खुशखबरी : नरमा/कपास के भावों में आया जोरदार उछाल

जानें, क्या चल रहा है प्रमुख मंडियों में नरमा, कपास का ताजा भाव

कपास की खेती (cotton farming) करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। इन दिनों मंडियों में नरमा/कपास के भावों (soft/cotton prices) में उछाल देखने को मिल रहा है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नरमा/कपास के भावों में और तेजी आ सकती है। बाजार जानकारों की मानें तो बाजार में किसानों को नरमा/कपास का इस बार अच्छा भाव मिलने की उम्मीद है। हाल ही में इसके भावों में 200 से 250 रुपए का उछाल देखा गया है। इस तरह यदि इसके भाव बढ़ते हैं तो आगे इसके भाव ऊंचे रह सकते हैं और किसानों को इससे अच्छा लाभ हो सकता है। देश की विभिन्न कपास की मंडियों में इन दिनों इसके बेहतर भाव चल रहे हैं। बात करें हरियाणा की मंडियों की तो यहां की मंडियों में नरमा का भाव 7900 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है, जबकि देशी कपास का भाव 8300 रुपए प्रति क्विंटल तक बोला जा रहा है।

नरमा/कपास के भावों में बढ़ोतरी से किसान खुश

कपास के भावों में आई चमक से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। क्योंकि कपास की खेती में काफी मेहनत लगती है और इसमें कीट-रोग का प्रकोप भी बना रहता है। इसमें गुलाबी सूड़ी से इसकी फसल को काफी नुकसान होता है। थोड़ी सी भी लापरवाही से फसल नुकसान की संभावना रहती है। ऐसे में यदि बाजार में भी कपास के सही भाव किसान को नहीं मिले तो उसे बहुत नुकसान होता है। इस समय विभिन्न मंडियों में कपास के भावों में उछाल देखा जा रहा है। इससे किसानों को लाभ होगा।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको नरमा/कपास के देश की प्रमुख मंडियों में क्या भाव चल रहे हैं, नरमा/कपास के भावों में कितनी बढ़ोतरी हुई, कपास को लेकर आगे बाजार का क्या रूख रहेगा, आगे भाव कम होंगे या बढ़ेंगे, क्या है नरमा/कपास का एमएसपी आदि बातों की जानकारी दे रहे हैं।

नरमा/कपास का देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है भाव

नरमा/कपास उत्पादक किसानों को नरमा/कपास के भावों की जानकारी होना बेहद जरूरी है ताकि वह आगे बाजार के रूख को देखते हुए फसल बेचने का निर्णय ले सकें जिससे उन्हें अच्छा लाभ हो सकें। देश की प्रमुख कपास मंडियों में नरमा, कपास के भाव इस प्रकार रहे

प्रमुख मंडियों में नरमा का भाव (Narma ka Bhav)

  • श्रीगंगानगर मंडी में नरमा का भाव 7451 चल रहा है।
  • नोहर मंडी में नरमा का भाव 7470 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • घड़साना मंडी में नरमा का भाव 7190 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • श्री विजयनगर मंडी में नरमा का भाव 7,000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • साडासर मंडी नरमा का भाव 7825 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • आदमपुर मंडी में नरमा का भाव 7699 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • आदमपुर मंडी में पुराना नरमा का भाव 7735 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सिरसा मंडी में नरमा का भाव 7676 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • बरवाला मंडी में नरमा का भाव 7722 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • फतेहाबाद मंडी में नरमा का भाव 7650 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • उचाना मंडी में नरमा का भाव 7735 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • अबोहर मंडी में नरमा का भाव 7370 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • भट्‌टू मंडी में नरमा का भाव 7595 रुपए प्रति क्विंटल है।

प्रमुख मंडियों में कपास का भाव (cotton price)

  • आदमपुर मंडी में नई कपास का भाव 7901 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • ऐलनाबाद मंडी में कपास का भाव 8100 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सिरसा मंडी में कपास देशी का भाव 8311 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बरवाला मंडी में देशी कपास का भाव 8151 प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • फतेहाबाद मंडी में देशी कपास का भाव 7800 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • अबोहर मंडी में कपास का भाव 8200 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • मोगा मंडी में कपास का भाव 8754 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

वर्ष 2023-24 के लिए क्या है कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य

फसल विपणन वर्ष 2023-24 के लिए कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से की गई है। इसमें मध्यम रेशा कपास की कीमत 6620 रुपए प्रति क्विंटल और लंबा रेशा कपास की कीमत 7020 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।

नरमा/कपास को लेकर क्या आगे क्या रहेगा बाजार का रूख

इस समय बाजार में नरमा/कपास के भावों में 200 से 250 रुपए तक उठा पटक चल रही है। बाजार जानकारों की मानें तो इस बार नरमा/कपास के भावों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव न होकर भाव सामान्य बने रहेंगे, लेकिन भाव एमएसपी से ऊपर रहेंगे। हालांकि नरमा/कपास के भावों में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

नोट:  बाजार को रूख को देखते हुए किसान अपनी नरमा/कपास की फसल बेचने से पहले स्थानीय मंडी में एक बार इसके भावों की जानकारी अवश्य लें, क्योंकि फसलों के बाजार भावों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव बना रहता है। उपरोक्त खबर में दिए गए नरमा, कपास के अधिकतम भाव हैं। बता दें कि नरमा कपास के भाव इसकी क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। बेहतर क्वालिटी की कपास के भाव ऊंचे और इससे हल्की क्वालिटी के कपास के भाव कम मिलते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों करतार ट्रैक्टर, मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें