वैज्ञानिकों ने विकसित की गन्ने की नई किस्म, 450 रुपये प्रति क्विंटल एकड़ होगी पैदावार

Share Product प्रकाशित - 11 Feb 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

वैज्ञानिकों ने विकसित की गन्ने की नई किस्म, 450 रुपये प्रति क्विंटल एकड़ होगी पैदावार

जानें, कौनसी है गन्ने की यह नई किस्म और क्या है इसकी विशेषताएं और लाभ

वैज्ञानिकों ने गन्ने की एक नई किस्म विकसित की है जो एक एकड़ में 450 क्विंटल तक पैदावार दे सकती है। खास बात यह है कि गन्ने की इस किस्म से कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। यह किस्म गन्ना अनुसंधान केंद्र करनाल ने बनाई है। इस किस्म का नाम सीओ- 15023 है। इस किस्म के बारे में कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान में बोई जा रही गन्ने की किस्मों से आम तौर पर करीब 10.50 प्रतिशत चीनी रिकवरी प्राप्त होती है। जबकि विकसित किस्म सीओ-15023 से अधिक पैदावार प्राप्त होगी। इससे किसानों सहित चीनी मिलों को लाभ होगा।

Buy Used Tractor

चीनी रिकवरी में इस साल 0.3 प्रतिशत की गिरावट

हरियाणा राज्य में चीनी मिलों में गन्ना रिकवरी में इस साल 0.3 प्रतिशत की कमी आई है। इसका कारण गन्ने की खराब गुणवत्ता को माना जा रहा है। इसे देखते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस बार जो रिकवरी आई है यह 10.58 से घटकर 10.24 पर आ गया है। गन्ने की जो प्रजाति बोई जा रही है उसमें यह अनुभव हुआ है कि जो बीज आजकल चल रहे हैं ये जीसी किस्म 0238 के हैं। इनमें कुछ बीमारियां भी हो रही हैं। इसलिए केंद्र और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के वैज्ञानिकों से चर्चा के बाद कृषि वैज्ञानिकों ने नई किस्म 15023 विकसित की है। गन्ने की नई किस्म की रिकवरी दर 14 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

किस्म सीओ-15023 से होगी अधिक पैदावार

कृषि मंत्री के मुताबिक वर्तमान में बाई जा रही गन्ने की किस्मों से आमतौर पर करीब 10.50 प्रतिशत चीनी रिकवरी प्राप्त होती है। जबकि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किस्म 15023 से अधिक उपज प्राप्त होगी। राज्य में गन्ना व चीनी उत्पादन को बढ़ाने के लिए इस किस्म को जल्द से जल्द किसानों तक पहुंचने का काम किया जाएगा। इस किस्म से प्रदेश में चीनी उत्पादन 30 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। इस किस्म के आने से किसानों, सरकार और चीनी मिलों को लाभ होगा।

गन्ने की सीओ-15023 की क्या है प्रमुख विशेषताएं व लाभ

यह किस्म सीओ-0241 और सीओ-08347 को मिलाकर तैयार की गई है। गन्ने की इस किस्म की रोग प्रतिरोधक क्षमता गन्ने की अन्य प्रजातियों से अधिक है। गन्ने की सीओ सीओ-15023 किस्म की प्रमुख विशेषताएं व लाभ इस प्रकार से हैं

  • गन्ने की इस किस्म में रेड रूट या किसी भी प्रकार की बीमारी का प्रकोप नहीं देखा गया है।
  • यह गन्ने की अधिक लंबाई वाली किस्म है। इस किस्म का गन्ना लंबा होता है।
  • गन्ने की यह किस्म 8 से 9 माह के बहुत कम समय में तैयार हो जाती है जबकि अन्य किस्में इससे 10 से 11 महीने में तैयार होती हैं।
  • इस किस्म की पैडी में अच्छा फुटाव होता है।
  • गन्ने की इस किस्म में 10 से 15 कल्ले आसानी से बन जाते हैं।
  • गन्ने की इस किस्म की खेती में लागत कम आती है पैदावार काफी अच्छी होती है। प्रति एकड़ उपज की बात की जाए तो गन्ने की सीओ-15023 किस्म में करीब 400 से 450 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।
  • ऐसे में किसान गन्ने की इस किस्म से कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है हरियाणा में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024

हरियाणा सरकार की ओर से गन्ने की अगेती फसल का एसएपी मूल्य 386 रुपए निर्धारित किया गया है। इसमें 14 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले राज्य में गन्ने का मूल्य 372 रुपए था। इसी के साथ वर्ष 2024 के गन्ना पेराई सीजन के लिए गन्ने का मूल्य 386 रुपए से बढ़ाकर 400 रुपए करने की घोषणा भी सीएम ने कर रखी है। ऐसे में किसानों को गन्ना बेचने से अब अधिक लाभ होगा। अब हरियाणा में किसानों को सबसे अधिक गन्ने का मूल्य दिया जा रहा है। जबकि पंजाब में गन्ने का मूल्य 380 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है जो हरियाणा के मुकाबले 6 रुपए कम है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरपॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back