डेयरी फार्मिंग के लिए सरकार दे रही 9 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
प्रकाशित - 24 Jul 2025 by Tractor Junction
राज्य सरकार की पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, जानें आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी शर्तें और पूरी जानकारी
Loan up to Rs 9 Lakh for Dairy Farming : केंद्र सरकार की तरह ही राज्य सरकार भी किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही है जिसका किसानों को लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण युवाओं और पशुपालकों के लिए एक विशेष योजना चलाई जा रही है। इस योजना का नाम गोपालक योजना (Gopalak Yojana) है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और पशुपालन को व्यवसायिक रूप से विकसित करना है। योजना के तहत इच्छुक लाभार्थियों को 9 लाख रुपए तक का बैंक लोन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) या पशुपालन का काम शुरू कर सकें। गोपालक योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो न सिर्फ गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है बल्कि दूध उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है।
क्या है गोपालक योजना (What is Gopalak Yojana)
दरअसल गोपालक योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक पशुपालन लोन योजना है। इसके तहत इच्छुक और पात्र व्यक्ति गाय, भैंस या बकरी पालन के लिए बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है और डेयरी उद्योग को मजबूती देना चाहती है। यह योजना पशुपालकों के लिए कम लागत में स्वरोजगार का अवसर प्रदान करती है। इस योजना का लाभ लेकर वे अपना डेयरी फार्मिंग बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
क्या है गोपालक योजना के मुख्य उद्देश्य (Objectives of Gopalak Yojana)
गोपालक योजना के मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं पशुपालकों को आर्थिक सहायता देकर डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार के साथ ही प्रदेश के दूध उत्पादन में बढ़ोतरी करने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।
कौन ले सकता है योजना का लाभ (Eligibility Criteria)
UP Gopalak Yojana 2025 का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। यदि आप नीचे दी गई शर्तें या पात्रता रखते हैं, तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। पात्रता और शर्तें इस प्रकार है:
- योजना में आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- बेरोजगार युवा या पहले से सक्रिय पशुपालक होना चाहिए।
- आवेदक के पास कम से कम 5 दुधारू पशु या 10–20 गायें होनी चाहिए।
- आवेदक की वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पशुओं के रख-रखाव के लिए पर्याप्त स्थान होना आवश्यक है।
UP Gopalak Yojana 2025 के तहत आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
UP Gopalak Yojana 2025 में आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। योजना में आवेदन के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत होगी, वे इस प्रकार हैं:
- आवेदन करने वाले पशुपालक का आधार कार्ड
- पशुपालक का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक पशुपालक का आय प्रमाण-पत्र
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- आवेदक का बैंक खाता विवरण (Account details)
- आवेदक के परिवार राशन कार्ड जिसमें उसका उल्लेख हो।
कैसे करें योजना में आवेदन (Application Process of UP Gopalak Yojana)
गोपालक योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले अपने जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (Chief Veterinary Officer) से संपर्क करना होगा। वहां से आपको गोपालक योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अटैच करने होंगे। अब पूर्ण रूप से भरे हुए को वहीं कार्यालय में जमा करा देना है। आपके फार्म की जांच और स्वीकृति के बाद आपको अनुमति पत्र (Sanction Letter) जारी किया जाएगा। इस अनुमति पत्र के आधार पर आप बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी गोपालक योजना 2025 से मिलने वाले लाभ (Key Benefits of Gopalak Yojana)
यूपी गोपालक योजना 2025 के तहत 9 लाख तक का सरकारी बैंक लोन डेयरी व्यवसाय के लिए दिया जाता है। इस योजना के तहत कम ब्याज दर और आसान भुगतान की सुविधा मिलती है। यह योजना युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहला कदम है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं राज्य में दूध उत्पादन और पशुपालन को प्रोत्साहन मिलेगा।
योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क
यूपी गोपालक योजना 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप अपने जिले के पशुपालन विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं लोन प्रक्रिया व शर्तों की जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जानकारी कर सकते हैं।
यूपी सरकार की शानदार पहल, उठाएं लाभ
गोपालक योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक शानदार पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और पशुपालन व्यवसाय को मजबूती देना है। यदि आप डेयरी फार्मिंग शुरू करना चाहते हैं, तो इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की राह पर कदम बढ़ा सकते हैं। 9 लाख रुपए तक का लोन और सरकारी सहायता मिलना एक बड़ा अवसर है, यदि आप योजना की पात्रता रखते हैं तो आपको इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें