बड़ी खबर : एलएमएल कंपनी इस महीने 3 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर करेगी लॉन्च

80 के दशक में भारत में थी लोकप्रिय, कई सालों बाद फिर लेगी टू-व्हीलर बाजार में एंट्री 

किसी जमाने में भारत के लोगों के दिलों में राज करने वाली एलएमएल कंपनी की फिर से देश में एंट्री होने वाली है। ये वह कंपनी है, जो 80 और 90 के दशक में भारत में काफी लोकप्रिय थी और हर भारतीय इस कंपनी के वाहन खरीदने के लिए बेताब रहता था। लेकिन टू व्हीलर बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते ये कंपनी कई दशक तक गुम रही। काफी लंबे समय के बाद ये कंपनी फिर से भारतीय बाजार में अपना नाम स्थापित करने के लिए एक बार फिर प्रयास कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलएमएल कंपनी एक बार फिर से भारतीय मार्केट में एंट्री लेने जा रही है। 29 सितंबर 2022 को कंपनी तीन नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के साथ भारतीय बाजार में कदम रखेगी। शुरुआती दौर में कंपनी का फोकस ई-हाइपरबाइक, ई-बाइक और ई-स्कूटर पर होगा। एलएमएल इलेक्ट्रिक के एमडी और सीईओ डॉ. योगेश भाटिया ने कहा है कि वह भारतीय बाजार को लेकर बेहद उत्साहित हैं वह चाहते हैं कि जैसे 80-90 के दशक में कंपनी ग्राहकों की पहली पसंद हुआ करती थी। हमारा प्रयास हैं कि कंपनी को वापिस उसी मुकाम पर पहुंचाया जाए।

29 सितंबर को होगा इन तीन इलेक्ट्रिक वाहनों का अनावरण

उन्होंने बताया कि हमारे पहले 3 इलेक्ट्रिक वाहनों का 29 सितंबर 2022 को अनावरण किया जाएगा। जहां हम ये सुनिश्चित करेंगे कि इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य कैसा होने वाला है और इसे हाई क्लास टेक्नोलॉजी की मदद से कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि हमारी गाड़ी भारतीय बाजार में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली वाहनों की लिस्ट में शीघ्र शामिल होगी।

शानदार डिजाइन और नया लुक देने की कोशिश

कंपनी की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने में उन्नत किस्म की इंजीनियरिंग तकनीक का उपयोग किया है। इसी के साथ ही कंपनी ने व्हीकल के डिजाइन को शानदार लुक देने की कोशिश है। कंपनी अपने यूएसपी को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य कर रही है। 

इलैक्ट्रिक वाहनों पर सरकार देती है सब्सिडी

केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक गाडिय़ों पर सब्सिडी दी जा रही है। इसके पीछे सरकार का मकसद भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन को बढ़ावा देना है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं आए दिन नई कंपनियां भारत में इलेक्ट्रिक वाहन लांन्च कर रही है। इस तरह देखा जाए तो भारत इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हब बन गया है। दुनिया की सभी छोटी-बड़ी कंपनियां भारत में व्यापार करना चाह रही है। 

किसी जमाने में भारतीय सडक़ों की शान थीं एलएमएल की ये गाडिय़ां

1980 और 90 के दशक में कई एलएमएल की गाडिय़ां भारतीय सडक़ों शान रहीं। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस कंपनी की गाड़ी मार्केट में आने के साथ ही बुक हो जाया करती थीं। हर कोई एलएमएल की गाडिय़ां खरीदने को बेताब रहता था। बीते जमाने में एलएमएल की Star Euro 150, Star Euro 200, Select 4, Freedom LS, NV 2-stroke, Adreno, Graptor, Beamer, Freedom Prima 125, Energy आदि स्कूटर और मोटर साइकिल की काफी डिमांड थी। एक बार फिर कंपनी नए व्हीकल के साथ भारतीय बाजार में उतर रही है, देखना है कि क्या एलएमएल फिर से भारतीय बाजार में वहीं 1980 वाला जलवा कायम करने में सफल रहती है या नहीं।

एलएमएल कंपनी के बारे में खास बातें

एलएमएल कंपनी (पूर्व में लोहिया मशीनरी लिमिटेड) की स्थापना 1972 में हुई थी। यह एक प्रमुख भारतीय दोपहिया निर्माता कंपनी है, जो स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड के साथ ही पुर्जों और सहायक उपकरण के उत्पादन और बिक्री का व्यापार करती है। इस कंपनी का मुख्यालय कानपुर में स्थित है। कंपनी अपने द्वारा बनाए गए प्रोडेक्ट का निर्यात अमेरिका, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, न्यूजीलैंड सहित अन्य देशों को करती है। लोहिया मशीनरी (एलएमएल) ने 1983 में इटली की Piaggio (Vespa) से हाथ मिलाया था। इस साझेदारी में कंपनी ने कई जबरदस्त और लोकप्रिय स्कूटर लॉन्च किए। कंपनी की 80-90 के दशक में भारतीय बाजार में काफी लोकप्रियता थी। लेकिन बदलती मार्केट परिस्थितियों की वजह से कंपनी ने प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इसके बाद एक बार फिर से कंपनी भारत में प्रोडक्शन शुरू करने को लेकर उत्साहित है। 

​​​​​​ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें