किसानों के बीच धान की इन उन्नत किस्मों की भारी डिमांड, पूसा से ऑनलाइन मंगाएं

खरीफ सीजन में धान की अगेती खेती के लिए पूसा बीज किसानों के बीच लोकप्रिय

भारत में हर साल धान की बुवाई लगभग 50 से 60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में होती है। यह आंकड़ा वर्ष दर वर्ष थोड़ा बहुत बदलता रहता है। साल 2024-25 के खरीफ सत्र में अब तक धान की बुवाई का रकबा 19.35 प्रतिशत बढ़कर 59.99 लाख हेक्टेयर हो गया है। धान की खेती के प्रति किसानों का रूझान बढ़ रहा है और किसान इसकी अगेती व उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। आगामी खरीफ सीजन में धान की बुवाई शुरू करने से पहले किसानों के बीच बीच उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की मांग तेजी से बढ़ गई है। किसानों ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा के बीज केंद्रों से संपर्क करना शुरू कर दिया है, जहां इन बीजों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट से जाने कि धान की खेती के लिए किसान पूसा के कौनसी किस्म के बीजों को पसंद कर रहे हैं।

किसानों ने बासमती धान की इन किस्मों को किया सबसे ज्यादा पसंद

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा में बासमती धान की कुछ विशेष किस्मों की भारी मांग देखी जा रही है। हाल ही में आयोजित किसान मेले के दौरान, 1.82 करोड़ रुपये के धान बीजों की बिक्री हुई। इसके अलावा, ऑनलाइन माध्यम से भी बड़ी संख्या में किसानों ने बीजों की खरीदारी की है और खरीदारी का यह क्रम जारी है। डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, किसान मेले के दौरान बासमती धान की निम्नलिखित किस्मों को किसानों ने सबसे ज्यादा पसंद किया :

  1. पूसा बासमती 1509 (Pusa Basmati 1509)
  2. पूसा बासमती 1121 (Pusa Basmati 1121)
  3. पूसा बासमती 1718 (Pusa Basmati 1718)
  4. पूसा बासमती 1847 (Pusa Basmati 1847)
  5. पूसा बासमती 1985 (Pusa Basmati 1985)
  6. पूसा बासमती 1979 (Pusa Basmati 1979)

इसके अलावा, हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद जिलों के किसानों ने पूसा बासमती 1401 की सबसे अधिक खरीदारी की है।

नॉन-बासमती धान की इन किस्मों का जबरदस्त क्रेज

किसानों के बीच बासमती धान के अलावा, नॉन-बासमती धान की कुछ किस्मों का भी काफी क्रेज रहा। इन किस्मों की जमकर बिक्री हुई। इनमें प्रमुख किस्में पूसा 2090 (Pusa 2090) और पूसा 1824 (Pusa 1824) रही। किसान अब धान की अगेती किस्मों की तलाश कर रहे हैं ताकि कम समय में अधिक मुनाफा कमा सके।

इन कारणों से पूसा के बीजों को मिल रही लोकप्रियता

पूसा के बीज भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा विकसित होते हैं, जो देश के सबसे प्रतिष्ठित कृषि अनुसंधान संस्थानों में से एक है। वैज्ञानिक अनुसंधान और परीक्षणों के बाद इन बीजों को किसानों के लिए उपलब्ध कराया जाता है, जिससे इनकी सफलता और गुणवत्ता सुनिश्चित होती है। पूसा के बीज बेहतर उत्पादन, कम लागत और उच्च गुणवत्ता की फसल प्रदान करने में मदद करते हैं। पूसा द्वारा विकसित धान की किस्में ज्यादा पैदावार, कम पानी की आवश्यकता और कीट प्रतिरोधक क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं। इस साल भी किसान बेहतर उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाले चावल के लिए पूसा की उन्नत किस्मों को चुन रहे हैं।

धान की खेती के लिए पूसा के बीज ऑनलाइन कैसे खरीदें

किसान भाई, अगर धान की खेती के लिए बासमती और नॉन बासमती किस्मों की बुवाई करने की सोच रहे हैं तो वे अपने क्षेत्र के अनुसार पूसा के उन्नत बीज ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। सबसे पहले IARI, पूसा की आधिकारिक वेबसाइट pusabeej.iari.res.in पर जाकर बीजों की ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। यहां आपको बीजों की होम डिलीवरी का विकल्प भी मिलेगा। होल डिलीवरी के लिए आपको अतिरिक्त भुगतान करना होगा। ऑनलाइन खरीदारी से किसान पूसा के प्रामाणिक और उच्च गुणवत्ता वाले बीज सीधे प्राप्त कर सकते हैं। यह कदम किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीजों तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे उन्हें अधिक उपज और बेहतर गुणवत्ता का चावल मिल सके।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें