कृषि दर्शन एक्सपो 2024: हिसार मेले में नए ट्रैक्टर मॉडल व कृषि यंत्रों का अनावरण

Share Product प्रकाशित - 17 Feb 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

कृषि दर्शन एक्सपो 2024: हिसार मेले में नए ट्रैक्टर मॉडल व कृषि यंत्रों का अनावरण

कृषि दर्शन एक्सपो 2024: लोन से लेकर सब्सिडी की जानकारी, इन कृषि मशीनरी का होगा प्रदर्शन

उत्तर भारत के किसानों को हर साल जिस इवेंट का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है वह 17 फरवरी 2024 से हिसार (हरियाणा) में शुरू हो गया है। हिसार के सिरसा रोड स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र) की तरफ से तीन दिवसीय कृषि दर्शन एक्सपो 2024 में 320 ज्यादा स्टालों पर किसानों को खेती और कृषि उपकरणों से जुड़ी जानकारी मिल रही है। कृषि दर्शन एक्सपो 2024 का मुख्य आकर्षण ड्रोन और सोलर रूफ टॉप तकनीक है। साथ ही कई कंपनियों द्वारा नए ट्रैक्टर मॉडल व कृषि मशीनरी का अनावरण व प्रदर्शन किया जाएगा। कृषि मशीनरी के उपयोग में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आईये, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट मे कृषि दर्शन एक्सपो 2024 के बारे में जानते हैं।

Buy Used Tractor

कृषि दर्शन एक्सपो का 12वां संस्करण : 320 से ज्यादा स्टालों पर मिलेगी जानकारी

इस बार कृषि दर्शन एक्सपो का 12वां संस्करण कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि सहयोग विभाग, एनआरएफएमटीटीआई के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह एक्सपो भारतीय कृषि क्षेत्र के भविष्य को मजबूत करने के लिए नवीनतम तकनीकों और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। इस बार एक्सपो में 320 से ज्यादा स्टालों पर किसानों को विभिन्न जानकारी मिलेगी। इन स्टालों पर नई व आधुनिक कृषि मशीनरी का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही खेती में ड्रोन के इस्तेमाल, ग्रीन हाउस, उन्नत बागवानी, उन्नत बीज, सूक्ष्म सिंचाई प्रौद्योगिकी व मशीनीकरण, जैविक खेती प्रौद्योगिकी व मशीनीकरण की जानकारी भी मिलेगी। एक्सपो में उत्पादों के लाइव प्रदर्शन के साथ-साथ बी2बी, बी2सी और बी2जी नेटवर्किंग के लिए व्यावसायिक बैठकें भी होंगी।

महिलाओं को मिलेंगे ड्रोन, लोन व सब्सिडी योजनाओं का मिलेगा फायदा

हिसार मेले में किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन के अनुसार केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत टीटीसी की तरफ से 35 महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मेले के दौरान इनमें से कुछ महिलाओं को ड्रोन भी दिए जाएंगे। एक्सपो में केंद्र सरकार की सोलर रूफ टॉप योजना का विशेष प्रचार किया जाएगा। किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले कृषि लोन व सब्सिडी की जानकारी भी मिलेगी। मिट़्टी की गुणवत्ता बढ़ाने, कीटनाशक व उर्वरक के सही उपयोग के टिप्स भी बताए जाएंगे।

कृषि मशीनरी की समस्याओं पर होगी चर्चा

कृषि दर्शन एक्सपो 2024 का दूसरा दिन किसानों के लिए बेहद खास रहेगा। 18 फरवरी को एक बैठक के माध्यम से किसानों को एक मंच प्रदान किया जाएगा जिसमें किसान कृषि मशीनरी के उपयोग में आने वाली समस्याओं पर अपने विचार साझा कर सकेंगे। किसानों की इन समस्याओं का समाधान विशेषज्ञ करेंगे। इस बैठक में कृषि मंत्रालय के अधिकारी, ट्रैक्टर निर्माता एसोसिएशन, कंबाइन हार्वेस्टर निर्माता एसोसिएशन, कृषि मशीनरी निर्माता एसोसिएशन, पावर टिलर निर्माता एसोसिएशन और मशीनरी निर्माता मौजूद रहेंगे।

एक ही जगह मिलेगा सभी समस्याओं का समाधान

कृषि दर्शन एक्सपो में हर साल हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचते हैं। एक मंच पर सभी समस्याओं का समाधान व नई तकनीकों की जानकारी मिलने के कारण हर साल लाखों की संख्या में किसान भागीदारी निभाते हैं। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख, डीलर और वितरक, आयातक और भारत भर के कृषि उपकरण निर्माता अपनी हिस्सदारी निभाने के लिए पहुंचते हैं। कृषि क्षेत्र में कटाई से पहले से लेकर कटाई के बाद तक अपने नवीनतम उत्पादों को प्रदर्शित करने और कृषि एवं वानिकी उद्योग में नए बाजार आदि तलाशने के अवसरों में से एक सबसे बड़ा मंच है।

कृषि दर्शन एक्सपो 2024 लाइव

अगर आप कृषि दर्शन एक्सपो 2024 को लाइव देखना चाहते हैं अपने ट्रैक्टर जंक्शन को फेसबुक, इंट्राग्राम पर फॉलो करें और यू ट्यूब पर सब्सक्राइब करें। कृषि दर्शन एक्सपो 2024 लाइव के लिए इस लिंक पर क्लिक (https://www.youtube.com/watch?v=3A-ycWdk2rc) करें।

यहां आपको बता दें कि साल 2023 में कृषि दर्शन एक्सपो एनआरएफएमटीटीआई, हिसार (हरियाणा) में 18 से 20 फरवरी तक आयोजित किया गया था। इसमें करीब 317 प्रदर्शकों ने भाग लिया और 1,27,542 विजिटर्स पहुंचे थे।

कृषि दर्शन एक्सपो 2024 के मुख्य हाईलाइट्स

  • तीन दिवसीय प्रदर्शनी
  • 300 से अधिक प्रदर्शक
  • देशभर से 1 लाख से अधिक विजिटर्स
  • उद्घाटन समारोह
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी
  • मीडिया कवरेज
  • उत्पाद का लाइव प्रदर्शन
  • बी2बी, बी2सी और बी2जी नेटवर्किंग के लिए व्यावसायिक बैठकें
  • बिजनेस नेटवर्किंग लंच और डिनर।
  • प्रदर्शनी निर्देशिका
  • ब्रांडिंग होर्डिंग्स
  • पिछले नौ संस्करणों की भव्य सफलता

कृषि दर्शन एक्सपो के बारे में 

  • दिनांक : 17, 18, 19 फरवरी, 2024
  • स्थान : उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान, हरियाणा, भारत
  • समय : सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
  • वेबसाइट: https://www.krishidarshanexpo.com/
  • संपर्क नंबर : +91 1844037950, +91 9992223115, +91 9992223116

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरपॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back