धान के बाद खाली खेत में करें इस फसल की खेती, होगी अतिरिक्त कमाई

जानें, कौनसी है यह फसल और इससे कितना हो सकता है लाभ

धान की कटाई के बाद कई किसान अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं और उस समय आमदनी का बड़ा मौका हाथ से निकल जाता है। लेकिन अब, किसानों के लिए एक खुशखबरी है। खेसारी नामक यह दलहनी फसल, जो मुख्य रूप से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश में उगाई जाती है, धान के खेतों में ‘उतेरा विधि’ से उगाई जा सकती है और इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

खराब मौसम में भी मिलेगी अच्छी पैदावार 

खेसारी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मुश्किल मौसम और खराब परिस्थितियों में भी अच्छी पैदावार देती है। पहले वर्षा आधारित खेती के कारण खरीफ में केवल धान ही उगता था और रबी में खेत खाली रहते थे। अब, धान की फसल कटने से पहले ही खेसारी के बीज बुवाई करने से किसान साल में एक से अधिक फसलें उगा सकते हैं और अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। 

खेसारी का उपयोग और नई किस्में

खेसारी का उपयोग दाल, साग (हरी सब्जी) और पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है। पहले इसमें ‘न्यूरोटॉक्सिन’ नामक हानिकारक तत्व पाया जाता था, जिस कारण इसका उपयोग कम था। लेकिन अब नई और सुरक्षित किस्मों के आने से यह समस्या खत्म हो गई है। किसानों के लिए यह फसल अब लाभकारी साबित हो रही है। किसानों के लिए उपलब्ध नई किस्मों में ‘रतन’ किस्म 105 से 115 दिनों में पकती है, ‘प्रतीक’ 110-115 दिनों में तैयार होती है, ‘महातिवड़ा’ जल्दी पकने वाली 95-105 दिनों में, ‘निर्मल’ 105-110 दिनों और ‘पूसा’ 110-115 दिनों में तैयार होती है। ये किस्में उच्च उपज और सुरक्षित उत्पादन देती हैं। 

क्या है उतेरा विधि 

‘उतेरा’ या ‘पैरा’ खेती एक पुराना और असरदार तरीका है, जिससे किसान एक ही खेत में साल में एक से अधिक फसलें उगा सकते हैं। इस विधि में धान की फसल कटने से 15-20 दिन पहले खेसारी के बीज खेत में छिड़क दिए जाते हैं। खेत में धान की कटाई के बाद बची नमी खेसारी की फसल के लिए पर्याप्त रहती है। इस विधि से फसल को अलग से सिंचाई की आवश्यकता लगभग नहीं पड़ती और सिंचाई का खर्च भी बचता है। 

खेत का चयन और बुवाई का सही समय

उतेरा विधि से खेसारी की खेती के लिए भारी मिट्टी वाली जमीन सबसे अच्छी मानी जाती है। बुवाई का सही समय धान की कटाई से 15-20 दिन पहले, यानी 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होता है। प्रति एकड़ के लिए करीब 30-32 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। खेत में अधिक पानी होने पर उसे निकाल देना चाहिए वरना बीज सड़ सकते हैं। 

खेसारी की खेती में खाद और उर्वरक प्रबंधन

खेसारी मुख्य रूप से खेत में बची नमी और पहले से मौजूद उर्वरता पर उगती है। फिर भी अच्छी पैदावार के लिए प्रति एकड़ 8 किलो नाइट्रोजन, 20 किलो फास्फोरस, 12 किलो पोटाश और 8 किलो सल्फर का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही पत्तों पर दो बार छिड़काव करने से फसल की सेहत और विकास बढ़ता है।

खेसारी की खेती में लागत और मुनाफा 

उतेरा विधि से खेसारी की खेती करना किसानों के लिए बहुत किफायती है। इसमें प्रति एकड़ लागत करीब 6,000 से 7,300 रुपए होती है। प्रति एकड़ लगभग 5 से 5.5 क्विंटल उपज मिलती है। यदि बाजार में 4,000 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिलता है, तो प्रति एकड़ 13,000 से 15,000 रुपए तक शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है।

कम निवेश में अधिक लाभ का अवसर 

खेसारी की यह फसल धान कटने के बाद खाली खेतों में उगाई जा सकती है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ती है और उनका आर्थिक संबल मजबूत होता है। ‘उतेरा विधि’ और नई किस्मों के उपयोग से किसान कम निवेश में अधिक लाभ कमा सकते हैं और अपनी खेती को अधिक उत्पादक बना सकते हैं। कुल मिलाकर, खेसारी की उतेरा विधि से खेती करना किसानों के लिए सुरक्षित, लाभकारी और किफायती विकल्प साबित हो रहा है, जो खाली पड़े खेतों को आमदनी का अवसर बनाता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें