कृषि दर्शन एक्सपो 2026 का आगाज 14 फरवरी से

हिसार में तीन दिन तक सजेगा कृषि तकनीक और मशीनरी का महाकुंभ

Krishi Darshan Expo 2026 : हरियाणा के हिसार में कृषि क्षेत्र का सबसे बड़ा मंच सजने जा रहा है। कृषि दर्शन एक्सपो 2026 का आगाज 14 फरवरी से होगा, जहां तीन दिनों तक आधुनिक खेती की नई तकनीक, अत्याधुनिक ट्रैक्टर-मशीनरी और नवाचारों की गूंज सुनाई देगी। 14 से 16 फरवरी तक चलने वाला यह भव्य एग्री एक्सपो (agri expo) किसानों, निर्माताओं और कृषि उद्योग से जुड़े दिग्गजों को एक ही मंच पर जोड़ेगा। 1.5 लाख से अधिक आगंतुकों और 350 से ज्यादा प्रदर्शकों की मौजूदगी में हिसार एक बार फिर देश की सबसे बड़ी agriculture exhibition का गवाह बनेगा। 

क्यों खास है कृषि दर्शन एक्सपो 2026

14 से 16 फरवरी 2026 तक हिसार में आयोजित होने वाला कृषि दर्शन एक्सपो 2026 देश के प्रमुख एग्रीकल्चर मशीनरी शो (agricultural machinery shows) में शामिल है। Ministry of Agriculture & Farmers Welfare के तहत एनआरएफएमटीटीआई परिसर में आयोजित यह agri expo किसानों, निर्माताओं, सेवा प्रदाताओं और नीति निर्माताओं को एक मंच पर जोड़ेगा। कृषि विभाग हरियाणा (agriculture department haryana) और haryana krishi vibhag के सहयोग से होने वाली यह एग्रीकल्चर एग्जिबिशन इंडिया (agriculture exhibition india) नई तकनीक, आधुनिक ट्रैक्टर और उन्नत कृषि यंत्रों के प्रदर्शन के साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार और व्यापारिक संभावनाओं को मजबूती देगी।

नवीनतम तकनीक और मशीनरी का प्रदर्शन

कृषि दर्शन एक्सपो 2026 में ट्रैक्टर, कृषि यंत्र (इंप्लीमेंट्स), कटाई-पूर्व एवं कटाई-पश्चात उपकरणों के साथ कई नई मशीनों के लॉन्च होने की संभावना है। देशभर की 350 से अधिक कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है। यह agri exhibition in india निर्माताओं को अपने उत्पादों का लाइव प्रदर्शन करने और किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर देती है। इस आयोजन में बी2बी, बी2सी और बी2जी नेटवर्किंग के लिए विशेष व्यावसायिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही प्रदर्शनी निर्देशिका, ब्रांडिंग होर्डिंग्स, मीडिया कवरेज और व्यावसायिक नेटवर्किंग लंच-डिनर जैसे कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 

1.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद

आयोजकों के अनुसार इस वर्ष 1,50,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों, किसानों और अंतिम उपयोगकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान इस हरियाणा एग्री (haryana agri) आयोजन में शामिल होते हैं। पिछले संस्करण यानी 2025 में आयोजित मेले में करीब 313 प्रदर्शकों ने भाग लिया था और 1,54,975 से अधिक आगंतुकों ने मेले का दौरा किया था। यह एक्सपो पिछले 13 वर्षों से लगातार सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहा है। वर्ष 2011 से लेकर 2025 तक आयोजित तेरह संस्करणों ने उद्योग जगत को तकनीकी प्रगति और बाजार की आवश्यकताओं को समझने का अवसर दिया है। 

कृषि दर्शन एक्सपो 2026: कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

तीन दिवसीय इस एग्री एग्जिबिशन (agri exhibition) में जो प्रमुख गतिविधियां आयोजित होंगी, वे इस प्रकार है: 

  • 300 से अधिक प्रदर्शक
  • राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी
  • उद्घाटन समारोह
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • उत्पादों का लाइव प्रदर्शन
  • मीडिया कवरेज
  • व्यावसायिक नेटवर्किंग बैठकें

यह मंच उत्पादकों, थोक विक्रेताओं, आयातकों-निर्यातकों और कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों को नए बाजारों की खोज और व्यापार विस्तार का अवसर प्रदान करता है।

मेले का समय और तारीख

विवरण

जानकारी

तारीख

14, 15 और 16 फरवरी 2026

स्थान

कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (एनआरएफएमटीटीआई), सिरसा रोड, Hisar (हरियाणा)

प्रदर्शकों के लिए समय

सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

लोगों के आने का समय

सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

किसानों और कंपनियों के लिए सुनहरा अवसर 

कृषि दर्शन (krishi darshan) एक्सपो केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि कृषि क्षेत्र के भविष्य को दिशा देने वाला मंच है। यहां आधुनिक मशीनरी, नई तकनीक, डिजिटल कृषि समाधान और नवाचारों पर चर्चा होती है। यह किसानों को उन्नत खेती के तरीकों से परिचित कराता है और कंपनियों को अपने ग्राहक आधार का विस्तार करने का सुनहरा अवसर देता है। कुल मिलाकर, हिसार में होने वाला यह agriculture haryana का प्रमुख आयोजन कृषि क्षेत्र के सभी हितधारकों के लिए लाभकारी साबित होने जा रहा है। यदि आप कृषि व्यवसाय, मशीनरी निर्माण या आधुनिक खेती से जुड़े हैं, तो कृषि दर्शन एक्सपो 2026 आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें