सरसों की खेती: सरसों में तेल की मात्रा कैसे बढ़ाएं, जानें, आसान तरीके

जानें, सरसों में तेल की मात्रा बढ़ाने के आसान तरीके

रबी सीजन की फसलों में गेहूं के बाद सरसों की खेती का काफी की जाती है। इस बार भी बहुत से किसानों ने सरसों की बुवाई की है। सरसों की क्वालिटी उसके दानों में तेल की मात्रा पर निर्भर करती है, क्योंकि सरसों खेती मुख्य रूप से इससे मिलने वाले तेल के लिए की जाती है। यदि सरसों के दोनों में तेल की मात्रा अधिक होती है तो उस सरसों के बाजार भाव अच्छे मिलते हैं, वहीं इसके विपरित यदि सरसों की क्वालिटी खराब है या प्राकृतिक कारणों की वजह से क्वालिटी में कमी आ गई है तो उसके बाजार भाव कम मिलते हैं। ऐसे में सरसों की खेती करने वाले किसानों का सरसों की क्वालिटी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अब बात आती है कि सरसों की क्वालिटी को कैसे सुधारा जाएं। इसमें तेल की मात्रा को कैसे बढ़ाया जाए तो बता दें कि बहुत ऐसे आसान तरीके हैं जिन्हें अपना कर किसान भाई अपनी सरसों की फसल की क्वालिटी में सुधार के साथ ही तेल की मात्रा भी बढ़ा सकते हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको सरसों में तेल की मात्रा कैसे बढ़ाएं, सरसों में तेल की मात्रा बढ़ाने के लिए कौनसा सा पोषक तत्व उपयोगी होता है, सरसों की पैदावार बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, सरसों में खरपतवार को खत्म करने के लिए कौनसी दवा का प्रयोग करना चाहिए आदि बातों की जानकारी दे रहे हैं ताकि आप सरसों की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

किस पोषक तत्व से बढ़ती है सरसों में तेल की मात्रा

सरसों की फसल में तेल की मात्रा बढ़ाने के लिए संतुलित मात्रा में उर्वरक का इस्तेमाल जरूरी होता है। इसी के साथी सरसों में सल्फर जिसे गंधक कहा जाता है उसके प्रयोग से किसान सरसों के दानों में तेल की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इसके लिए किसानों को चाहिए कि किसान सरसों में गंधक युक्त उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए ताकि दोनों में तेल की मात्रा अधिक मिले और पैदावार में भी बढ़ोतरी हो सके। किसान सरसों की खेती के लिए खेत की तैयार करते समय गंधक युक्त उर्वरक में किसान जिप्सम, सिंगल सुपर फॉस्फेट, अमोनिया सल्फेट जैसे पोषक तत्वों से युक्त उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

किस तरह करें गंधक सल्फर का उपयोग

किसान एक एकड़ खेत में 8 से 10 किलोग्राम गंधक (सल्फर) मिला दें। ऐसा करने से सरसों के दानों में तेल की मात्रा अधिक मिलती है। इसके साथ ही बुवाई से पहले प्रति एकड़ खेत में 4 किलोग्राम बोरेक्स और 10 किलोग्राम जिंक सल्फेट भी मिलाया जा सकता है। इससे भी दोनों में तेल की मात्रा में बढ़ोतरी होती है।

सरसों की बेहतर पैदावार के लिए किसान क्या करें

सरसों की बेहतर पैदावार और अधिक तेल की मात्रा प्राप्त करने के लिए किसान सरसों की खेती के दौरान इन बातों का ध्यान रखें। ये ध्यान रखने योग्य बातें इस प्रकार से हैं

  • सरसों की अधिक तेल की मात्रा देने वाली सरसों की किस्मों की बुवाई करें।
  • सरसों की बेहतर पैदावार के लिए इसकी पहली सिंचाई फूल निकलते समय करें।
  • सरसों की दूसरी सिंचाई फलियां लगते समय करनी चाहिए।
  • यदि आपके क्षेत्र में पानी की कमी हो तो फूल आते समय एक सिंचाई अवश्य करें।
  • सरसों की फसल में दो गुड़ाइयां जरूर करनी चाहिए जिसमें पहली गुड़ाई बिजाई के 21 दिन बाद ओर इसकी दूसरी गुड़ाई 35 दिन बाद की जानी चाहिए।

खरपतवार नियंत्रण के लिए अपनाएं यह तरीका

सरसों में मरगोजा जिसे ओरोबैकी खरपतवार के होता है। इससे फसल को नुकसान से बचाने के लिए इस पर नियंत्रण करना जरूरी होता है। इसके नियंत्रण के लिए राउंडअप या ग्लाईसेल (ग्लाईफोसेट 41 प्रतिशत एसएल) की 25 मिली मात्रा प्रति एकड़ बिजाई के 25 से 30 दिन बाद एवं 50 मिली मात्रा प्रति एकड बिजाई के 50 दिन बाद 150 लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करना चाहिए। स्प्रे के लिए किसान भाई फैन नोजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें स्प्रे कर समय खेत में नमी होनी जरूरी है। ऐसे में भूमि में नमी की कमी होने पर पहले हल्की सिंचाई भी की जा सकती है। इस रासायनिक दवा का फसल पर दुबारा या अधिक मात्रा में छिड़काव नहीं करना चाहिए। इससे फसल की क्वालिटी पर विपरित असर पड़ता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें