मक्का की टॉप 5 किस्में : खरीफ सीजन में ज्यादा पैदावार देने वाली मक्का की उन्नत किस्में

जानें, मक्का की इन टॉप किस्मों की विशेषता और लाभ

खरीफ सीजन में कई किसान मक्का की खेती करके अच्छा लाभ प्राप्त सकते हैं। मक्का की फसल से अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए किसानों को इसकी उन्नत किस्मों का प्रयोग करना चाहिए। कृषि वैज्ञानिकों ने मक्का की बहुत सी उन्नत किस्में विकसित की है जो अधिक उत्पादन देती है। उन्नत किस्मों के प्रयोग से मक्का की पैदावार तो अच्छी मिलती ही है साथ ही फसल लागत में भी कमी आती है। 

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को मक्का की टॉप 5 किस्मों की जानकारी दे रहे हैं जो अधिक पैदावार देती हैं। तो आइये जानते हैं, इनके बारे में।

गंगा-5 किस्म

मक्का की यह किस्म सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली किस्म है। इसके दाने पीले रंग के होते हैं। यह किस्म 90 से 100 दिन की अवधि में पककर तैयार हो जाती है। मक्का की इस किस्म से 50 से लेकर 60 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।

पार्वती किस्म

मक्का की पार्वती किस्म के पौधे मध्यम ऊंचाई के होते हैं। इसके एक पौधे में दो भुट्‌टे लगते हैं। इसमें प्राय: भुट्‌टे पौधे के बीच में थोड़ा की ऊपर ओर लगते हैं। इस किस्म से प्राप्त मक्के के दाने नारंग पीले रंग के एवं कठोर होते हैं। यह किस्म 110 से लेकर 115 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म से करीब 14 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार प्राप्त होती है।

शक्ति-1 किस्म

यह मक्का की जल्दी पकने वाली किस्मों में से एक है। इस किस्म को पूरे भारत में उगाया जाता है। इसके दाने नारंगी सफेद रंग लिए हुए होते हैं। यह एक मध्यम समय में पकने वाली किस्म है। यह किस्म बुवाई के 90 से लेकर 95 दिन में तैयार हो जाती है। इससे 50 क्विंटल प्रति एकड़ तक उपज प्राप्त की जा सकती है।   

प्रकाश (जे. एच. 3189)

मक्का की इस किस्म की खेती पूरे भारत में की जा सकती है। मक्का की ये किस्म इसकी संकर किस्मों के अंतर्गत आती है। यह किस्म भी जल्दी पक कर तैयार हो जाती है। मक्का की यह किस्म बुवाई के 80 से लेकर 85 दिन में तैयार हो जाती है। मक्का की इस किस्म से 25 से लेकर 30 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। मक्का की इस किस्म को सिंचित और असिंचित दोनों क्षेत्रों के लिए उपयुक्त पाया गया है।

एक्स 1174 डब्ल्यू.वी.

मक्का की यह एक मध्यम अवधि की किस्म है। इसे तैयार होने में 80-85 दिन का समय लगता है। मक्का की इस किेस्म के दाने पीले नारंगी रंग के होते हैं। इस किस्म की मक्का की पैदावार 25 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ तक प्राप्त की जा सकती है। यह किस्म सिंचित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त पाई गई है। मक्का की इस किस्म को पूरे भारत में उगाया जा सकता है।  

मक्का की बुवाई का तरीका

बारिश शुरू होने पर मक्का की बुवाई करनी चाहिए। सिंचाई के साधन की उपलब्धता होने पर 10 से 15 दिन पूर्व बुवाई की जा सकती है, इससे पैदावार में बढ़ोतरी होती है। बीज की बुवाई मेड़ के किनारे व ऊपर 3 से 5 सेमी की गहराई पर की जानी चाहिए। बुवाई के एक माह बाद मिट्‌टी चढ़ाने का काम किया जाना चाहिए। बुवाई के समय खेत में पौधों की संख्या 55 से 80 हजार प्रति हैक्टेयर के हिसाब से रखनी चाहिए।

मक्का की बुवाई के समय मक्का की किस्म के अनुसार कतार व पौधों की दूरी रखनी चाहिए जो इस प्रकार से हैं।

  • मक्का की जल्दी पकने वाली किस्मों के लिए कतार से कतार की दूरी 60 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 20 सेमी रखनी चाहिए।
  • मध्यम अथवा देरी से पकने वाली किस्मों के लिए कतार से कतार की दूरी 75 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 25 सेमी रखनी चाहिए।
  • यदि मक्का की खेती हरे चारे की फसल के रूप में की जा रही है तो चारे वाली फसलों के लिए कतार से कतार की दूरी 40 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 25 सेमी रखनी चाहिए। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टर, कैप्टन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें