यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

धान की कीमतों में उछाल, 4000 रुपए प्रति क्विंटल के पार पहुंचा भाव

प्रकाशित - 24 Jan 2024

जानें, धान के विभिन्न मंडियों के भाव और आगे बाजार का रूख

किसानों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। गेहूं की कीमतों (Wheat Prices) में बढ़ोतरी के बाद अब बाजार में धान की कीमतों (Paddy Prices) में भी उछाल दिखाई दे रहा है। ऐसे में यह खबर उन किसानों व व्यापारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है जो धान की खेती (Paddy Farming) करते हैं या जिनके पास अभी धान का स्टॉक मौजूद है। वे इस समय अपनी धान की उपज (Paddy Yield) या स्टॉक को बढ़ी हुई कीमत में बेचकर काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त सकते हैं। इस समय बाजार में धान की कीमतें 4000 रुपए प्रति क्विंटल के पार हो गई है। 

मध्य भारत की बात करें तो यहां ग्वालियर की डबरा मंडी में 1121 क्वालिटी धान का भाव 4300 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं रायसेन, उदयपुरा मंडी में बेस्ट क्वालिटी बासमती धान का भाव 4450 प्रति क्विंटल देखा गया। इसी के साथ ही अन्य प्रदेश मंडियों में भी धान के भाव में बढ़ोतरी हुई है। धान की कीमतों में बढ़ोतरी लाभ धान किसानों व व्यापारियों को मिलेगा। हालांकि केंद्र सरकार ने घरेलू आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए सिर्फ बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, इसके बावजूद धान के भावों में तेजी का रूख बना हुआ है। बाजार जानकारों की मानें तो आने वाले समय में चावल की कीमतों 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है।

देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव (What is the price of paddy in the major markets of the country)

धान (चावल) के भाव उसकी क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। इसमें सामान्य धान का भाव (Common Paddy Prices) कम होता है जबकि बासमती धान का भाव (Price of Basmati Paddy) अधिक होता है। ऐसे में धान की क्वालिटी (Quality of Paddy) के हिसाब से देश की विभिन्न मंडियों में धान के भाव (Paddy Prices) अलग-अलग चल रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए हम धान के भाव दे रहे हैं। इस समय राज्य की प्रमुख मंडियों में धान के जो भाव चल रहे हैं, वे इस प्रकार से हैं

मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  1. ग्वालियर की डबरा मंडी में धान (1121) भाव - 4300 रुपए प्रति क्विंटल
  2. सीहोर की बकतरा मंडी में (बासमती) भाव- 4000 रुपए प्रति क्विंटल
  3. होशंगाबाद की सेमरीहरचंद मंडी में (बासमती) भाव- 4110 रुपए प्रति क्विंटल
  4. रायसेन की उदयपुरा मंडी में (धान का खेत) भाव- 4450 रुपए प्रति क्विंटल
  5. शिवपुरी की मैग्रोनि मंडी में (धान का खेत) भाव- 4100 रुपए प्रति क्विंटल
  6. होशंगाबाद की सेमरीहर चंद मंडी में (धान का खेत) भाव- 4210 रुपए प्रति क्विंटल
  7. भोपाल की बैरसिया मंडी में (बासमती) का भाव- 4020 रुपए प्रति क्विंटल
  8. विदिशा मंडी में (धान का खेत) का भाव- 3802 रुपए प्रति क्विंटल
  9. भिंड की गोहद मंडी में (बासमती) का भाव- 3900 रुपए प्रति क्विंटल
  10. भोपाल मंडी में धान (धान का खेत) का भाव- 3980 रुपए प्रति क्विंटल

राजस्थान की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  1. बूंदी मंडी में धान का भाव - 4060 रुपए प्रति क्विंटल
  2. कोटा मंडी में धान का भाव - 4054 रुपए प्रति क्विंटल
  3. बारां की बारान मंडी में धान का भाव - 3991 रुपए प्रति क्विंटल

गुजरात की मंडियों में धान का क्या चल रहा है भाव

  1. दाहोद मंडी में धान (ठीक) का भाव - 2350 रुपए प्रति क्विंटल
  2. सूरत मंडी में धान (सामान्य) का भाव - 2175 रुपए प्रति क्विंटल
  3. गांधीनगर की देहगाम मंडी में धान का भाव - 2350 रुपए प्रति क्विंटल
  4. आनंद की बोरसद मंडी में धान का भाव - 2250 रुपए प्रति क्विंटल
  5. सूरत की उच्छल मंडी में धान का भाव - 2400 रुपए प्रति क्विंटल
  6. आनंद खंभात अनाज मंडी में धान (धान का खेत) का भाव - 3480 रुपए प्रति क्विंटल
  7. गुजरात की मेहसाणा मंडी में धान (धान का खेत) का भाव - 2515 रुपए प्रति क्विंटल

महाराष्ट्र की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  1. नागपुर मंडी में धान (धान का खेत) का भाव - 3131 रुपए प्रति क्विंटल
  2. चंद्रपुर की चिमूर मंडी में धान का भाव - 3000 रुपए प्रति क्विंटल
  3. चंद्रपुर की सावली मंडी में धान का भाव - 2980 रुपए प्रति क्विंटल
  4. चंद्रपुर की पोम्भुरनी मंडी में धान का भाव - 2900 रुपए प्रति क्विंटल
  5. गडचिरोली की आरमोरी मंडी में धान का भाव - 2830 रुपए प्रति क्विंटल

तमिलनाडु की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  1. थिरुवन्नमलाई की चेत्तुपेट‌्‌टू मंडी में (एचएमटी) धान का भाव- 3199 रुपए प्रति क्विंटल
  2. थिरुवन्नमलाई की वंदवासी मंडी में (पोन्नी) धान का भाव - 3552 रुपए प्रति क्विंटल
  3. थिरुवन्नमलाई की चेत्तुपेट्‌टु मंडी में (ए. पोन्नी) धान का भाव- 3735 रुपए प्रति क्विंटल
  4. विल्लपुरम उलुंदुरपेट्‌टई मंडी में (बीपीटी) धान का भाव - 3007 रुपए प्रति क्विंटल
  5. वेल्लोर मंडी में (पोन्नी) धान का भाव - 3169 रुपए प्रति क्विंटल
  6. विल्लुपुरम की अवलूरपेट मंडी में धान का भाव - 3200 रुपए प्रति क्विंटल

कर्नाटक की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  1. बेल्लारी मंडी में धान (ठीक) का भाव - 3060 रुपए प्रति क्विंटल
  2. रायचुर मंडी में (सोना महसूरी) धान का भाव - 3089 रुपए प्रति क्विंटल

धान के भावों को लेकर आगे क्या रह सकता है बाजार का रूख

बाजार जानकारों की मानें तो आने वाले समय में धान की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि बासमती धान (Basmati Rice) के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में घरेलू मांग को देखते हुए धान की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से धान सहित अन्य खाद्य सामग्री के भावों को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी बाजार के रूख को देखते हुए यह उम्मीद है कि आगे आने वाले समय में धान की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

नोट : उपरोक्त मंडी भाव में क्वालिटी के हिसाब से धान का अधिकतम रेट बताया गया है। किसानों को सलाह दी जाती है कि अपनी धान की उपज का विक्रय करने से पहले स्थानीय मंडी में धान के भावों की जानकारी अवश्य कर लें, क्योंकि मंडियों में रोजाना भावों में उतार-चढ़ाव होता रहता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन  (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें