गाय-भैंस के दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए पशुओं को खिलाएं इस खास किस्म का चारा
प्रकाशित - 23 Mar 2024 by Tractor Junction
जानें, कौनसी है चारे की यह किस्म और इसे उगाने का तरीका
आज किसान खेती के साथ पशुपालन करके अपनी आय बढ़ा रहे हैं। पशुपालन के लिए अधिकतर गाय-भैंस का पालन किया जाता है, लेकिन अक्सर पशुपालकों को शिकायत होती है कि वे गाय, भैंस को क्या खिलाए जिसमें खर्च कम आए और पशु की दूध की मात्रा भी बढ़े। ऐसे में किसानों के लिए एक घास काफी उपयोगी मानी गई है जिसे उगाकर किसान पशुपालक अपने पशु के लिए सस्ता हरा चारे का इंतजाम कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस चारे को उगाने में लागत कम आती और पशु इसे स्वाद से खाता भी है। इसके अलावा पशुओं को नियमित रूप से यह हरी घास खिलाने से उनके दूध की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।
कौनसी है यह चारे वाली हरी घास (What is this green fodder grass)
वैसे तो पशु चारे के लिए बहुत सी किस्में है, लेकिन इनमें से एक किस्म अफ्रीकन टॉल (African Tall) किस्म सर्वोत्तम चारे की किस्म मानी जाती है। यह मक्का प्रजाति की चारे वाली किस्म है जो सामान्य चारे के मुकाबले दुगनी पैदावार देती है। इससे किसान कम लागत में पूरे सालभर के लिए हरे चारे का इंतजाम कर सकते हैं। अधिकांश किसान इस किस्म को पसंद करते हैं, क्योंकि इस किस्म का तना लंबा, मोटा और मजबूत होता है जिससे यह तेज हवा या आंधी में भी खड़ा रहता है। यह चारा मीठा रसदार होने से पशुओं को काफी पसंद है जिसे वे बड़े चाव से खाते हैं।
क्या है अफ्रीकन टॉल किस्म के चारे की विशेषता/लाभ (What are the features/benefits of African Tall variety of fodder)
यह हरे चारे के रूप में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली किस्म है। इस किस्म में अधिक कल्ले, अच्छा फुटाव और चौड़ी लंबी पत्तियां होती है जिससे चारे की अधिक मात्रा प्राप्त होती है। मक्का के अफ्रीकन टॉल किस्म के चारे की विशेषताएं और लाभ इस प्रकार से हैं
- अफ्रीकन टॉल चारा अधिक मीठा और रसदार होता है जिसे पशु खाना पसंद करते हैं।
- मक्का अफ्रीकन टॉप चारे के पौधे की ऊंचाई 10 फीट से अधिक होती है।
- चारे की यह किस्म पशुओं को हरे चारे के रूप में व साइलेज बनाकर खिलाने में उपयोग की जाती है।
- इस चारे की पैदावार अन्य प्रकार के चारे से अधिक होती है।
- इस चारे की यह किस्म कम लागत में अधिक पैदावार देती है।
- मक्का अफ्रीकन चारे की असिंचित क्षेत्र में 30 से 40 टन और सिंचित क्षेत्र में 50-60 टन तक उपज प्राप्त की जा सकती है।
मक्का अफ्रीकन टॉल चारे की कैसे करें बुवाई (How to sow Maize African Tall Sorghum)
मक्का की अफ्रीकन टॉल चारे की बुवाई के लिए बलुई, रेतीली, दोमट मिट्टी काफी अच्छी मानी जाती है। इस किस्म की बुवाई करने से पहले खेत को मिट्टी पलट हल से गहरी जुताई करनी चाहिए। इसके बाद देसी हल से दो जुताई करके हरो चलाकर मिट्टी को बारीक व समतल बना लेना चाहिए। अब चारे की बुवाई के लिए 25 से 30 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ हिसाब से पर्याप्त होता है। मक्का अफ्रीकन टॉल चारे की बुवाई 15 फरवरी से लेकर सितंबर के महीने तक की जा सकती है। बुवाई से पहले बीजों को थायरम केपटान 3 ग्राम प्रति किलोग्राम के हिसाब लेकर बीजों को उपचारित करना चाहिए। बुवाई के समय कतार से कतार की दूरी 30 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 20 सेमी रखनी चाहिए। एक हैक्टेयर में इस चारे की किस्म के 125 लाख पौधे लगाए जा सकते हैं।
पशुओं के लिए उपयोगी अन्य हरे चारे (Other green fodder useful for animals)
मक्का की अफ्रीकन टॉल चारे की किस्म के अलावा किसान पशुओं को बरसीम, नेपियर घास, पैरा घास, गिनी घास व रिजका घास को भी हरे चारे के रूप में खिला सकते हैं। यह घास भी पशुओं के दूध की मात्रा बढ़ाने में सहायक होती है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।
अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें