महिलाओं को यह बैंक दे रहा बिना गारंटी के लोन, ब्याज भी कम

जानें, महिलाओं के लिए एसबीआई की क्या है खास योजना और इसमें कितना हो सकता है लाभ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) की ओर महिलाओं को तोहफा दिया गया है। एसबीआई ने महिलाओं के लिए एक खास योजना शुरू की है। इस योजना का नाम एसबीआई अस्मिता योजना (SBI Asmita Scheme) है। इस स्कीम के तहत महिला उद्यमियों को बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात यह है कि इस योजना के तहत लोन पर ब्याज की दर भी कम रखी गई ताकि महिलाएं इसे आसानी से चुका सकें। एक तरह से यह नई योजना महिला उद्यमियों के लिए एक समर्पित कोलैटरल फ्री कम ब्याज दर लोन है। उम्मीद है कि एसबीआई की “एसबीआई की अस्मिता” योजना से देश की अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सकेगी। 

क्यों शुरू की गई है अस्मिता योजना–

महिलाओं की उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “एसबीआई की अस्मिता” को लांन्च किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाएं उद्योग के बजाय अपने व्यक्तिगत या उपभोग उद्देश्यों के लिए उधार लेना अधिक पसंद करती हैं। महिलाओं द्वारा लिए गए केवल 3 प्रतिशत लोन ही व्यवसायिक उद्देश्य से लिए गए थे, जबकि 42% व्यक्तिगत वित्त उत्पादों जैसे– व्यक्तिगत लोन, उपभोक्ता टिकाऊ, गृह स्वामी के लिए थे। वहीं 38 फीसदी सोने के बदले लिए गए ऋण थे। इन सबके बीच एसबीआई ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई योजना शुरू की है ताकि महिलाएं उद्योग स्थापित करने के लिए आसानी से कम ब्याज पर लोन प्राप्त कर सके। 

कम ब्याज पर मिलेगा लोन– 

महिला उद्यमियों के लिए शुरू की गई अस्मिता योजना के तहत महिलाओं को अपना उद्योग या काम शुरू करने के लिए सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उन्हें नया उद्योग शुरू करने में वित्तीय परेशानी नहीं आए। इस संबंध में एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्‌टी ने कहा कि नई पेशकश से महिलाओं के नेतृत्व वाली माइक्रो, स्मॉल और मीडियम यूनिट्स को जल्दी और आसानी से लोन मिल सकेगा। एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय टोंस ने नई पेशकश को तकनीकी नवाचार व सामाजिक समानाता का प्रतीक बताया है। 

नारी शक्ति प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी किया पेश– 

एसबीआई ने अस्मिता योजना के साथ ही रुपे द्वारा संचालित नारी शक्ति प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी पेश किया है। यह कार्ड विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। यह योजना अलग–अलग क्षेत्रों में महिलाओं की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगी। 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी महिलाओं के लिए पेश किया खास बचत खाता– 

एसबीआई के साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय महिलाओं के लिए “बॉब वैश्विक महिला एनआरई और एनआओ बचत खाता” पेश किया है। इसमें महिला ग्राहकों को डिपॉजिट पर अधिक ब्याज, कम प्रोसेसिंग फीस के साथ कम दरों पर होम लोन मिल सकेगा। इसके अलावा इस के तहत महिलाओं को व्हीकल लोन के साथ ही लॉकर के किराए पर भी छूट जेसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस संबंध में बैंक ने कहा कि संशोधित बॉब प्रीमियम एनआरई तथा एनआरओ बचत खाता कई सुविधाओं के साथ आता है। इसमें बढ़ी हुई ट्रांजैक्शन लिमिट के साथ अनुकूलित डेबिट कार्ड, कॉम्पलीमेंट्री डोमेस्टिक व इंटरनेशनल लाउंस का एक्सेस, नि:शुल्क सुरक्षित जमा लॉकर तथा नि:शुल्क व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज को शामिल किया गया है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें