटरी टिलर को चार पहिया ट्रैक्टर के पीछे जोड़कर चलाया जाता है। रोटरी टिलर की यह श्रेणी भारी क्षमता वाली है जो उच्च एचपी वाले ट्रैक्टरों के साथ उपयोग में लाई जाती है। यह बहुत कठोर मिट्‌टी, चट्‌टानी मिट्‌टी, काली कपास मिट्‌टी और भारी मिट्‌टी के लिए उपयुक्त है। कठोर मिट्‌टी को तोड़ने का काम करता है और भूमि को पूरी तरह से खेती के काम के लिए तैयार करता है। इसे ड्राइव शाफ्ट सुरक्षा के साथ कवर किया गया है। इसमें हैवी ड्‌यूटी फ्रेम आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि इसे कम रखरखाव की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए इसके रखरखाव पर बहुत कम खर्चा आता है।

कहां से करें रोटवेटर की खरीद

यदि आप अपने बजट के अनुसार रोटावेटर की खरीद करने की सोच रहे हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन आपकी सहायता करेगा। बता दें कि ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ट्रैक्टर जंक्शन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी लोकप्रिय कंपनी के रोटावेटर उचित कीमत पर मिल जाएंगे। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती कीमत पर मिनी रोटावेटर की खरीद कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कैप्टन ट्रैक्टर, मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 5118
₹2.46 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 5118

20 एचपी | 2022 Model | सतारा, महाराष्ट्र

₹ 1,28,800
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें