धान की कीमतों में आई तेजी, 3240 रुपए पहुंचा भाव

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव और आगे क्या रहेगा बाजार का रूख

Paddy Price 2025 : देश की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। इसी बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश की कई मंडियों में धान के भाव 3220 रुपए से 3240 रुपए तक पहुंच गए हैं। यदि बात करें होशंगाबाद मंडी की तो यहां धान का न्यूनतम भाव 3220 और अधिकतम भाव 3240 रुपए प्रति क्विंटल देखा गया। वहीं बरेली मंडी में धान का भाव 3220 रुपए प्रति क्विंटल रहा। हालांकि देश की अलग–अलग मंडी में धान की कीमत अलग–अलग चल रही है। कुछ राज्यों में सरकार ने धान की एमएसपी पर खरीद भी शुरू कर दी है। इससे किसानों को लाभ होगा।

इस बार के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 2,389 रुपए निर्धारित किया गया है जो पिछले साल के मुकाबले 69 रुपए अधिक है। किसान की जानकारी के लिए हम नीचे धान उत्पादक प्रमुख राज्यों की मंडियों के भाव दे रहे हैं ताकि किसान अपनी धान की फसल बेचने के संबंध में उचित निर्णय ले सकें, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  • बालाघाट मंडी में धान का भाव– 1761 रुपए प्रति क्विंटल
  • आलमपुर मंडी में धान का भाव– 3050 रुपए प्रति क्विंटल
  • बरेली मंडी में धान का भाव– 3220 रुपए प्रति क्विंटल
  • बुधर मंडी में धान का भाव– 2000 रुपए प्रति क्विंटल
  • होशंगाबाद मंडी में धान का भाव– 3240 रुपए प्रति क्विंटल
  • बिछिया मंडी में धान का भाव– 2175 रुपए प्रति क्विंटल 

महाराष्ट्र की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव 

  • चंद्रपुर की चिमूर मंडी में धान का भाव– 3000 रुपए प्रति क्विंटल
  • रायगढ़ की रोहा मंडी में धान का भाव– 2450 रुपए प्रति क्विंटल 
  • गडचिरोली की आरमोरी मंडी में धान का भाव– 2830 रुपए प्रति क्विंटल 
  • गडचिरोली की आरमोरी (देसाईगंज) मंडी में धान का भाव– 2330 रुपए प्रति क्विंटल 
  • गंडचिरोली मंडी में धान का भाव– 2860 रुपए प्रति क्विंटल

पश्चिम बंगाल की प्रमुख मंडियों क्या चल रहा है धान का भाव 

  • मुर्शिदाबाद की जियागंज मंडी में धान का भाव– 2400 रुपए प्रति क्विंटल
  • मुर्शिदाबाद की जंगीपुर मंडी में धान का भाव– 2425 रुपए प्रति क्विंटल 
  • बीरभूम की रामपुरहाट मंडी में धान का भाव– 2320 रुपए प्रति क्विंटल 
  • बांकुड़ा की बांकुरा सदर मंडी में धान का भाव– 2350 रुपए प्रति क्विंटल
  • बीरभूम की बोलपुर मंडी में धान का भाव– 2320 रुपए प्रति क्विंटल 
  • बीरभूम मंडी में धान का भाव–2320 रुपए प्रति क्विंटल 
  • मेदिनीपुर (डब्ल्यू) की घटल मंडी में धान का भाव– 2350 रुपए प्रति क्विंटल 
  • मुर्शिदाबाद की कंडी मंडी में धान का भाव– 2350 रुपए प्रति क्विंटल 

आंध्र प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  • कृष्णा जिले की तिरुवुरु मंडी में धान का भाव– 2800 रुपए प्रति क्विंटल 
  • नेल्लोर की आत्मकुर (एसपीएस) मंडी में धान का भाव– 2400 रुपए प्रति क्विंटल 
  • नेल्लोर की रापुर मंडी में धान का भाव–2490 रुपए प्रति क्विंटल
  • कुरनूल की नांदयाल मंडी में धान का भाव– 2200 रुपए क्विंटल 

 देश की अन्य मंडियों में धान का भाव

  • कर्नाटक के कारवार (उत्तर कन्नड़) जिले की हलियाला मंडी में धान का भाव– 2450 रुपए प्रति क्विंटल
  • तेलंगाना के खम्मम जिले की सत्तुपल्ली मंडी में धान का भाव– 2320 रुपए प्रति क्विंटल 
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ की बंथरा मंडी में धान का भाव– 2497 रुपए प्रति क्विंटल 

क्या है धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2025-26

  • सामान्य धान– 2,369 रुपए प्रति क्विंटल
  • ए–ग्रेट धान – 2,389 रुपए प्रति क्विंटल

धान को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रुख 

बाजार जानकारों की मानें तो जैसे-जैसे सरकारी खरीद शुरू होगी, धान के रेट में और स्थिरता और संभावित तेजी देखी जा सकती है। इसके अलावा अगर सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी बढ़ती है या बफर स्टॉक की मांग में इज़ाफा होता है, तो भाव 3300 रुपए प्रति क्विंटल तक भी जा सकते हैं।

धान की कीमतों में तेजी का क्या है कारण

इस सीजन धान के भाव में जो तेजी देखने को मिल रही है, उसके पीछे कई कारण हैं। बाजार जानकारों के अनुसार इस बार मंडियों में मांग और आपूर्ति का संतुलन किसानों के पक्ष में रहा है, जिससे रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा, आगामी सरकारी खरीद और बफर स्टॉक की संभावित मांग ने भी बाजार में भाव को सहारा दिया है। धान भारत की खरीफ फसलों में प्रमुख स्थान रखता है और इसकी अच्छी कीमत मिलना किसानों की आय में सीधे तौर पर इजाफा करता है। ऐसे में जब धान के रेट में इस तरह की मजबूती देखने को मिल रही है, तो यह निश्चित तौर पर ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है। 

किसानों को सलाह 

ऊपर दिए गए ऑनलाइन कमोडिटी मंडी भाव के अनुसार दिए गए हैं। यह धान के मंडी भाव (Gehu ke Bhav) अधिकतम भाव हैं। धान के भाव उसकी क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। साधारण धान का भाव कम मिलता है, जबकि बासमती धान का भाव अधिक होता है। हालांकि बाजार भावों में रोजाना उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी धान की फसल की खरीद-फरोख्त करने से पहले अपने क्षेत्र की निकटतम मंडी में बाजार भावों की जानकारी अवश्य कर लें और इसके बाद ही अपनी फसल को बेचने के संबंध में उचित निर्णय लें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें