हैरो ट्रैक्टर मशीन 2022 : जानिए मशीन की कीमत, उपयोग और फीचर

जानें, हैरो ट्रैक्टर मशीन की विशेषताएं और सब्सिडी की पूरी जानकारी

वर्तमान समय में कृषि कार्यों के लिए कृषि यंत्रोंं की उपयोगिता बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में किसान विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का उपयोग खेतीबाड़ी और बागवानी के कामों में करता है। इसमें ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, हार्वेस्टर, हैप्पी सीडर, थ्रेसर, रिजर, प्लाऊ आदि विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। इन उपयोगी कृषि यंत्रोंं की श्रृंखला में हैरो मशीन भी शामिल है। हैरो मशीन एक ऐसा उपयोगी कृषि उपकरण है जिसकी सहायता से खेत की तैयारी कम समय में खर्च में आसानी से की जा सकती है। आज हम आपको ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको हैरो ट्रैक्टर के बारे मेें जानकारी दे रहे हैं। 

क्या है हैरो ट्रैक्टर मशीन (What is Harrow Tractor Machine)

हैरो ट्रैक्टर मशीन की सहायता से खेत को अच्छी तरह से तैयार किया जा सकता है। यह मशीन खेत में मिट्टी के ढेलों को तोडऩे के साथ ही मिट्टी को मोडऩे या ढीला करने का काम करता है। ये यंत्र खरपतवार निकालने और बीजों को ढकने के लिए भी काम में आता है। इस उपकरण में लोहे के डिस्क या दांते दिए गए हैं जो मिट्टी को तोडऩे का काम करते हैं। इनका आकार 5 से 7 सेंटीमीटर होता है। ये खेत की जमीन को समतल बनाने का काम करते हैं। 

हैरो ट्रैक्टर मशीन के प्रकार (Types of Harrow Tractor Machine)

बाजार में कई कंपनियों के डिस्क हैरो आते हैं। ये कंपनियां कई प्रकार और मॉडल के डिस्क हैरो बनाती है। इनमें से प्रमुख कंपनियों के डिस्क हैरो मॉडल इस प्रकार से हैं।

  • दबंग डिस्क हैरो
  • कॉम्पैक्ट डिस्क हैरो
  • ट्रैडेड ऑफसेट डिस्क हैरो
  • यूपी मॉडल डिस्क हैरो
  • हैवी ड्यूटी ट्रेल ऑफसेट डिस्क हैरो
  • माउंटेड ऑफसेट डिस्क हैरो
  • टैंडेम डिस्क हैरो हैवी ड्यूटी
  • हाइड्रोलिक हैवी ड्यूटी डिस्क हैरो
  • अल्ट्रा हैवी ड्यूटी हाइड्रोलिक हैरो
  • एक्स्ट्रा हैवी ड्यूटी हाइड्रोलिक हैरो
  • हंटर माउंटेड ऑफसेट डिस्क
  • रोबस्ट पोली डिस्क
  • हाईस्पीड डिस्क हैरो
  • डिस्क हैरो
  • हैरो
  • पावर हैरो

देश की प्रमुख हैरो ट्रैक्टर मशीन निर्माता कंपनियां

देश में कई प्रसिद्ध कंपनियां डिस्क हैरो बनाने का काम कर रही हैं। किसान अपनी इच्छानुसार कंपनी का चुनाव करके उच्चगुणवत्ता वाला ट्रैक्टर से चलने वाले डिस्क हैरो का चुनाव कर सकता है। ये कंपनियां इस प्रकार से हैं-

1. फील्डकिंग

इस कंपनी के 18 प्रकार के मॉडल आते हैं। इसमें दबंग डिस्क हैरो, कॉम्पैक्ट डिस्क हैरो, टैंडेम डिस्क हैरो हैवी ड्यूटी, यूपी मॉडल डिस्क हैरो, हाइड्रोलिक हैवी ड्यूटी डिस्क हैरो आदि शामिल हैं। ये 25 से लेकर 210 एचपी में आते हैं।

2. फार्मकिंग

इस कंपनी के 6 प्रकार के मॉडल ज्यादा बाजार में चलते है। इसमें हैवी ड्यूटी ट्रेल ऑफसेट डिस्क हैरो, माउंटेड ऑफसेट डिस्क हैरो, पॉली डिस्क हैरो/प्लाऊ, हाइड्रोलिक डिस्क हैरो, कॉम्पैक्ट डिस्क हैरो और माउंटेड टेन्डोम डिस्क हैरो हैं। ये 30 से लेकर 235 एचपी में आते हैं।

3. खेदूत

इस कंपनी के तीन मॉडल किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनमें माउंटेड ऑफसेट डिस्क हैरो, हाइड्रोलिक हैवी ड्यूटी डिस्क हैरो, माउंटेड ऑफसेट कम टे्रडेड डिस्क हैरो हैं। ये 18 से लेकर 125 एचपी क्षमता तक आते हैं।

4. सोनालिका

इस कंपनी के कॉम्पैक्ट हैरो और पॉली हैरो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये 30 से लेकर 135 एचपी में आते हैं।

5. सॉइल मास्टर

इस कंपनी का डिस्क हैरो आता हैं जो 21-30 एचपी में आता है।    

6. सॉइल टेक

इस कंपनी का हैरो आता है जिसकी पावर क्षमता 40-60 एचपी है।

7. महिंद्रा

महिंद्रा कंपनी का डिस्क हैरो आता है जिसकी पावर क्षमता 35-55 एचपी है।

टॉप 5 डिस्क हैरो 2022 इन इंडिया

वर्तमान में हैरो ट्रैक्टर बाजार में 32 मॉडलों में उपलब्ध हैं। लेकिन हम यहां आपको 5 लोकप्रिय मॉडलों की जानकारी दे रहे हैं जो किसानों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। ये इस प्रकार से हैं-

1. फील्डकिंग ट्रेलेड ऑफसेट डिस्क हैरो (टायर के साथ)

ट्रेलेड ऑफ़सेट डिस्क हैरो (टायर के साथ) टिलेज श्रेणी में 30-75 एचपी पावर के साथ आता है। 48300 रुपए की कीमत के साथ इसे खरीदना बहुत सस्ता है। 

2. महिंद्रा डिस्क हैरो 

यह डिस्क हैरो 35-55 एचपी की इम्प्लीमेंट पावर के साथ भूमि तैयारी की श्रेणी में आता है। इसका वजन करीब 440 किलो से 590 किलो के बीच है और खरीदने के लिए बजट के अनुकूल है।

3. खेदूत माउंटेड ऑफसेट कम ट्रेलेड डिस्क हैरो

यह माउंटेड ऑफ़सेट कम ट्रेलेड डिस्क हैरो 55-125 एचपी इंप्लीमेंट पावर के साथ टिलेज श्रेणी में आता है। इसका कुल वजन लगभग 860 किलो से 1190 किलो के बीच है और कीमत बहुत किफायती है।

4. फार्मकिंग पॉली डिस्क हैरो/हल 

पॉली डिस्क हैरो/हल 55-110 एचपी की इम्प्लीमेंट पावर के साथ जुताई श्रेणी में आता है। इसका कुल वजन लगभग 452 किलो से 550 किलो के बीच होता है और खरीदने के लिए बहुत सस्ता है।

5. फार्मकिंग माउंटेड ऑफसेट डिस्क हैरो

माउंटेड ऑफ़सेट डिस्क हैरो 30-100 एचपी पावर के साथ टिलेज श्रेणी में आता है। इसका कुल वजन लगभग 390 किग्रा से 730 किग्रा के बीच है।

हैरो ट्रैक्टर मशीन की विशेषताएं और लाभ

  • हैरो में लोहे की गोल डिस्क होती है जो कम पावर पर अच्छी क्षमता के साथ चलाया जा सकता है। 
  • डिस्क हैरो को अच्छी क्षमता के ट्रैक्टर या इंजन से जोडक़र चलाया जाता है। 
  • इस मशीन की सहायता से कम समय में अधिक क्षेत्र में खेत की जुताई कर सकते हैं।
  • हैरो से खेत की जुताई करने पर हवा का संचरण मिट्टी में बना रहता है जिससे मिट्टी में उपजाऊपन बना रहता है। 
  • हर साल हैरो से खेत की जुताई करने से फसल अच्छी तरह से तैयार हो जाती है।
  • हैरो मशीन से जुताई कार्य के लिए मजदूरों की आवश्यकता नहीं पड़ती जिससे पैसों की बचत होती है। 

हैरो ट्रैक्टर मशीन पर कितनी मिलती है सब्सिडी

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। इसमें अनुसूचित जाति व जनजाति और महिला किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। वहीं अन्य किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है। बता दें कि अलग-अलग कृषि यंत्रों पर अलग-अलग सब्सिडी देने का प्रावधान है। इसलिए इस संबंध में अपने जिले के कृषि यंत्री अधिकारी से जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए।

हैरो ट्रैक्टर मशीन की कीमत/प्राइज लिस्ट

अब बात करें हैरो ट्रैक्टर मशीन की कीमत (Harrow ki kimat) की तो इनकी कीमत कंपनी के हैरो ट्रैक्टर मशीन की विशिष्टता के अनुसार अलग-अलग निर्धारित होती है। फीचर्स और पावर क्षमता के आधार पर इसकी कीमत निर्धारित होती है। यदि अनुमानित कीमत की बात करें तो बाजार में हैरो ट्रैक्टर मशीन की कीमत 30 हजार से शुरू जाती है और एक लाख रुपए तक होती है। 

कहां से करें हैरो ट्रैक्टर मशीन की खरीद

यदि आप अपने बजट के अनुसार हैरो ट्रैक्टर मशीन की खरीद करने की सोच रहे हो तो ट्रैक्टर जंक्शन आपकी सहायता करेगा। बता दें कि ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ट्रैक्टर जंक्शन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी लोकप्रिय कंपनी की हैरो ट्रैक्टर मशीन उचित कीमत पर मिल जाएंगी। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती कीमत पर हैरो ट्रैक्टर मशीन की खरीद कर सकते हैं।


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों फार्मट्रैक ट्रैक्टर, करतार ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें