गन्ना किसानों के लिए सरकार ने किया 400 करोड़ रुपए का प्रावधान

सरकार ने अनुपूरक बजट में किया 400 करोड़ रुपए का प्रावधान

गन्ना की खेती करने वाले किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी निकलकर खबर सामने आई है। गन्ना किसानों को बकाया भुगतान जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए हाल ही में राज्य सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में 400 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है। इस राशि से गन्ना किसानों की चीनी मिलों पर चल रही बकाया राशि का भुगतान किया जा सकेगा।

बता दें कि राज्य की चीनी मिलों पर किसानों की ओर से बेचे गए गन्ने का भुगतान बकाया चल रहा है, इसे लेकर किसान चिंतित थे, लेकिन राज्य सरकार ने इनकी बकाया राशि के भुगतान के लिए राशि की व्यवस्था करके उनकी चिंता को दूर कर दिया है। अब राज्य के गन्ना किसानों को उनके बकाया राशि का भुगतान मिल सकेगा। इसके लिए जल्द ही चीनी मिलों को राशि जारी की जाएगी।

अनुपूरक बजट में गन्ना किसानों को क्या-क्या मिला

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ की चीनी मिलों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए 400 करोड़ रुपए दिए हैं। इसमें पेराई सत्र 2022-23 में राज्य चीनी मिल निगम की चीनी मिलों में किसानों का चल रहा बकाया भुगतान के लिए 50 करोड़ रुपए और 2023-24 में किसानों के बकाया भुगतान के लिए 100 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

किसानों को आसानी से खेती के लिए उर्वरक मिलता रहे इसके लिए सहकारी बैंकों द्वारा बी-पैक्स को स्वीकृत किए जाने वाले कैश क्रेडिट ऋण सीमा पर ब्याज की अदायगी के लिए 10 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
किसानों को मुफ्त बिजली की सौगात भी इस अनुपूरक बजट में दी गई है। इसके तहत निजी नलकूप किसान उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर 100 प्रतिशत छूट दी गई है। इसके लिए बजट में इस मद के लिए 900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

इस अनुपूरक बजट में गौ संरक्षण केंद्रों की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपए और छूट्‌टा गोवंश के रखरखाव के लिए 250 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

गन्ना किसानों का कितना चीनी मिलों पर कितना है बकाया

एक अनुमान के मुताबिक गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है। उसका ब्याज पहले से बकाया चल रहा है। बता दें कि दिवाली से पहले किसान संगठन ने प्रदेश के किसानों का बकाया गन्ने के भुगतान कराए जाने की मांग की थी। उनका कहना था कि 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं होने की स्थिति में विलंबित भुगतान पर नियमानुसार ब्याज दिया जाना चाहिए जिसका वादा चुनावी घोषणा पत्र में किया गया था। सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों को समय पर राशि का भुगतान हो सके, इसके लिए चीनी मिलों को कर्ज के रूप में 400 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है।

यूपी में कितना होता है गन्ने का उत्पादन

यूपी में 2022-23 के दौरान कुल 29 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। यदि गन्ने की पेराई की बात की जाए तो 2022-2023 सीजन में उत्तरप्रदेश में चीनी मिलों की कुल गन्ने की पेराई 1,084.57 लाख टन थी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 157 चीनी मिलें हैं जिनमें से 118 परिचालन में हैं। सत्र 2022-23 में उत्तर प्रदेश में 53 लाख हैक्टेयर में गन्ने की खेती हुई जो देश में किसी भी राज्य से ज्यादा है।

यूपी सहित अन्य राज्यों में कितना है गन्ने का मूल्य

अलग-अलग राज्य सरकार ने अपने यहां अलग-अलग गन्ने का मूल्य निर्धारित किया हुआ है। देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में गन्ने का मूल्य या भाव (price of sugarcane) इस प्रकार से हैं

  • उत्तर प्रदेश में गन्ने का मूल्य 350 रुपए प्रति क्विंटल
  • उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल
  • बिहार में गन्ने का मूल्य 335 रुपए प्रति क्विंटल
  • हरियाणा में गन्ने का मूल्य 372 रुपए प्रति क्विंटल
  • पंजाब में गन्ने का मूल्य 380 रुपए प्रति क्विंटल

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, कुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें