बड़ी घोषणा : न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब इन 24 फसलों की होगी खरीद

जानें, किन फसलों की एमएसपी पर खरीद करेगी सरकार 

Purchase of crops at MSP: केंद्र सरकार की ओर से हर साल देश में होने वाली प्रमुख 24 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी (MSP) पर खरीद की घोषणा की जाती है, लेकिन वास्तविकता में अधिकांश राज्यों में किसानों से कुछ ही फसलों की खरीद ही एमएसपी पर की जाती है। लेकिन अब प्रदेश के किसानों से केंद्र द्वारा निर्धारित की गई 24 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। यह घोषणा राज्य सरकार की ओर से की गई है। इस तरह अब राज्य के किसानों को पूरे 24 फसलों पर एमएसपी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इससे प्रदेश के किसानों को बहुत लाभ होगा।

हर साल किन फसलों की एमएसपी निर्धारित करती है केंद्र सरकार 

केंद्र सरकार की ओर से हर रबी और खरीफ सीजन में बुवाई से पहले फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है और उसी एमएसपी पर पूरे भारत में किसानों से फसलों की खरीद की जाती है। केंद्र सरकार की ओर से 22 अधिदेशित फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तथा गन्ने के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) घोषित किया जाता है। अधिदेशित फसलों में खरीफ की 14 फसलें, रबी सीजन की 6 फसलें तथा दो अन्य वाणिज्यिक फसलें शामिल हैं। इसके अलावा तोरिया तथा छिलका रहित नारियल का एमएसपी तय किया जाता है। इस तरह अनाज की 7 फसलों में धान, गेहूं, जौ, ज्वार, बाजरा, मक्का और रागी है। दलहन फसलों में चना, तूअर (अरहर), मूंग, उड़द और मसूर को शामिल किया गया है। दो वाणिज्यिक फसलें, कच्चा कपास और कच्चा जूट हैं। इसके अलावा दो फसलें जिसमें छिला हुआ नारियल (खोपरा) और गन्ना शामिल है जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है। 

राज्य में किन फसलों की एमएसपी पर खरीद का लिया गया है निर्णय

हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के किसानों से 24 फसलों की खरीदी का निर्णय लिया गया है। इस तरह हरियाणा अब देश का एक मात्र राज्य बन गया है जो केंद्र द्वारा अधिसूचित 24 की 24 फसलों की खरीद एमएसपी (MSP) करेगा। वर्तमान में देश में अब तक अन्य कोई राज्य नहीं है जो पूरी 24 फसलों की खरीद करता हो। हरियाणा सरकार ने जिन फसलों की खरीद का निर्णय लिया है उनमें रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जौ, ज्वार, मक्का, खोपरा, जूट, ग्रीष्म मूंग, धान, बाजरा, खरीफ मूंग, उर्द, तूअर (अरहर), तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना को शामिल किया है। खास बात यह हैं कि राज्य सरकार ने एमएसपी पर फसलों की खरीद की लिस्ट में उन फसलों को भी शामिल किया है जिनका उत्पादन हरियाणा में नहीं होता है, जैसे कि रागी, सोयाबीन, कुसुम, जूट, खोपरा और नाइजरसीड, ऐसी फसलें है जिनकी खेती यहां नहीं होती है, फिर भी इन्हें एमएसपी की लिस्ट में शामिल किया गया है।

राज्य में पहले से हो रही है एमएसपी पर इन 14 फसलों की खरीद

कृषि मंत्री के मुताबिक प्रदेश सरकार द्वारा गत 5 अगस्त को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, पहले से खरीदी जा रही फसलों में धान, बाजरा, खरीफ मूंग, उड़द, तूअर (अरहर), तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना हैं जिनकी खरीद पहले से हरियाणा सरकार कर रही है। अब इन पूर्व में खरीदी जा रही फसलों के साथ ही राज्य के किसानों से रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, सूरजमुखी, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा और ग्रीष्म मूंग की भी एमएसपी पर खरीद की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने दिशा–निर्देश जारी कर दिए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को स्थिर और लाभदायक मूल्य प्रदान करना उनकी आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और उत्पादकता में सुधार के लिए बेहद आवश्यक है। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादों की कीमतों में गिरावट से किसानों को बचाने के लिए राज्य सरकार कृषि मूल्य समर्थन प्रणाली का पालन कर रही है। एमएसपी के माध्यम से किसानों को उत्पादन लागत के साथ एक निश्चित लाभ मार्जिन की गारंटी दी जाती है। यह एमएसपी हर साल खरीफ और रबी सीजन के लिए सरकार की ओर से कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित की जाती है और इसकी घोषणा की जाती है। 

क्या है सरकार द्वारा रबी फसलों का समर्थन मूल्य 2025–26

केंद्र सरकार की ओर से हर साल की तरह ही वित्तीय सत्र 2025–26 के लिए खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है, जो रबी की अलग-अलग फसलों के लिए अलग-अलग है। केंद्र सरकार की ओर से रबी फसलों का जो एमएसपी तय किया गया है, वे इस प्रकार से है–

फसल का नाम बढ़ोतरी फसल का नया एमएसपी
गेहूं 150 रुपए 2425 रुपए प्रति क्विंटल
जौ 130 रुपए  1980 रुपए प्रति क्विंटल
चना       210 रुपए   5650 रुपए प्रति क्विंटल
मसूर 275 रुपए   6700 रुपए प्रति क्विंटल
रेपसीड/सरसों   300 रुपए  5950 रुपए प्रति क्विंटल
कुसुम  140 रुपए     5940 रुपए प्रति क्विंटल

खरीफ विपणन सीजन के लिए कितना निर्धारित है फसलों का समर्थन मूल्य 2024–25

क्र. सं.  फसल का नाम न्यूनतम समर्थन मूल्य 
1. धान (सामान्य) 2300 रुपए प्रति क्विंटल
2. धान (ए-ग्रेड)    2320 रुपए प्रति क्विंटल
3. ज्वार (हाईब्रिड)    3371 रुपए प्रति क्विंटल
4. ज्वार (मालदंडी) 3421 रुपए प्रति क्विंटल
5. बाजरा   2625 रुपए प्रति क्विंटल
6. रागी       4290 रुपए प्रति क्विंटल
7. मक्का  2225 रुपए प्रति क्विंटल
8. तुअर/अरहर   7550 रुपए प्रति क्विंटल
9. मूंग          8682 रुपए प्रति क्विंटल
10. उड़द   7400 रुपए प्रति क्विंटल
11. मूंगफली   6783 रुपए प्रति क्विंटल
12. सूरजमुखी 7280 रुपए प्रति क्विंटल
13. सोयाबीन   4892 रुपए प्रति क्विंटल
14. तिल   9267 रुपए प्रति क्विंटल
15. रामतिल   8717 रुपए प्रति क्विंटल
16. कपास (मध्यम रेशा) 7121 रुपए प्रति क्विंटल
17. कपास (लंबा रेशा)       7521 रुपए प्रति क्विंटल

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें