यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

सितंबर में खेती के कार्य : सब्जी की फसलाें को उगाकर कमाएं बंपर मुनाफा

प्रकाशित - 24 Aug 2022

सर्दी के सीजन में मौसमी सब्सियों से होगी अधिक कमाई

किसान भाइयों अगस्त का महीना समाप्ति की ओर है तथा सितंबर आने में कुछ ही दिन शेष बचे है। यह उचित समय है, अब आपकाे सितंबर महीने में लगाए जाने वाले पौधों की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए और बगीचों में किए जाने वाले कार्यों की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यह महीना सब्जीवर्गीय फसलों एवं बागवानी कार्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप इस समय फूलगोभी, पत्ता गोभी, टमाटर, बैगन, मिर्ची, गाजर, मूली आदि फसलें उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

देश के कई राज्यों में इस महीने से रबी की फसलों की बुवाई का कार्य शुरू हो जाता है, साथ ही ये महीना सब्जी वर्गीय फसलों की खेती का भी है, अगर आप सब्जी की खेती कर मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो इन सब्जियों की खेती कर सकते हैं। ये सब्जियां मौसमी होने के कारण स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती हैं।

फूलगोभी -  फूलगोभी की खेती सितंबर से अक्टूबर माह के बीच में की जाती है। ज्यादातर फूलगोभी बुवाई के 60-150 दिन बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसके बाद आप इसे बाजार मे बेचकर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। फूलगोभी का उपयोग सब्जी बनाने में, सूप, अचार, सलाद, बिरियानी, पकौडा इत्यादि बनाने में किया जाता है। साथ ही यह पाचन शक्ति को बढ़ाने में अत्यंत लाभदायक है।

पत्ता गोभी - किसान भाई पत्ता गोभी की फसल के लिए सितंबर से अक्टूबर तक क्यारियों में बिजाई कर सकते हैं। कई लोग पत्ता गोभी की नर्सरी लगा चुके हैं बाकी बिजाई की तैयारी कर रहें है। इसकी फसल आपको अच्छा खासा लाभ दे सकती हैं। सब्जी विशेषज्ञों के अनुसार फसल की अवधि 60-120 दिन होती है। आपको बता दें कि इस सब्जी की मांग बहुत होती है जिससे अच्छा मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है।

टमाटर - किसान भाई आमतौर पर टमाटर की तीन फसलें ले सकते हैं। अगर हम टमाटर की विशेष फसल की बात करें तो सितंबर-अक्टूबर माह में इसकी बुवाई की जा सकती है। जिसकी फसल साठ दिन बाद यानी दिसंबर-जनवरी में आती है। टमाटर की मांग वर्ष भर बने रहने से अच्छा मुनाफा प्राप्त होता है।

बैंगन - यह  भारत का मूल निवासी है, इसलिए इसकी खेती कई राज्यों में बड़े स्तर पर की जाती है और सभी घरों में इसका सेवन किया जाता है। बैंगन की मांग 12 महीने बनी रहती है जिसकी वजह से इसका अच्छा दाम मिल जाता है। भारत में बैगन की सब्जी बहुत प्रसिद्ध है। बैंगन की खेती करना भी आसान हैं। सितंबर में उगाई जाने वाली सब्जियां में से एक बैंगन भी हैं। यह एक लंबी अवधि की फसल है इसमे रोपाई से लेकर कटाई तक औसतन 60 से 100 दिनों की आवश्यकता होती है।

मिर्ची -  इस फसल की रोपाई सितम्बर-अक्टूबर माह में की जाती है। आचार या सलाद के रूप में प्रयोग की जाने वाली मिर्च को हरी अवस्था में ही पूर्ण विकसित हो जाने पर तोड़ लेते हैं। सूखे मसालों के रूप में प्रयोग की जाने वाली मिर्चों को पूरी तरह पक जाने पर तोड़ते हैं। मिर्च की फसल की अवधि सामान्यतः 140 से 180 दिन तक की होती है।

गाजर - इसकी बुवाई के लिए मध्य अगस्त से नवम्बर तक का समय इसकी बुवाई के लिए उपयुक्त रहता है। यह भारत की प्रमुख सब्जी वाली फसल है। भारत में हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और उत्तर प्रदेश राज्य गाजर उगाने वाले प्रमुख राज्य हैं। गाजर की फसल 110 से 120 दिन में तैयार हो जाती है जिसे आप बाजार मे बेचकर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

मूली - इसकी फसल कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है। वैसे ये ठंडी जलवायु की फसल मानी जाती है लेकिन इसकी खेती मुख्य रूप से रबी के मौसम में की जाती है। मूली का उपयोग कच्चे सलाद के रूप में साथ ही सब्जी बनाने के अलावा अचार बनाने में भी किया जाता है। साधारणत: मूली की फसल 40 से 50 दिन में तैयार हो जाती है। जिसके कारण इसका बाजार भाव अच्छा मिल जाता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों ऐस ट्रैक्टरफोर्स ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 5118
₹2.46 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 5118

20 एचपी | 2022 Model | सतारा, महाराष्ट्र

₹ 1,28,800
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें