गेहूं के भावों में आई तेजी, भाव पहुंचा 2940 रुपए प्रति क्विंटल
प्रकाशित - 10 Oct 2023 by Tractor Junction
जानें, देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं का ताजा भाव और आगे बाजार का रूख
गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए एक खुशखबरी आई है। इन दिनों गेहूं के भाव में तेजी दिखाई दे रही है। इससे जिन किसानों ने गोदामों में अपनी गेहूं की फसल रोककर रखी थी, उन्हें इस समय लाभ हो रहा है। वैसे तो देखा जाए तो गेहूं उत्पादक किसानों के लिए 2022-23 काफी अच्छा साबित हो रहा है। इस वित्तीय सत्र में गेहूं की कीमतों में बढ़ाेतरी देखी गई है। अब एक बार फिर गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी देखाई दी है। मंडियों में गेहूं की कीमतों में इजाफा हुआ है तो खुले बाजार में भी गेहूं और आटे के भावों में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि सबसे अधिक गेहूं की कीमतों में इजाफा यूक्रेन-रूप युद्ध के बाद हुआ था। इसके बाद इसके भाव कभी तेज तो कभी सामान्य स्तर पर रहे। लेकिन इस दौरान भी गेहूं के भाव एमएसपी से ऊपर ही रहे। एमएसपी से नीचे इस बार भाव शायद ही किसी बड़ी मंडी में रहा हो। यह किसानों के लिए काफी सुखद बात है। हाल ही में यदि नजर डाले तो देश की विभिन्न मंडियों में गेहूं के भावों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यदि बात की जाए मध्य भारत की तो यहां सबसे अधिक भाव मध्य प्रदेश की खातेगांव मंडी में देखने को मिला। यहां गेहूं का भाव (wheat price) 2940 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बता दें कि गेहूं के भाव उसकी क्वालिटी को देखकर तय किए जाते हैं। यदि गेहूं की क्वालिटी (wheat quality) सही है तो आपको बाजार में अच्छा भाव मिलता है और इसके विपरित यदि आपका गेहूं टूटा, सिकुडा हुआ है दाना सही नहीं है तो बाजार में इसका भाव कम ही मिल पाएगा। गेहूं की सबसे अच्छी किस्म शरबती गेहूं (sherbati wheat) माना जाता है। बजार में शरबती गेहूं का भाव (Sharbati wheat price) , सामान्य किस्म के गेहूं के भाव (price of common wheat) से काफी ज्यादा होता है। शरबती गेहूं की खेती (Sharbati wheat cultivation) सबसे अधिक मध्यप्रदेश में की जाती है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन माध्यम से आपको देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के भाव, आगे गेहूं को लेकर बाजार का क्या रूख रहेगा और भाव में तेजी बनी रहेगी या फिर गिरावट आएगी आदि बातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
किन राज्य की किस मंडी में गेहूं का सबसे अधिक चल रहा है भाव/रेट
यदि हम पूरे देश की बात करें तो यहां अलग-अलग राज्यों की मंडियों गेहूं का रेट अलग-अलग होता है। यदि सबसे अधिक रेट की बात की जाए तो मध्यप्रदेश में खातेगांव मंडी में सबसे अधिक गेहूं का भाव/रेट (wheat price/rate) 2940 रुपए प्रति क्विंटल रहा। गुजरात के वडगाम में गेहूं का अधिकतम भाव (maximum price of wheat) 2855 रुपए प्रति क्विंटल रहा। महाराष्ट्र में गेहूं का सबसे अधिक भाव मुंबई मंडी में 6,000 और पुणे मंडी में 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। राजस्थान में सबसे अधिक गेहूं का भाव कोटा मंडी में 2621 रुपए प्रति क्विंटल रहा। उत्तर प्रदेश की बलरापुर मंडी में गेहूं का भाव 2490 रुपए प्रति क्विंटल है। पश्चिम बंगाल की बीरभूम व बोलपुर मंडी में गेहूं का भाव 3000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। हरियाणा की मंडियों में गेहूं का सबसे अधिक भाव महेंद्रगढ़-नारनौल की खानिना मंडी में सबसे अधिक भाव 2300 रुपए प्रति क्विंटल है।
देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूं के भाव
हमने आपको ऊपर गेहूं के अधिकतम भाव जिन मंडियों चल रहे हैं उनकी जानकारी दी है। इसी के साथ हम आपको यह भी बता रहे हैं कि देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं का कितना भाव चल रहा है। तो आइये एक नजर डालते हैं देश की प्रमुख अनाज मंडियों में गेहूं के भावों पर।
राजस्थान की मंडिया में क्या चल रहा है गेहूं का भाव (Wheat price/rate in Rajasthan market)
- राजस्थान की बेगु मंडी में गेहूं का भाव 2550 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- विजयनगर मंडी में गेहूं का भाव 2462 रुपए प्रति क्विंटल है।
- बूंदी मंडी में गेहूं का भाव 2450 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- जयपुर (बस्सी) मंडी में गेहूं का भाव 2431 रुपए प्रति क्विंटल है।
- कपासन मंडी में गेहूं का भाव 2350 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- लालसोट (मंडाबरी) मंडी में गेहूं का भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल है।
- मालपुरा मंडी में गेहूं का भाव 2391 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव
- मध्यप्रदेश की धार मंडी में गेहूं का भाव 2774 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- हरपालपुर मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल है।
- काला पीपल मंडी में गेहूं का भाव 2460 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- मालथोन मंडी में गेहूं का भाव 2200 रुपए प्रति क्विंटल है।
- शामगढ़ मंडी में गेहूं का भाव 2325 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- सिराली मंडी में गेहूं का भाव 2790 रुपए प्रति क्विंटल है।
उत्तर प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव (Wheat price/rate in UP market)
- उत्तर प्रदेश की आगरा मंडी में गेहूं का भाव 2420 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- अकबरपुर मंडी में गेहूं का भाव 2300 रुपए प्रति क्विंटल है।
- अलीगढ़ मंडी में गेहूं का भाव 2350 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- इलाहबाद मंडी में गेहूं का भाव 2450 रुपए प्रति है।
- बदायूं मंडी में गेहूं का भाव 2410 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- बहराईच मंडी में गेहूं का भाव 2415 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- बलिया मंडी में गेहूं का भाव 2430 रुपए प्रति क्विंटल है।
- बरेली मंडी में गेहूं का भाव 2325 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- बुलंद शहर मंडी में गेहूं का भाव 2300 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- दादरी मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल है।
- देवरिया मंडी में गेहूं का भाव 2385 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- इटावा मंडी में गेहूं का भाव 2360 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- फरुखाबाद मंडी में गेहूं का भाव 2350 रुपए प्रति क्विंटल है।
- फतेहपुर मंडी में गेहूं का भाव 2340 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- फिरोजाबाद मंडी में गेहूं का भाव 2420 रुपए प्रति क्विंटल है।
- गाजियाबाद मंडी में गेहूं का भाव 2370 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- गोरखपुर मंडी में गेहूं का भाव 2380 रुपए प्रति क्विंटल है।
- हापुड मंडी में गेहूं का भाव 2370 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- हरदोई मंडी में गेहूं का भाव 2325 रुपए प्रति क्विंटल है।
- जहांगीराबाद मंडी में गेहूं का भाव 2320 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- जौनपुर मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल है।
- झांसी मंडी में गेहूं का भाव 2460 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- कानपुर (अनाज) मंडी में गेहूं का भाव 2450 रुपए प्रति क्विंटल है।
- लखीमपुर मंडी में गेहूं का भाव 2345 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- लखनऊ मंडी में गेहूं का भाव 2350 रुपए प्रति क्विंटल है।
- मथुरा मंडी में गेहूं का भाव 2360 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- मेरठ मंडी में गेहूं का भाव 2360 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- मिर्जापुर मंडी में गेहूं का भाव 2425 रुपए प्रति क्विंटल है।
- मुजफ्फरनगर मंडी में गेहूं का भाव 2385 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- नोएडा मंडी में गेहूं का भाव 2350 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- पीलीभीत मंडी में गेहूं का भाव 2440 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- रायबरेली मंडी में गेहूं का भाव 2310 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
महाराष्ट्र की मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव (Wheat price/rate in Maharashtra market)
- महाराष्ट्र की अमरावती मंडी में गेहूं का भाव 2525 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- बार्शी मंडी में गेहूं का भाव 3100 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- देवला मंडी में गेहूं का भाव 2940 रुपए प्रति क्विंटल है।
- धुले मंडी में गेहूं का भाव 2861 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- दोंडाइचा में गेहूं का भाव 2842 रुपए प्रति क्विंटल है।
- जलगांव मंडी में गेहूं का भाव 2900 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- पालघर मंडी में गेहूं का भाव 3320 रुपए प्रति क्विंटल है।
- रावेर मंडी में गेहूं का भाव 2701 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- वसई मंडी में गेहूं का भाव 3860 रुपए प्रति क्विंटल है।
गेहूं को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रूख
बाजार जानकारों के मुताबिक अभी फिलहाल भावों में 200 रुपए से लेकर 400 रुपए तक की घटत-बढ़त देखी जा सकती है। लेकिन अभी गेहूं के भावों में रिकार्ड बढ़ोतरी होने की संभावना बहुत कम है। देश में गेहूं का उत्पादन बहुत हुआ। ऐसे में इसके भावों में और अधिक उछाल आने की उम्मीद कम ही है। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि इस साल गेहूं के भाव एमएसपी (MSP) से ऊपर ही रहेंगे। बता दें कि रबी मार्केटिंग सीजन 2023-2024 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP of Wheat) 2125 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जबकि ओपन मार्केट में गेहूं का भाव एमएसपी से काफी अधिक है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें