यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

कपास की कीमत : जानें, देश की मंडियों में क्या है कपास का भाव

प्रकाशित - 18 May 2023

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव और आगे क्या रहेगा बाजार का रूख

इस समय देश की मंडियों में कपास की आवक बनी हुई है। किसानों को कपास के भाव भी ठीक मिल रहे हैं। खास बात यह है कि कपास के भावों में अधिक-उतार चढ़ाव जैसी स्थिति नहीं है। बाजार का रूख बिलकुल सामान्य बना हुआ है। कपास के भावों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने से देश की सभी मंडियों में कपास की आवक हो रही है। मंडियों में कपास की आवक बनी रहने से व्यापारी खुश है। बात करें मध्य भारत की तो यहां कपास का सबसे ज्यादा रेट मध्यप्रदेश की खरगोन मंडी में रहा। यहां कपास का अधिकतम रेट 7650 रुपए प्रति क्विंटल रहा और मंडी में कपास की कुल 650 टन की आवक हुई। हालांकि भारत की अन्य कुछ मंडियों में इससे भी ज्यादा रेट देखे गए। राजस्थान और हरियाणा की कई मंडियों में कपास के भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल या इससे ऊपर रहा। लेकिन कपास का स्थिर भाव 7000 से लेकर 7500 रुपए के बीच माना जा सकता है। यदि बात करें राजस्थान के हनुमानगढ़ मंडी की तो यहां कपास का भाव 8150 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं रावतसर मंडी में नरमा का भाव 25 रुपए की तेजी के साथ 8125 रुपए हो गया। इधर हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में नरमा का भाव 25 रुपए मंदा रहा जिससे यहां नरमा का भाव 7865 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। आदमपुर मंडी में नरमा का भाव 34 रुपए मंदा रहा जिससे यहां नरमा का भाव 8036 रुपए पर आ गया। इस प्रकार सिरसा मंड़ी में 25 रुपए मंदा होकर नरमा का रेट 7965 रुपए हो गया। यदि स्थिर भाव की बात करें तो हरियाणा में कपास का स्थिर भाव 9900 रुपए तक बना रह सकता है। हालांकि हरियाणा की कई मंडियों में कपास के भाव में तेजी भी बनी हुई है जिसमें फतेहाबाद मंडी में नरमा का भाव 7800 रुपए रहा। बरवाला मंडी में नरमा का बोली भाव 50 रुपए की तेजी के साथ 7931 रुपए हो गया। इसी प्रकार अबोहर मंडी में नरमा का भाव 30 रुपए की तेजी के साथ 7785 रुपए हो गया है। गुजरात कपास का रेट 1400-1600 रुपए प्रति 20 किलोग्राम रहा। 

कपास के भावों में आगे क्या रहेगी उतार-चढ़ाव की स्थिति

इन दिनों कपास के भावों में थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि अभी बाजार में कपास के भावों में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा। मंडियों में कपास की आवक हो रही है। किसान अपनी कपास मंडियों में बेचने ला रहे हैं। जैसे-जैसे कपास की आवक घटेगी वैसे-वैसे कपास के भावों में बढ़ोतरी संभव है लेकिन ये बढ़ोतरी कुछ खास नहीं होगी। कपास के भाव में 100-200 या अधिकतम 500 रुपए की घटत बढ़त हो सकती है बाकी भाव स्थिर ही बने रहने का अनुमान है।

देश की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

देश की कपास मंडियों में कपास व नरमा के भाव अलग-अलग बने हुए हैं। रोजाना भाव कम या ज्यादा होते रहते हैं। इसलिए किसान भाई अपनी कपास/नरमा की फसल बेचने से पहले स्थानीय मंडी में इसके भावों की जांच जरूर कर लें। आपकी सुविधा के लिए हम यहां देश की प्रमुख मंडियों में कपास/नरमा का भाव दे रहे हैं, जो इस प्रकार से हैं

हरियाणा की मंडियों में कपास का भाव

  • हरियाणा की रोहतक मंडी में कपास का भाव 9510 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • फतेहाबाद मंडी में कपास के भाव 9710 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।
  • एलेनाबाद मंडी में कपास का भाव 9560 रुपए प्रति क्विंटल रहा।    
  • आदमपुर मंडी में कपास का भाव 9520 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।    
  • मेहम मंडी में कपास का भाव 7730 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • हिसार मंडी में कपास का भाव 7640 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा। 
  • नारनौल मंडी में कपास का भाव 7980 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • सिरसा में कपास का रेट 9550 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।

राजस्थान की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

  • राजस्थान की गोलूवाला मंडी में कपास का भाव 7752 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • राजस्थान की सूरतगढ़ मंडी में कपास का भाव 7665 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

गुजरात की प्रमुख मंडियों में कपास का रेट

  • गुजरात की अमरेली मंडी में कपास 7675 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।
  • बोडेली मंडी में कपास का रेट 7390 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।
  • बोडेली (हडोद) मंडी में कपास का रेट 7460 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।
  • बोटाद (हद्दाद) मंडी में कपास का रेट 7760 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।
  • चोटिला मंडी में कपास का रेट 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • धोराजी मंडी में कपास का रेट 7505 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।
  • गोंडल मंडी में कपास का रेट 7780 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • हिम्मतनगर मंडी में कपास का रेट 7640 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।
  • जामनगर मंडी में कपास का रेट 7675 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • राजकोट मंडी में कपास का रेट 7750 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।
  • सिद्धपुर मंडी में कपास का रेट 7755 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में कपास के भाव

  • देवलगांव राजा मंडी में कपास का भाव 7585 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • कटोल मंडी में कपास का भाव 7550 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।
  • सोनपेठ मंडी में कपास का भाव 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

तमिलनाडु की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

  • बोधिनयाक्कनूर मंडी में कपास का भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • कोलाथुर मंडी में कपास का भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।
  • रामनाथपुरम (चरण 3) मंडी में कपास का भाव 6700 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • थेनी मंडी में कपास का भाव 6800 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • तिरूमंगलम मंडी में कपास का भाव 6400 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रहा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, फोर्स ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 5118
₹2.46 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 5118

20 एचपी | 2022 Model | सतारा, महाराष्ट्र

₹ 1,28,800
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें