बकरी पालन के लिए बैंक से मिलेगा 50 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ

जानें, कौनसे बैंक देते हैं, बकरी पालन के लिए लोन और इसके लिए कैसे करना होता है आवेदन

Goat Farming Loan and Subsidy 2025 : किसानों की आय बढ़ाने के लिए और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। उन्हीं में से एक बकरी पालन योजना भी है। आज के समय में जब खेती किसानी में बदलाव हो रहे हैं, बकरी पालन (Goat Farming) एक उभरता हुआ व्यवसाय बन चुका है। खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह आय का अच्छा स्रोत बनता जा रहा है। कम लागत में शुरू होने वाला यह व्यवसाय आज आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मददगार साबित हो रहा है। 

यदि आप कम लागत में लाभदायक व्यवसाय की तलाश में हैं तो बकरी पालन आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। बकरी पालन के लिए लोन (Goat Farming Loan 2025) योजना के तहत आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं और NABARD की सब्सिडी का लाभ उठाकर कम लागत में व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। सही प्लानिंग, प्रशिक्षण और बैंक सहयोग के साथ यह व्यवसाय आपके लिए कमाई का एक बहुत अच्छा जरिया साबित हो सकता है। 

अब बैंक से मिलेगा बकरी पालन के लिए 50 लाख तक का लोन

यदि आप बकरी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं लेकिन पूंजी की कमी आड़े आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक अब बकरी पालन के लिए लोन दे रहे हैं, जिसकी सीमा 50,000 रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक हो सकती है। हालांकि यह लोन बकरी पालन व्यवसाय के आकार के आधार पर दिया जाता है। वहीं लोन लेने वाले का क्रेडिट स्कोर भी चेक किया जाता है। 

कौन ले सकता है बकरी पालन लोन

बकरी पालन लोन के लिए कुछ आवश्यक शर्तें निर्धारित की हुई हैं, उन्हीं के आधार पर बैंक बकरी पालन लोन स्वीकृत करते हैं, यह शर्तें इस प्रकार से हैं–

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
  • बिजनेस प्लान या प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होनी चाहिए
  • बकरी पालन लोन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता दी जाती है
  • योजना के तहत SC/ST/OBC वर्गों के लिए विशेष सब्सिडी मिलती है
  • आवेदक के पास पशुपालन का पूर्व अनुभव होना चाहिए, जैसे– किसी संस्थान से बकरी पालन की ट्रेनिंग 

कौन-कौन से बैंक देते हैं बकरी पालन लोन

भारत में कई बैंक बकरी पालन के लिए लोन उपलब्ध कराते हैं। इनकी ब्याज दरें अलग–अलग हो सकती है। बकरी पालन व्यवसाय के लिए जो बैंक लोन देते हैं, उनका विवरण इस प्रकार से है– 

1. IDBI बैंक देता है बकरी पालन पर लोन

आईडीबीआई (IDBI) बैंक बकरी पालन व्यवसाय के लिए लोन देता है। इस बैंक से 50,000 रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक लोन लिया जा सकता है। इस बैंक की बकरी पालन लोन की ब्याज दर 9 से 12 प्रतिशत सालाना है। आईडीबीआई बैंक से लोन लेने पर आपको भूमि गिरवी या तीसरे पक्ष की गारंटी देनी आवश्यक है। 

2. SBI (State Bank of India) से बकरी पालन के लिए कितना मिल सकता है लोन

बकरी पालन के लिए एसबीआई बैंक भी लोन देता है। बकरी पालन के लिए लोन की राशि व्यवसाय की आवश्यकताओं और आवेदक की प्रोफाइल पर निर्भर करती है। आवेदक को आवेदन के साथ एक अच्छी तरह से तैयार किया गया बिजनेस प्लान प्रस्तुत करना होता है। बकरी पालन के लिए एसबीआई से लोन के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। हालांकि इस बैंक से न्यूनतम दस्तावेजों में लोन स्वीकृत हो जाता है। एसबीआई भूमि के कागजों को गारंटी के रूप में प्रस्तुत करने को कह सकता है। ब्याज दर आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर अलग–अलग हो सकती है। 

3. कैनरा बैंक (Canara Bank) बकरी पालन योजना के तहत सब्सिडी की सुविधा

कैनरा बैंक ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाओं के तहत लोन उपलब्ध कराता है। यह बकरी पालन योजना के तहत सब्सिडी की सुविधा भी देता है। इस बैंक से क्षेत्र के लिए उपयुक्त भेंड़ों की खरीद और पशु आवास के लिए अस्तबल निर्माण तथा खलिहान या मुक्त चराई की स्थिति में पालन के लिए उपयुक्त क्षेत्र के लिए बकरियों की खरीद के लिए लोन लिया जा सकता है। यदि आप एक लाख रुपए तक लोन लेते हैं तो आपको बैंक लोन से लिए गए एसेट का हाइपोथिकेशन (गिरवी) रखना होता है। वहीं यदि आप एक लाख रुपए से अधिक का लोन लेते हैं तो लोन राशि से बनाए गए एसेट या फसलों का हाइपोथिकेशन (गिरवी) और भूमि को गिरवी रखना होता है। 

4. नाबार्ड योजना के तहत किन बैंकों से ले सकते हैं लोन

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चरर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी नाबार्ड (NABARD) पशुधन खेती को प्रोत्साहित करता हे। यह विभिन्न बैंकों या लोन संंस्थाओं की सहायता से बकरी पालन लोन प्रदान करता है। नाबार्ड योजना के तहत जो बैंक बकरी पालन के लिए लोन देते हैं, वे इस प्रकार से हैं– 

  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  • कमर्शियल बैंक
  • राज्य सहकारी बैंक
  • राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
  • शहरी बैंक 
  • अन्य वित्तीय संस्थाएं जो (NABARD) योजना के तहत शामिल हों। 

बकरी पालन लोन पर कितनी मिल सकती है सब्सिडी (Subsidy)

यदि आप NABARD (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) से इस योजना के तहत बकरी पालन के लिए लोन लेते हैं तो इस योजना के तहत 25% से 35% तक की सब्सिडी मिल सकती है। वहीं SC/ST वर्ग और महिलाओं को अतिरिक्त सहायता दी जाती है। सब्सिडी मिलने से लोन का भार कम होता है। ऋण चुकाने में आसानी होती है। सब्सिडी की राशि सीधे बैंक को ट्रांसफर की जाती है। 

कैसे करें बकरी पालन लोन के लिए आवेदन (Goat Farming Loan Apply Process)

यदि आप बकरी पालन लोन लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बैंक में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। कई बैंक में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है, जैसे SBI, IDBI बैंक अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देते हैं। वहीं अन्य बैंकों की शाखा में जाकर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के साथ आपको आवश्यक दस्तावेज अटैच करने होंगे। इसके बाद फॉर्म सबमिट करना होगा और बैंक की ओर से वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। यदि सब कुछ ठीक–ठाक रहा तो आपका लोन बैंक द्वारा स्वीकृत कर दिया जाएगा। 

बकरी पालन लोन के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज (Goat Farming Loan Documents)

बकरी पालन लोन के लिए आवेदन हेतु आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। लोन के लिए आवेदन के लिए आपको जिन दस्तावेजों की जरूरत होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं– 

  • आधार कार्ड या वोटर आईडी (ID Proof)
  • निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन के कागजात (यदि उपलब्ध हों)
  • बैंक खाता विवरण
  • व्यवसाय योजना रिपोर्ट (Project Report)

बकरी पालन व्यवसाय के क्या हैं लाभ (Benefits of Goat Farming Business)

  • बकरी पालन व्यवसाय को आप कम लागत और कम जमीन में शुरू कर सकते हैं। 
  • बकरी से दूध, मांस प्राप्त होता है जिसे बेचकर अच्छी पैसा कमाया जा सकता है। 
  • बकरी पालन ग्रामीण बेरोजगारों के लिए रोजगार का बेहतर साधन है।
  • बकरी की नस्ल सुधार पर ध्यान देकर मुनाफा दोगुना किया जा सकता है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें