हजारी नींबू की खेती कैसे करें: जानें, हजारी नींबू की खेती का सही तरीका

जानें, कैसे करें हजारी नींबू की खेती और इससे कितना हो सकता है लाभ

किसानों की लागत जैसे-जैसे ट्रेडिशनल खेती में बढ़ती जा रही है, वे औषधीय और नकदी फसलों की खेती की ओर रूचि दिखा रहे हैं। बहुत से किसान मार्केट डिमांड के अनुसार खेती कर रहे हैं और मोटा मुनाफा कमा रहे है। आज हजारों किसान इस नींबू की खेती से लाखों की कमाई हर साल कर रहे हैं। चूंकि चाय से आचार तक हर जगह नींबू की बड़ी डिमांड देखने को मिलती है। अगर हजारी नींबू के मार्केट रेट की बात करें तो इस नींबू की बिक्री मार्केट में 100 रुपए किलो तक होती है जो साधारण नींबू की अपेक्षा दुगुना है। 

ट्रैक्टर जंक्शन के इस पोस्ट में हम हजारी नींबू की खेती कैसे करें (How to Cultivate Lemon) , हजारी नीम्बू की खेती के बारे में पूरी जानकारी, हजारी नींबू की खेती का तरीका (Method of Cultivation of Hazari Lemon) और इससे होने वाली आय के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

एक बार लगाएं 30 साल तक मिलेगा मुनाफा

सामान्य नींबू की खेती से किसान पहले से ही काफी अच्छा मुनाफा तैयार कर रहे हैं लेकिन हजारी नींबू, एक ऐसी प्रजाति है जो एक तो किसानों को बम्पर उत्पादन देती है और दूसरे नींबू के मुकाबले कहीं ज्यादा खट्टा भी होता है। बीते कुछ सालों से जिस तरह हजारी नींबू की मांग बढ़ी है, किसानों के लिए ये एक बहुत अच्छा अवसर है कि वे इस खेती को करके अच्छा लाभ कमाएं।  बता दें कि हजारी नींबू का बगीचा 30 साल तक लगा रहता है, जो किसान एक बार इस खेती को शुरू कर देंगे अगले 30 सालों तक उनकी कमाई होती रहेगी। समय और श्रम की बचत तो होगी ही साथ ही बार-बार फसल लगाने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। आमतौर पर किसान नींबू के दुसरी प्रजातियों की भी खेती करते हैं जैसे कागजी नींबू (Paper Lemon), देशी नींबू (Native Lemon) आदि। लेकिन सबसे ज्यादा मुनाफा हजारी नींबू की खेती में ही है, इसका बड़ा कारण है मार्केट इसका ज्यादा रेट और ज्यादा डिमांड है। 

हजारी नींबू की खेती से कितनी होगी कमाई

हजारी नींबू की खेती में किसान हर तीन महीने पर फसल को उगाही कर सकते हैं। इस तरह साल में कुछ 3 से 4 बार फसल की पैदावार होगी। हजारी नींबू की खेती अगर एक एकड़ में किया जाए तो लगभग 70 से 100 क्विंटल नींबू की उगाही हर साल हो जाएगी। इस तरह किसान 80 रुपए प्रति किलो भी नींबू की बिक्री करते हैं तो 8 लाख रुपए की इनकम होगी। अगर लागत, श्रम आदि को हटा दिया जाये तो किसान को हर साल करीब 5 लाख से 7 लाख रुपए तक की कमाई हो जाती है।   

हजारी नीम्बू खेती के लिए उपयुक्त जलवायु 

इस खेती के लिए उपयुक्त जलवायु की बात करें तो नींबू की अच्छी पैदावार के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु की जरुरत होती है। बता दें कि औसतन 20 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान हजारी नींबू के लिए उपयुक्त है। बारिश की बात की जाये तो 75 से 100 सेमी वर्षा वाले क्षेत्रों में नींबू की फसल (Lemon Harvest) अच्छी होती है। नींबू की बागवानी लम्बी सर्दियों और ठण्ड वाले मौसम में अच्छी पैदावार नहीं देता। इसलिए जलवायु, मौसम, मिट्टी का ध्यान रखते हुए ही इसकी खेती करनी चाहिए।

हजारी नीम्बू की खेती के लिए कैसी होनी चाहिए मिट्टी

हजारी नींबू के खेती, सभी प्रकार की मिट्टी में होती है। लेकिन दोमट मिट्टी में खेती करने हजारी नीम्बू का उत्पादन अधिक होता है। पौधा लगाने से पहले, मिट्टी की जांच जरूर करवा लें। बता दें कि मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 6.5 के बीच होना चाहिए। अगर पीएच मान कम है तो मिट्टी में क्षारीय पाउडर जैसे बेकिंग सोडा आदि मिक्स करके खेती कर सकते हैं। पीएच ज्यादा हो तो नजदीकी किसान सलाहकार से सलाह लेते हुए जरूरी मात्रा में अम्लीय पाउडर का मिट्टी में छिड़काव कर दें।  

हजारी नीम्बू की खेती का उचित समय

हजारी नींबू की खेती में बुआई भी सामान्य नींबू के तरह ही जुलाई से अगस्त के समय में ही की जाती है। बता दें कि कई मामलों में इसकी बिजाई फरवरी और मार्च में भी की जा सकती है। ये जलवायु और मौसम पर निर्भर करेगा इसके लिए नजदीकी कृषि सलाहकार से जरूर संपर्क करें। 

हजारी नींबू खेती के लिए कैसे करें खेत की तैयारी 

हजारी नीम्बू की खेती के लिए खेत की तैयारी की प्रक्रिया इस तरह फॉलो करें। 

  • सबसे पहले खेत की जुताई अच्छे से कर लें। 
  • बिजाई या बुआई के लिए नरसरी का पौधा तैयार रखें। पौधों की प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखें। 
  • 60×60×60  सेमी का गड्ढा खोदें।
  • गड्ढा को आधा या पूरा भरते हुए जैविक खाद का उपयोग करें। 
  • ध्यान रखें की एक पौधे से दूसरे पौधे  के बीच की दूरी कम से कम 5 मीटर हो। 

हजारी नीम्बू की खेती में उर्वरक या खाद की मात्रा 

हजारी नींबू की खेती में जैविक या आर्गेनिक खाद का उपयोग करना बेस्ट होता है। इन नींबू के पौधों में आप गोबर खाद, या वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग व्यापक मात्रा में कर सकते हैं। हर तीन साल पर कम से कम दो बार वर्मीकम्पोस्ट देना जरूरी है। क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के आधार पर और किन उर्वरकों की जरुरत होगी इसके बारे में नजदीकी कृषि सलाहकार से जानकारी लें। 

हजारी नीम्बू की खेती में सिंचाई प्रबंधन 

हजारी नींबू की खेती में पौधों की सिंचाई हल्की होनी चाहिए और इस तरह की खेती में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम वाली सिंचाई का विशेष महत्व है। खेत में जल-भराव जैसी परिस्थिति उत्पन्न होने न दें। गर्मियों में 10 दिन की अंतराल पर सिंचाई करें वहीं ठण्ड के मौसम में सिंचाई का अंतराल 20 दिन का रखें। हालांकि अगर आवश्यकता पड़ जाये तो बरसात के समय भी इसकी सिंचाई कर सकते हैं। जब भी सिंचाई करें तो ड्रिप इरिगेशन सिस्टम से ही करें।

नीम्बू की खेती से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर 

प्रश्न - नीम्बू की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है ?

उत्तर : नींबू की सबसे अच्छी वैरायटी या किस्म की बात करें तो हजारी नींबू और कागजी नींबू है। किसान अपने क्षेत्र की मिट्टी, जलवायु, और बाजार मांग को देखते हुए किसी एक अच्छी किस्म से खेती कर सकते हैं। 

प्रश्न : हजारी नीम्बू का पेड़ कितने साल तक फल देता है ?

उत्तर : हजारी नींबू का पेड़ 30 साल तक फल देता है। मार्केट में ज्यादा मांग को देखते हुए किसान इस किस्म की खेती करना पसंद कर रहे हैं। 

प्रश्न : एक एकड़ में हजारी नीम्बू के कितने पौधे लग सकते हैं?

उत्तर : एक एकड़ खेत में 350 से 400 पौधे हजारी नींबू के लगाए जा सकते हैं।

प्रश्न : हजारी नीम्बू फार्मिंग कैसा व्यवसाय है?

उत्तर : मांग को और मार्केट में हजारी किस्म के नीम्बुओं के बढ़ते मांग को देखते हुए कहा जा सकता है कि हजारी नींबू की खेती एक अच्छा व्यवसाय है। इससे किसानों का अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है।  

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें