गेहूं की कीमतों में बंपर उछाल, एमएसपी से 30 प्रतिशत अधिक हुआ भाव

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूं के भाव और आगे बाजार का रुख

Wheat Market Price : गेहूं कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है जो थमने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टॉक लिमिट लगाने के बावजूद भी इसकी कीमतों में उछाल जारी है। यदि गेहूं के वर्तमान बाजार भाव पर नजर डाले तो इसकी कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी से करीब 30 प्रतिशत अधिक चल रही है। हालांकि सरकार खुद गेहूं की कीमतों को कंट्रोल करने की दिशा में काम कर रही है लेकिन गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, इस पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। इस समय बाजार में गेहूं के भाव (Wheat Prices) रिकॉर्ड स्तर पर है। ऐसे में गेहूं की खेती (Wheat Cultivation) करने वाले किसानों को इसका लाभ मिल सकता है। जिन किसानों ने अपनी गेहूं की फसल का स्टॉक कर रखा है और अभी तक उसे नहीं बेचा है, उनके लिए इस समय अपनी गेहूं की फसल को बेचने का बेहतर मौका है। इस समय वे ऊंचे भावों पर गेहूं का स्टॉक बेचकर काफी मुनाफा कमा सकते हैं। 

एक सप्ताह में कितना बढ़ा गेहूं का भाव

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं वितरण विभाग के मुताबिक गेहूं का मंडी भाव (Market Price of Wheat) सप्ताह भर में 20 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गया है। वर्तमान में गेहूं का बाजार भाव 2966 रुपए प्रति क्विंटल है जो बीते माह दिसंबर के मुकाबले में 3.53 प्रतिशत अधिक है। वहीं साल भर पहले के भावों से 17% दाम अधिक चल रहा है। इसी प्रकार 3 साल पहले की कीमतों की तुलना में वर्तमान में गेहूं का भाव 53 प्रतिशत अधिक हो गया है। 

बाजार में एमएसपी से कितना अधिक चल रहा है गेहूं का भाव

केंद्र सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2025 के लिए 2425 रुपए प्रति क्विंटल तय किया हुआ है, जबकि वर्तमान में गेहूं की बाजार कीमत 2966 रुपए प्रति क्विंटल चल रही है, जो एमएसपी से करीब 30 प्रतिशत अधिक है। यदि बात करें, गुजरात की महुवा (थाना सड़क) मंडी की तो यहां गेहूं का भाव 3600 रुपए प्रति क्विंटल देखा गया। वहीं राजस्थान की मालपुरा मंडी में 3141 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी मंडी में गेहूं का भाव 3080 रुपए, पश्चिम बंगाल की कालियागंज मंडी में गेहूं का भाव 3200 रुपए, महाराष्ट्र की वसई मंडी में गेहूं का भाव 3890 रुपए, मध्यप्रदेश की बीना मंडी में गेहूं का भाव 4250 रुपए, कर्नाटक की बैंगलोर मंडी में गेहूं का भाव 4600 रुपए तक देखा गया। इसी प्रकार अन्य मंडियों में भी गेहूं का भाव एमएसपी से ऊपर देखा गया। 

राजस्थान की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव

  • ब्यावर मंडी में गेहूं का भाव- 3200 रुपए प्रति क्विंटल
  • जयपुर ग्रामीण के बस्सी में गेहूं का भाव- 3088 रुपए प्रति क्विंटल
  • बूंदी की देई मंडी में गेहूं का भाव- 2982 रुपए प्रति क्विंटल
  • झालावाड़ की खानपुर मंडी में गेहूं का भाव- 3115 रुपए प्रति क्विंटल
  • झुंझुनूं की गुढ़ागोरजी मंडी में गेहूं का भाव- 3000 रुपए प्रति क्विंटल
  • हनुमानगढ़ की संगरिया मंडी में गेहूं का भाव- 2900 रुपए प्रति क्विंटल
  • झालावाड़ की मनोहर थाना मंडी में गेहूं का भाव- 3050 रुपए प्रति क्विंटल
  • कोटा की रामगंजी मंडी में गेहूं का भाव- 3101 रुपए प्रति क्विंटल
  • टोंक की मालपुरा मंडी में गेहूं का भाव- 3141 रुपए प्रति क्विंटल

गुजरात की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव

  • भरूच की जम्बूसर मंडी में गेहूं का भाव- 2900 रुपए प्रति क्विंटल
  • राजकोट की धोराजी मंडी में गेहूं का भाव- 3115 रुपए प्रति क्विंटल
  • आणंद की बोरसाद मंडी में गेहूं का भाव- 2750 रुपए प्रति क्विंटल
  • राजकोट की जसदान मंडी में गेहूं का भाव- 3350 रुपए प्रति क्विंटल
  • बनासकांठ की थारा (शिहोरी) मंडी में गेहूं का भाव- 3350 रुपए प्रति क्विंटल
  • जामनगर की कलावाड़ मंडी में गेहूं का भाव- 3150 रुपए प्रति क्विंटल    
  • राजकोट की गोंडल मंडी में गेहूं का भाव-3180 रुपए प्रति क्विंटल
  • राजकोट की जेतपुर (जिला राजकोट) में- 3185 रुपए प्रति क्विंटल
  • राजकोट मंडी में गेहूं का भाव- 3100 रुपए प्रति क्विंटल 

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव

  • भोपाल की बैरसिया मंडी में गेहूं का भाव- 2974 रुपए प्रति क्विंटल     
  • छतरपुर की लवकुश नगर (लौंदी) मंडी में गेहूं का भाव- 2850 रुपए प्रति क्विंटल     
  • जबलपुर की सेहोरा मंडी में गेहूं का भाव- 3033 रुपए प्रति क्विंटल
  • रतलाम की जावरा मंडी में गेहूं का भाव- 3035 रुपए प्रति क्विंटल 
  • सतना में गेहूं का भाव- 3850 रुपए प्रति क्विंटल 
  • भिंड मंडी में गेहूं का भाव- 2960 रुपए प्रति क्विंटल
  • हरदा मंडी में गेहूं का भाव- 3150 रुपए प्रति क्विंटल
  • होशंगाबाद की पिपरिया मंडी में गेहूं का भाव- 3069 रुपए प्रति क्विंटल
  • झाबुआ की पेटलावद मंडी में गेहूं का भाव- 2910 रुपए प्रति क्विंटल
  • मंदसौर की पिपल्या मंडी में गेहूं का भाव- 2955 रुपए प्रति क्विंटल

महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव

  • थाइन की वसई मंडी में गेहूं का भाव- 3890 रुपए प्रति क्विंटल
  • धुले में गेहूं का भाव- 3685 रुपए प्रति क्विंटल
  • अकोला में गेहूं का भाव- 2820 रुपए प्रति क्विंटल
  • नासिक की देवाला मंडी में गेहूं का भाव- 3400 रुपए प्रति क्विंटल
  • अहमदनगर की कर्जत मंडी में गेहूं का भाव- 2900 रुपए प्रति क्विंटल
  • परभनी की गंगाखेड़ मंडी में गेहूं का भाव- 2800 रुपए प्रति क्विंटल
  • परभनी की सोनपेठ मंडी में गेहूं का भाव- 3275 रुपए प्रति क्विंटल
  • थाइन की उल्हासनगर मंडी में गेहूं का भाव- 3200 रुपए प्रति क्विंटल

उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव

  • फतेहपुर मंडी में गेहूं का भाव- 2910 रुपए प्रति क्विंटल
  • प्रयागराज की अजुहा मंडी में गेहूं का भाव- 2880 रुपए प्रति क्विंटल
  • बहराइच मंडी में गेहूं का भाव- 3000 रुपए प्रति क्विंटल
  • अमेठी की सुल्तानपुर मंडी में गेहूं का भाव- 2950 रुपए प्रति क्विंटल
  • बदायूं मंडी में गेहूं का भाव- 2930 रुपए प्रति क्विंटल
  • जालौन की ऐट मंडी में गेहूं का भाव- 2980 रुपए प्रति क्विंटल
  • मुजफ्फरनगर मंडी में गेहूं का भाव- 3050 रुपए प्रति क्विंटल
  • प्रतापगढ़ मंडी में गेहूं का भाव- 2950 रुपए प्रति क्विंटल
  • रायबरेली की सैलून मंडी में गेहूं का भाव- 2750 रुपए प्रति क्विंटल
  • उन्नाव की पूर्वा मंडी में गेहूं का भाव- 2925 रुपए प्रति क्विंटल

गेहूं के भाव में तेजी का क्या है कारण और आगे क्या रहेगा बाजार का रुख

मीडिया रिपोर्ट ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार गेहूं की कीमतों में उछाल का कारण ऑफ सीजन है, क्योंकि किसानों के पास से गेहूं का स्टॉक बाजार में नहीं पहुंच रहा है, वे अगली कटाई से पहले अपने स्टॉक को खाली नहीं करना चाहते हैं। इधर गेहूं से बिस्किट, ब्रेड सहित अन्य खाद्य सामग्री बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों ने गेहूं की बंपर खरीद की है। इसके अलावा गेहूं की कीमतों में तेजी का कारण केंद्र के लिए गेहूं का स्टॉक और वितरण करने वाली नोडल एजेंसी एफसीआई (FCI) की सरकारी स्टॉक से गेहूं आपूर्ति की बाजार में देरी को भी माना जा रहा है। बाजार एक्सपर्ट्स की मानें तो आगामी कुछ सप्ताह तक गेहूं के भाव इसी तरह बने रह सकते हैं। अप्रैल तक गेहूं की कीमतों तेजी बनी रह सकती है। ऐसे में गेहूं की नई फसल आने पर ही गेहूं भाव के कम होने की उम्मीद की जा सकती है। 

किसानों को सलाह

ऊपर दिए गए गेहूं के मंडी भाव सबसे उच्चतम भाव हैं। गेहूं के भाव उसकी क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। साधारण गेहूं का भाव कम मिलता है जबकि शरबती गेहूं का भाव अधिक होता है। हालांकि बाजार भावों में रोजाना उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी गेहूं की फसल की खरीद-फरोख्त करने से पहले अपने निकट की मंडी में बाजार भावों की जानकारी अवश्य कर लें और इसके बाद ही अपनी फसल को बचने के संबंध में उचित निर्णय लें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें