ग्लोबल फिनटेक फेस्ट, 2025 का आगाज : कुछ सेकेंड में मिलेगा लोन, बिना इंटरनेट डिजिटल पमेंट

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 का आयोजन, FINJ (ट्रैक्टर जंक्शन) के फाउंडर और सीईओ रजत गुप्ता भी हुए शामिल 

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 का आगाज हो चुका है। इसके शुभारंभ पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आमजन व छोटे व्यापारियों के लिए कई अहम घोषणाएं की जो लोगों के जीवन को आसान बनाने में सहायता करेंगी। इसमें कुछ सेकेंड में 15 हजार रुपए तक का तत्काल लोन, बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट जैसी घोषणाएं शामिल हैं। इसके अलावा वित्त मंत्री ने एआई के यूज और इसके मिस यूज पर प्रकाश डाला। इस फेस्ट में भारत की कई कंपनियों ने शिरकत की जिसमें FINJ ट्रैक्टर जंक्शन के फाउंडर और सीईओ रजत गुप्ता भी शामिल हुए। 

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट, 2025 में पहले दिन की गई ये 5 अहम घोषणाएं

  • सेकंडों में मंजूर होंगे 5,000 से 15,000 रुपये तक के सूक्ष्म लोन।
  • फीचर-फोन से भी UPI भुगतान संभव होगा — इंटरनेट की आवश्यकता नहीं।
  • फिंगरप्रिंट/चेहरा दिखाकर (बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन) UPI पेमेंट की सुविधा लागू।
  • एआई-आधारित फ़्रॉड-डिटेक्शन सिस्टम से बैंकिंग फ्रॉड का तेज पता चलेगा। 

क्या है त्वरित सूक्ष्म लोन (5,000–15,000 रुपए)

अब छोटे और सस्ते लोन सेकंडों में मिल सकेंगे वो भी बिना लंबी कागजी कार्रवाई या जटिल प्रक्रियाओं के। ये क्रेडिट विकल्प खासतौर पर उन लोगों और दुकानदारों के लिए डिजाइन किया गया हैं जिनके पास स्टैंडर्ड दस्तावेज या क्रेडिट हिस्ट्री सीमित है। लोन सीमा आम तौर पर 5,000 से 15,000 रुपए के बीच बताई गई है।

फीचर-फोन पर भी डिजिटल भुगतान की सुविधा

उन इलाकों और यूजर्स के लिए जहां स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, फीचर-फोन के जरिए भी UPI पेमेंट का रास्ता खोला जाएगा। यह सिस्टम ऑफलाइन/कम-बैंडविड्थ वातावरण में भी काम करने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि डिजिटल पेमेंट की पहुंच और अधिक बढ़े। सरकार की इस पहल से डिजिटल भुगतान की पहुंच ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी। 

बायोमीट्रिक (फिंगरप्रिंट/चेहरा) के जरिए UPI भुगतान संभव

अब यूजर पिन डालने की जगह फिंगरप्रिंट या फेस रिकॉग्निशन से भी UPI पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि यह वैकल्पिक सुविधा होगी। सिस्टम टोकन-बेस्ड ढांचे पर काम करेगा और उपयोगकर्ता की सहमति के बाद ही बायोमीट्रिक डेटा से भुगतान स्वीकृत होगा। बायोमीट्रिक ऑथेन्टिकेशन का उद्देश्य है उपयोग में सरलता के साथ-साथ सुरक्षित ट्रांजैक्शन सुनिश्चित करना। डेटा प्रसंस्करण और गोपनीयता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है। 

एआई-आधारित फ्रॉड मॉनिटरिंग सिस्टम से क्या होगा फायदा

बैंकों और फिनटेक कंपनियों के लिए एक सामान्य (common) एआई-आधारित 'फ्रॉड मॉनिटरिंग सिस्टम' की घोषणा हुई है। यह सिस्टम लेनदेन पैटर्न का विश्लेषण कर संदिग्ध गतिविधियों को जल्द पकड़ सकेगा और धोखाधड़ी रोकने में सहायता करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार सिस्टम मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध गतिविधि पर अलर्ट/होल्ड/रिव्यू जैसी कार्रवाइयां सुझाएगा। इस तकनीक से डिजिटल फ्रॉड की रोकथाम होगी और तेज रिस्पॉन्स टाइम और उपयोगकर्ता फंड की बेहतर सुरक्षा मिलेगी। 

सरकार की इस पहल से फाइनेंस कंपनियों को मिलेगा बढ़ावा

मुंबई में आयोजित इस ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 (Global Fintech Fest 2025) में शामिल हुए FINJ ट्रैक्टर जंक्शन के फाउंडर और सीईओ रजत गुप्ता ने बताया कि मैं इस फेस्ट में शामिल होकर बेहद उत्साहित हूं। FINJ में हमारा फोकस ग्रामीण भारत में वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) को बढ़ावा देने पर है। हमारा उद्देश्य है कि फिनटेक (Fintech) की शक्ति को भारत के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जाए, ताकि छोटे उद्यमियों और किसानों को आसानी से क्रेडिट यानी ऋण की सुविधा मिल सके। 

FINJ पर उपलब्ध हैं कई प्रकार के लोन

ट्रैक्टर जंक्शन के लोन से संबंधित प्लेटफार्म “FINJ” पर ट्रैक्टर लोन, ट्रक लोन, कार लोन आदि प्रदान किए जाते हैं। खास बात यह है कि ये लोन कम कागजी कार्रवाई के साथ कम समय में स्वीकृत किए जाते हैं। इससे लोन लेने वाले ग्राहकों का समय व पैसा दोनों की बचत होती है। इसके अलावा कई प्रकार के लोन यहां उपलब्ध हैं। FINJ पर लोन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें या इसकी वेबसाइट पर विजिट करें।

FINJ और ग्रामीण वित्तीय समावेशन

  • FINJ के माध्यम से ट्रैक्टर, ट्रक, कमर्शियल व्हीकल और कार लोन उपलब्ध।
  • कम समय और कम कागजी प्रक्रिया में लोन स्वीकृत।
  • छोटे उद्यमियों और किसानों के लिए आसानी से क्रेडिट उपलब्ध। 

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट, 2025 में आगामी कार्यक्रम

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2025 का शुभारंभ 7 अक्टूबर से हो चुका है और यह 9 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान इसमें कई कार्यक्रम होंगे जिसमें से प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार से हैं: 

  • 8 अक्टूबर 2025: फायरसाइड चैट — “सार्वजनिक हित के रूप में डेटा: नवाचार और विकास”
  • MoSPI सचिव के नेतृत्व में बंद कमरे में फिनटेक और नियामक सत्र।
  • डिजिटल अर्थव्यवस्था में बेहतर नीति और नवाचार के लिए डेटा साझेदारी पर चर्चा।

इस तरह ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 की पहलें आमजन, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज और सुरक्षित डिजिटल क्रेडिट, असानी से डिजिटल पेमेंट और फ्रॉड सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। ये घोषणाएं वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें