यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

एमएसपी पर धान की खरीद : 13 राज्यों में चल रही धान की बंपर खरीद

प्रकाशित - 17 Nov 2022

इस बार 900 लाख मीट्रिक टन धान खरीदे जाने का है अनुमान

केंद्र सरकार की ओर से किसानों से प्रत्येक रबी और खरीफ सीजन के दौरान फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। इसके लिए प्रतिवर्ष रबी और खरीफ फसलों की बुवाई के पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा सरकार द्वारा की जाती है। इस समय देश में रबी फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है। खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा सरकार पहले ही कर चुकी है। इस समय कई राज्यों में खरीफ की फसल की खरीद की जा रही है। पंजाब, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरल, तेलंगाना, हरियाणा और तमिलनाडु में धान की खरीद की प्रक्रिया जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 10 नवंबर 2022 तक किसानों से 231 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसकी एवज में सरकार की ओर से 13.50 लाख किसानों को करीब 47644 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान कर दिया है। धान की खरीद का समय पर भुगतान मिलने से किसान खुश है। 

इस बार धान की हो रही है एमएसपी पर बंपर खरीद

विपणन सत्र 2022-23 (खरीफ फसल) के लिए धान की खरीद 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सुचारू रूप से चल रही है। इस बार इन राज्यों में एमएसपी पर धान की बंपर खरीद हो रही है। आंकड़ों के अनुसार 10 नवंबर 2022 तक किसानों से 231 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसकी तुलना में पिछले वर्ष की इसी अवधि में किसानों से करीब 228 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। इस तरह देखा जाए तो इस बार एमएसपी पर धान की खरीद ज्यादा हो रही है। 

भारत में पुराने एश्योर्ड ट्रैक्टर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

इस बार कितना धान खरीदने का है अनुमान

इस वर्ष देश में बारिश की स्थिति काफी अच्छी रही और धान का उत्पादन सामान्य रहने की उम्मीद है। वर्तमान खरीफ विपणन सत्र 2022-23 की खरीफ फसल के लिए 771 लाख मीट्रिक टन धान (चावल के मामले में 518 लाख मीट्रिक टन) की खरीद का अनुमान लगाया गया है। इसकी तुलना में पिछले खरीफ विपणन सत्र 2021- 22 (खरीफ फसल) के दौरान 759 लाख मीट्रिक टन धान (चावल के मामले में 510 लाख मीट्रिक टन) खरीदा गया था। इसमें रबी की धान को शामिल करने से पूरे खरीफ विपणन सत्र 2022-23 के दौरान लगभग 900 लाख मीट्रिक टन धान खरीदे जाने की उम्मीद है।

क्या है विपणन सत्र 2022-23 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य

केंद्र सरकार की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी खरीफ फसलों के लिए एसएसपी की घोषणा की गई है। इसके अनुसार धान की सामान्य किस्म का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं धान की ए ग्रेड किस्म का एमएसपी 2060 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बता दें कि पिछले वर्ष समान्य धान का एमएसपी 1940 रुपए जिसमें 100 रुपए की बढ़ोतरी सरकार ने की है। वहीं धान की ए ग्रेड किस्म का एमएसपी पहले 1960 रुपए था, इसमें भी 100 रुपए बढ़ाया गया है। इस तरह इस बार किसानों को एमएसपी पर धान बचने पर प्रति क्विंटल 100 रुपए ज्यादा मिल रहे हैं। 

एमएसपी पर धान की खरीद की और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खरीफ फसलों का 2022-23 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य

धान के अलावा किसानों से ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंगफली, सोयाबीन की खरीद भी जा रही है। इसके लिए जो एमएसपी तय किया गया है, वे इस प्रकार से है।

  • ज्‍वार (हाईब्रीड) का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2970 रुपए प्रति क्विंटल।
  • ज्‍वार (मालदंडी) का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2990 रुपए प्रति क्विंटल।
  • बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2350 रुपए प्रति क्विंटल।
  • रागी का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 3578 रुपए प्रति क्विंटल।
  • मक्‍का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1962 रुपए प्रति क्विंटल।
  • तूर (अरहर) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रुपए प्रति क्विंटल।
  • मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल।
  • उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रुपए प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5850 रुपए प्रति क्विंटल।
  • सूरजमुखी बीज का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6400 रुपए प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन (पीला) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4300 रुपए प्रति क्विंटल।
  • तिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7830 रुपए प्रति क्विंटल।
  • रामतिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7287 रुपए प्रति क्विंटल।
  • कपास (मध्‍यम रेशा) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6080 रुपए प्रति क्विंटल।
  • कपास (लंबा रेशा) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6380 रुपए प्रति क्विंटल।

2022 में किस राज्य में कितना है धान खरीदी का लक्ष्य

हर बार की तरह अलग-अलग राज्यों की सरकार ने अपने यहां धान खरीदी का अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया है। इस बार छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक करोड़ टन से ज्यादा धान खरीदी का लक्ष्य तय किया है। पंजाब में धान खरीद लक्ष्य 170 लाख टन निर्धारित किया गया है। हरियाणा सरकार ने 55 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य 73 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। बिहार सरकार ने इस बार एमएसपी पर 45 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। उत्तराखंड में इस सीजन में धान खरीद का लक्ष्य नौ लाख मीट्रिक टन रखा गया है। 

पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु में बढ़ी एमएसपी पर धान की खरीद

इस समय देश के अलग-अलग राज्यों में एमएसपी धान की खरीद हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्‌स के मुताबिक इस साल पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु में धान खरीद में बढ़ोतरी हुई है। वहीं पंजाब और हरियाणा सरकार इस बार तय लक्ष्य से ज्यादा किसानों से धान की खरीद कर सकती है। इधर उत्तरप्रदेश में पिछले साल की तुलना में इस बार धान का उत्पादन कम हुआ है। इसलिए यहां धान की खरीद सामान्य ही रहने का अनुमान है।


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टरवीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 5118
₹2.46 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 5118

20 एचपी | 2022 Model | सतारा, महाराष्ट्र

₹ 1,28,800
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें