प्याज की कीमतों में आया उछाल, 5000 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा भाव

Share Product प्रकाशित - 05 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

प्याज की कीमतों में आया उछाल, 5000 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा भाव

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में प्याज के भाव और प्याज को लेकर क्या रहेगा बाजार का रूख

देश में विधानसभा चुनाव से पहले प्याज की कीमतों में तेजी आई जो अभी तक बरकरार है। अभी भी देश की प्रमुख मंडियों में प्याज के भाव ऊंचे चल रहे हैं जिससे जिन किसानों ने इस बार प्याज की खेती (Farming of Onion) की थी उनको काफी अच्छा मुनाफा मिल रहा है। पिछली साल प्याज के भाव काफी कम थे जिससे किसानों की फसल की लागत तक निकालना मुश्किल हो गया था। काफी समय बाद इस बार किसानों को मंडियों में प्याज के भाव काफी अच्छे मिल रहे हैं। इसके भावों में बढ़ोतरी से किसानों काे उत्साह दिखाई दे रहा है।

Buy Used Tractor

वे प्याज से भरे ट्रक लेकर मंडी में प्याज बेचने के लिए आ रहे हैं।

यदि बात करें राजस्थान की अलवर मंडी की तो यहां की मंडी में बीते दिनों प्याज से भरे ट्रक मंडियों में आने से रास्ते में ट्रकों की लंबी-लंबी लाइन देखी गई। इस बार भाव अच्छे मिलने से किसान उत्साहित है और मंडियों में प्याज लेकर आ रहे हैं। वहीं जयपुर (बस्सी) मंडी में प्याज का थोक भाव 5,500 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है। यह प्याज वह भाव है जो बेस्ट क्वालिटी की प्याज के लिए मिल रहा है। वहीं मध्यप्रदेश की देवास (एफ एंड वी) मंडी में प्याज का रेट 5000 रुपए प्रति क्विंटल तक है।  

देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है प्याज का भाव

देश की विभिन्न मंडियों में प्याज का अलग-अलग भाव चल रहा है। किसानों की सुविधा के लिए हम यहां अलग-अलग राज्यों की प्रमुख मंडियों के भावों की जानकारी दे रहे हैं। देश की प्रमुख मंडियों में प्याज के भाव इस प्रकार हैं : 

राजस्थान की मंडियों में क्या चल रहा है प्याज का भाव

  • अजमेर (एफ एंड वी) मंडी में प्याज का भाव 4600 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बालोतरा मंडी में प्याज का भाव 3800 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जयपुर (बस्सी) मंडी में प्याज का भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • जयपुर (एफ एंड वी) मंडी में प्याज का भाव 3800 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जालौर मंडी में प्याज का भाव 4,000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • जोधपुर (एफ एंड वी) (भदवासिया) मंडी में प्याज का भाव 3,000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सीकर मंडी में प्याज का भाव 4,000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • श्री गंगानगर (एफ एंड वी) में प्याज का भाव 3400 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • उदयपुर (एफ एंड वी) मंडी में प्याज का भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • अलवर मंडी में प्याज का भाव 4,000 रुपए प्रति क्विंटल है।

हरियाणा की मंडियों में क्या चल रहा है प्याज का भाव

  • बरवाला मंडी में प्याज का भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बरवाला (हिसार) मंडी में प्याज का भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • छछरौली मंडी में प्याज का भाव 4400 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • गनौर मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • गोहाना मंडी में प्याज का भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • हांसी मंडी में प्याज का भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • जाखल मंडी में प्याज का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • झज्जर मंडी में प्याज का भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • नारनौल मंडी में प्याज का भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • नरवाना मंडी में प्याज का भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • रादौर मंडी में प्याज का भाव 4,000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • रतिया मंडी में प्याज का भाव 3700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • रेवाड़ी मंडी में प्याज का भाव 3700 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • साढौरा मंडी में प्याज का भाव 3700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सोहना मंडी में प्याज का भाव 3600 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • तरोरी मंडी में प्याज का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • तौरा मंडी में प्याज का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल है।

पंजाब की मंडियों में क्या चल रहा है प्याज का भाव

  • बरनाला मंडी में प्याज का भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बठिंडा मंडी में प्याज का भाव 4800 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • भगता भाई का मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • भवानीगढ़ मंडी में प्याज का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • दसुया मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • दोराहा मंडी में प्याज का भाव 4600 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • गढशंकर (कोटफतुही) मंडी में प्याज का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • गिद्दडबाहा मंडी में प्याज का भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जगराओ मंडी में प्याज का भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • जलालाबाद मंडी में प्याज का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • खमाणो मंडी में प्याज का भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • कुराली मंडी में प्याज का भाव 4400 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • लालडू मंडी में प्याज का भाव 3900 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • लुधियाना मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मानसा मंडी में प्याज का भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मौर मंडी में प्याज का भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • पट्टी मंडी में प्याज का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • रोपड़ मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • साहनेवाल मंडी में प्याज का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • तलवंडी साबो मंडी में प्याज का भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • तरनतारन मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल है।

उत्तर प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है प्याज का भाव

  • दोहरीघाट मंडी में प्याज का भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • लालगंज मंडी में प्याज का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • नगीना मंडी में प्याज का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जहजनवा मंडी में प्याज का भाव 4005 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बहराईच मंडी में प्याज का भाव 3950 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • बलिया मंडी में प्याज का भाव 3780 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • आजमगढ़ मंडी में प्याज का भाव 3775 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • बुलंद शहर मंडी में प्याज का भाव 3700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • चंदौली में मंडी में प्याज का भाव 3750 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • गाजीपुर में मंडी में प्याज का भाव 3800 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • गोरखपुर मंडी में प्याज का भाव 3750 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • गोलागोकर्णनाथ मंडी में प्याज का भाव 3850 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • लखमीपुर मंडी में प्याज का भाव 3770 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • लखनऊ मंडी में प्याज का भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • रुपरडीहा मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • माधोगंज मंडी में प्याज का भाव 3750 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • महोबा मंडी में प्याज का भाव 3850 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • नानपारा मंडी में प्याज का भाव 3810 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • शाहगंज मंडी में प्याज का भाव 3800 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है प्याज का भाव

  • देवास (एफ एंड वी) मंडी में प्याज का भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • कालापीपल मंडी में प्याज का भाव 3510 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • मुल्ताई मंडी में प्याज का भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

गुजरात की मंडियों में क्या चल रहा है प्याज का भाव

  • आनंद (शाकाहारी, यार्ड, आनंद) प्याज का भाव 400 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • भुज मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • दाहोद (शाकाहारी बाजार) मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • दीसा (दीसा वेज यार्ड) मंडी में प्याज का भाव 4550 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • कपडवंज मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मोरबी मंडी में प्याज का भाव 3000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • नाडियाड मंडी में प्याज का भाव 5200 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • नवसारी मंडी में प्याज का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • पडरा मंडी में प्याज का भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सूरत मंडी में प्याज का भाव 4600 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • वधवन मंडी में प्याज का भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल है।

बिहार की मंडियों में क्या चल रहा है प्याज का भाव

  • भगवानपुर मंडी में प्याज का भाव 4700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • जयनगर मंडी में प्याज का भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जहानाबाद मंडी में प्याज का भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मुरलीगंज मंडी में प्याज का भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • पिरो मंडी में प्याज का भाव 5700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सासाराम मंडी में प्याज का भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल है।

अलवर मंडी में घटी प्याज की आवक

अलवर मंडी व्यापारी सौरभ कालरा के मुताबिक पिछले कुछ समय में मौसम में बदलाव का प्याज की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण प्याज की फसल में नमी आ जाती है। नमी आने के कारण प्याज लंबी दूरी तक नहीं जा पाता है। मौसम में बदलाव के कारण अलवर मंडी में प्याज की आवक में कमी आ रही है। जहां पहले 70 से 80 हजार प्याज के कट्‌टे अलवर मंडी में आ रहे थे। अब पिछले कुछ दिनों से 15 हजार से लेकर 40 हजार तक प्याज के कट्‌टे ही आ रहे हैं। वहीं इन दिनों आ रही प्याज की क्वालिटी भी पहले जैसी नहीं है। क्योंकि इस समम नमी वाला प्याज आ रहा है। जो लंबी दूरी तक नहीं चल पा रही है, इससे इसे बाहर भेजने में भी समस्या है।

इस बार पहले से ज्यादा है प्याज का भाव

व्यापारी सौरभ कालरा के मुताबिक पिछली बार किसानों को 500 से 600 रुपए प्रति मन प्याज के भाव मिले थे लेकिन इस बार किसानों को 1200 से 1600 रुपए प्रति मन भाव मिल रहे हैं। भाव अधिक मिलने से किसान खुश हैं। उन्होंने बताया कि इस समय जो किसान प्याज लेकर आ रहे हैं, उनको चाहिए कि गीली प्याज न लाएं, प्याज को सुखाकर लाएं ताकि उन्हें लंबी दूरी जैसे- बिहार, असम, बंगाल आदि स्थानों पर भेजने में परेशानी नहीं हो। गीली प्याज का रेट कम मिलता है जबकि अच्छी तरह से सूखी प्याज का रेट अच्छा मिल जाता है।

प्याज को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रूख

बाजार जानकारों की मानें तो इस समय प्याज के भाव बेहतर चल रहे हैं, आगे इसके भावों में कमी आ सकती है। इसका कारण मौसम है। मौसम में परिवर्तन और बारिश के कारण प्याज में नमी आ जाती है। ऐसे में प्याज को दूर तक भेजने में कठिनाई आती है, उसके जल्द खराब होने का खतरा बना रहता है। वहीं नमी वाले प्याज के भाव मंडी में कम मिलते हैं। यह शिकायत अलवर के प्याज में देखने को मिल रही है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वे इस समय प्याज के बेहतर भाव से प्याज को निकाल दें, आगे प्याज के भावों में गिरावट आने की संभावना नजर आ रही है। 

Tractor Junction Mobile App

नोट : मंडी के भावों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऊपर दिए गए भाव प्याज के अधिकतम भाव है। ऐसे में किसान अपनी प्याज की फसल बेचने से पहले स्थानीय मंडी में प्याज के भावों की जानकारी अवश्य कर लें। इसी के साथ प्याज बेचने का निर्णय अपने विवेक से लें, ऊपर दिए गया बाजार का रूख, एक अनुमान पर आधारित है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरसोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back