खुशखबर : किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई, अब मिलेगा 5 लाख रुपए तक का सस्ता ऋण

जानें, किसानों को अब कितनी रेट पर मिलेगा कृषि लोन और इससे क्या होगा लाभ

किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को सरकार की ओर से सस्ता ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना की खास बात यह है कि जो किसान इस योजना के तहत ऋण लेता है और समय से पहले ऋण की चुका देता है तो उसे ब्याज में छूट दी जाती है। ऐसे में इस योजना के तहत किसानों का आसानी से सस्ता लोन मिल जाता है। 

हाल ही में केसीसी को लेकर केंद्र सरकार ने इसकी लिमिट बढ़ाने का ऐलान कर दिया है जिससे किसानों को अब किसान क्रेडिट कार्ड से अब 5 लाख रुपए तक ऋण कम ब्याज दर पर मिल जाएगा। इससे पहले केसीसी के जरिये किसान 3 लाख रुपए तक ऋण प्राप्त कर सकते थे। लेकिन अब किसानों को 5 लाख रुपए तक का लोन इस योजना के तहत मिल सकेगा। केसीसी लिमिट बढ़ने से किसानों को अब खेती–किसानी के काम के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध हो सकेगा। इस योजना का लाभ देश के 7.7 करोड़ किसानों को मिलेगा, उन्हें केसीसी से अब अधिक राशि का लोन मिल सकेगा। 

क्या है केसीसी योजना-

केसीसी का पूरा नाम किसान क्रेडिट कार्ड योजना है। इसे किसानों को संस्थागत ऋण तक आसान पहुंच प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण आवश्यकताओं की पूरा करने में सहायता करती है। साल 1998 में शुरू की गई इस योजना के तहत साल 2019 में इसे इस योजना का विस्तार किया गया और इसमें पशुपालन, डेयरी और मछली पालन जोड़ दिया गया ताकि पशुपालक व मछलीपालक किसानों को भी केसीसी का लाभ मिल सके। वर्तमान समय में इस योजन के तहत किसान 1.60 लाख रुपए तक का ऋण बिना किसी गारंटी के ले सकते हैं। इस योजना के लिए सरकार बैंकों कोे 1.5 प्रतिशत की ब्याज छूट और पशुपालन, डेयरी और मछली पालन के लिए 2 लाख रुपए तक के लोन पर 3 प्रतिशत का अतिरिक्त त्वरित पुनभुर्गतान प्रोत्साहन दिया जाता है। 

किसान क्रेडिट कार्ड से लिए गए लोन पर कितना लगता है ब्याज

किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेने पर सरकार की ओर से समय पर लोन चुकाने पर 3 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी दी जाती है जिससे किसानों को केसीसी लोन मात्र 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध हो जाता है। वैसे तो बैंक की कृषि लोन की ब्याज दर 9 प्रतिशत है, लेकिन इसमें सरकार से 2 प्रतिशत की छूट मिलने से किसानों को सहकारी समिति के माध्यम से यह लोन मात्र 7 प्रतिशत ब्याज मिलता है। वहीं समय पर लोन चुकता करने पर सरकार किसानों को 3 प्रतिशत की छूट देती है जिससे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये 4 प्रतिशत की कम ब्याज दर पर ऋण मिलता है। अब लिमिट बढ़ाने से किसान 5 लाख रुपए तक का लोन 7 प्रतिशत की दर से प्राप्त कर सकेंगे। 

किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में खास बातें--

  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत काश्तकारों और बटाईदारों सहित सभी किसान इस ऋण के लिए पात्र हैं।
  • इस योजना के तहत न्यूनतम 5,000 रुपए से लेकर अधिकतम 5 लाख रुपए तक का ऋण लिया जा सकता है। 
  • इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के ऋण पर 7% प्रति वर्ष की दर से ब्याज लिया जाता है। 
  • इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से ब्याज पर किसानों को छूट दी जाती है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड ऋण में किसान अपनी जरूरत के हिसाब से लोन का पैसा काम में ले सकता है। खाते में जमा शेष राशि पर बचत बैंक की दर से ब्याज मिलता है। 
  • किसान क्रेडिट कार्ड लोन के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कवरेज उपलब्ध है। 
  • व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 50,000 रुपए का बीमा कवर मिलता है। 
  • 3 लाख रुपए तक के कुल ऋण के लिए कोई प्रोसेसिंग या निरीक्षण शुल्क नहीं लगता है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें