मंडियों में शुरू हुई नए गेहूं की आवक, फिर भी कीमतों में तेजी जारी

Share Product प्रकाशित - 15 Feb 2025 by Tractor Junction

मंडियों में शुरू हुई नए गेहूं की आवक, फिर भी कीमतों में तेजी जारी

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव और आगे बाजार का रूख

Wheat Market Price : देश की कुछ मंडियों में नए गेहूं की उपज पहुंचने लगी है। सबसे पहले मध्यप्रदेश की मंडियों में नए गेहूं की आवक शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश की अधिकांश मंडियों में गेहूं के भाव (Wheat Prices) काफी अच्छे चल रहे हैं जिससे किसानों को इस समय गेहूं के बेहतर भाव मिल रहे हैं। इससे गेहूं की खेती (Wheat Cultivation) करने वाले किसानों के बीच खुशी की लहर है। यदि बात करें मध्यप्रदेश की उज्जैन मंडी की तो वर्तमान में उज्जैन मंडी में मिल क्वालिटी के गेहूं की न्यूनतम कीमत 2438 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम कीमत 2442 रुपए प्रति क्विंटल चल रही है। वहीं सामान्य गेहूं की कीमत 2395 रुपए है। बीते दिन उज्जैन मंडी में सामान्य गेहूं न्यूनतम भाव 2275 रुपए और अधिकतम 3000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसके अलावा लोकवन गेहूं 2500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बेचा गया। वहीं मिल क्वालिटी गेहूं का भाव 2434 रुपए प्रति क्विंटल रहा। 

देश भर की मंडियों में एमएसपी से ऊपर चल रही है गेहूं की कीमत

केंद्र सरकार की ओर से रबी फसल मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price of Wheat) 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 150 रुपए अधिक है। इसके बावूजद देश की मंडियों में गेहूं के भाव एमएसपी से ऊपर चल रहे हैं। कमोडिटी ऑनलाइन मंडी भाव के अनुसार वर्तमान बाजार दरों के अनुसार मध्य प्रदेश में गेहूं का औसत भाव 3000.32 रुपए प्रति क्विंटल और सबसे अधिक बाजार की कीमत 4205 रुपए प्रति क्विंटल है। वहीं उत्तर प्रदेश में गेहूं का औसत भाव 2468 रुपए क्विंटल और सबसे उच्च बाजार की कीमत 2760 रुपए प्रति क्विंटल है। इसी प्रकार राजस्थान में गेहूं का औसत भाव 3104.33 रुपए क्विंटल और सबसे उच्च बाजार की कीमत 3800 रुपए प्रति क्विंटल है। महाराष्ट्र में गेहूं का औसत भाव 3600 रुपए प्रति क्विंटल है ओर सबसे उच्च बाजार की कीमत 6000 रुपए प्रति क्विंटल है। ऐसे में किसान खुले बाजार में गेहूं बेचने में अधिक रूचि दिखा रहे हैं। देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के जो भाव चल रहे हैं, वे इस प्रकार से हैं-

मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं के भाव (Gehu Bhav in MP Mandi) 

  • भिंड मंडी में गेहूं का भाव  - 3090 रुपए प्रति क्विंटल
  • भिंड की गोहद मंडी में गेहूं का भाव– 3070 रुपए प्रति क्विंटल
  • छतरपुर की लवकुश नगर (लौंडी) मंडी में गेहूं का भाव–2750 रुपए प्रति क्विंवटल
  • देवास की खातेगांव मंडी में गेहूं का भाव- 3050 रुपए प्रति क्विंवटल 
  • होशंगाबाद की इटारसी मंडी में गेहूं का भाव- 3204 रुपए प्रति क्विंटल 
  • इंदौर की सांवेर मंडी में गेहूं का भाव– 3005 रुपए प्रति क्विंटल 
  • जबलपुर की पाटन मंडी में गेहूं का भाव- 2925 रुपए प्रति क्विंटल 
  • खंडवा की हरसूद मंडी में गेहूं का भाव– 2950 रुपए प्रति क्विंटल
  • खरगोन की बड़वाह मंडी में गेहूं का भाव– 3047 रुपए प्रति क्विंटल
  • खरगोन की करही मंडी में गेहूं का भाव– 2920 रुपए प्रति क्विंटल
  • खरगोन की कसरावदी मंडी में गेहूं का भाव– 3125 रुपए प्रति क्विंटल
  • मंडला मंडी में गेहूं का भाव– 2706 रुपए प्रति क्विंटल
  • नरसिंहपुर मंडी में गेहूं का भाव– 2910 रुपए प्रति क्विंटल
  • रायसेन की बरेली मंडी में गेहूं का भाव– 2864 रुपए प्रति क्विंटल

राजस्थान की मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव (Gehu Bhav in Rajasthan Mandi) 

  • दौसा की मंडावरी मंडी में गेहूं का भाव  – 3070 रुपए प्रति क्विंटल
  • जयपुर ग्रामीण की बस्सी मंडी में गेहूं का भाव– 3070 रुपए प्रति क्विंटल
  • झालावाड़ की इकलेरा मंडी में गेहूं का भाव– 3170 रुपए प्रति क्विंटल
  • झालावाड़ की झालारापाटन मंडी में गेहूं का भाव– 3205 रुपए प्रति क्विंटल
  • प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी     मंडी में गेहूं का भाव–  3185 रुपए प्रति क्विंटल
  • टोंक की मालपुरा (टोडारायसिंह) मंडी में गेहूं का भाव– 2800 रुपए प्रति क्विंटल
  • दूदू मंडी में गेहूं का भाव–  3000 रुपए प्रति क्विंटल
  • हनुमानगढ़ की संगरिया मंडी में गेहूं का भाव– 2831 रुपए प्रति क्विंटल
  • झालावाड़ की खानपुर मंडी में गेहूं का भाव–  3319  रुपए प्रति क्विंटल
  • झालावाड़ की मनोहर थाना मंडी में गेहूं का भाव–  2975 रुपए प्रति क्विंटल
  • कोटा की इटावा मंडी में गेहूं का भाव– 3340 रुपए प्रति क्विंटल
  • बारां की छिपाबरोड (छबरा) मंडी में गेहूं का भाव–  3351 रुपए प्रति क्विंटल
  • दौसा मंडी में गेहूं का भाव– 3120 रुपए प्रति क्विंटल
  • उदयपुर    की फतेहनगर मंडी में गेहूं का भाव–  3225 रुपए प्रति क्विंटल
  • बारां की अन्ता मंडी में गेहूं का भाव 3101 रुपए प्रति क्विंटल

उत्तर प्रदेश मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं के भाव (Gehu Bhav in UP Mandi)

  • अलीगढ़ मंडी में गेहूं का भाव– 2860 रुपए प्रति क्विंटल
  • अमेठी की जफरगंज मंडी में गेहूं का भाव– 2870 रुपए प्रति क्विंटल
  • अमेटी की सुलतानपुर मंडी में गेहूं का भाव– 2910 रुपए प्रति क्विंटल
  • बदायूं मंडी गेहूं का भाव– 2940 रुपए प्रति क्विंटल
  • बिजनौर    मंडी में गेहूं का भाव– 3020 रुपए प्रति क्विंटल
  • फिरोजाबाद की टुंडला मंडी में गेहूं का भाव–3020 रुपए प्रति क्विंटल
  • गौतम बुद्ध नगर नगर की दादरी मंडी में गेहूं का भाव– 2820 रुपए प्रति क्विंटल
  • गोंडा की नवाबगंज मंडी में गेहूं का भाव– Rs 2920 रुपए प्रति क्विंटल
  • झांसी की मऊरानीपुर मंडी में गेहूं का भाव 3000 रुपए प्रति क्विंटल
  • कन्नौज मंडी में गेहूं का भाव-- 2880 रुपए प्रति क्विंटल
  • कौशाम्बी की मांझनपुर मंडी में गेहूं का भाव– 2890 रुपए प्रति क्विंटल
  • लखीमपुर की गोलगोकरनाथ मंडी में गेहूं का भाव– 2860 रुपए प्रति क्विंटल

महाराष्ट्र में क्या चल रहा है गेहूं का भाव (Gehu Bhav in Maharashtra Mandi) 

  • अहमदनगर की शेवगांव (बोधेगांव) मंडी में गेहूं का भाव– 2800 रुपए प्रति क्विंटल
  • बुलढाना की चिकली मंडी में गेहूं का भाव– 2910 रुपए प्रति क्विंटल
  • बुलढाना की देओलगांव राजा मंडी में गेहूं का भाव– 2900 रुपए प्रति क्विंटल
  • छत्रपति शंभाजीनगर मंडी में गेहूं का भाव– 3501 रुपए प्रति क्विंटल
  • जलगांव की चालीसगांव मंडी में गेहूं का भाव–  3310 रुपए प्रति क्विंटल
  • जलगांव    की पाचोरा मंडी में गेहूं का भाव– 3351 रुपए प्रति क्विंटल
  • पुणे की डाउंड मंडी में गेहूं का भाव– 3125 रुपए प्रति क्विंटल
  • वाशिम मंडी में गेहूं का भाव– 2900 रुपए प्रति क्विंटल 
  • वर्धा की सिंडी(सेलु) गेहूं का भाव 2775 रुपए प्रति क्विंटल     
  • यवतमाल की योतमल गेहूं का भाव– 2500 रुपए प्रति क्विंटल    
  • अहमदनगर की कर्जत मंडी में गेहूं का भाव– 3200 रुपए प्रति क्विंटल    
  • अहमदनगर की राहुरी (वम्बोरी) मंडी में गेहूं का भाव–  2800 रुपए प्रति क्विंटल    
  • अकोला मंडी में गेहूं का भाव–  3015 रुपए प्रति क्विंटल  
  • अकोला की तेलहारा मंडी में गेहूं का भाव– 2975 रुपए प्रति क्विंटल    

गुजरात की मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव- (Gehu Bhav in Gujrat Mandi)

  • भरूच जिले की जम्बूसर मंडी में गेहूं का भाव– 3200 रुपए प्रति क्विंटल    
  • जूनागढ़ की मंगरोल मंडी में गेहूं का भाव–  3050 रुपए प्रति क्विंटल 
  • अमरेली की बबरा मंडी में गेहूं का भाव– 3340 रुपए प्रति क्विंटल 
  • राजकोट की धोराजी मंडी में गेहूं का भाव– 3245 रुपए प्रति क्विंटल    

अन्य राज्यों की मंडियों में क्या चल रहा है गेहूं का भाव

  • पंजाब के मोहाली जिले की कुराली मंडी में गेहूं का भाव (Gehu Bhav in Punjab Mandi)–  2850 रुपए प्रति क्विंटल
  • बिहार की मुजफ्फरपुर मंडी में गेहूं का भाव (Gehu Bhav in Bihar Mandi)–  3080 रुपए प्रति क्विंटल 
  • छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले की भाटापारा मंडी (Gehu Bhav in Chhattisgarh Mandi) में गेहूं का भाव– Rs 2650 रुपए प्रति क्विंटल 
  • कर्नाटक की शिमोगा मंडी में गेहूं का भाव (Gehu Bhav in Karnataka Mandi)– 4300 रुपए प्रति क्विंटल 
  • कर्नाटक के बीदर जिले की बसवा कल्याण    मंडी में गेहूं का भाव  3500 रुपए प्रति क्विंटल 
  • उत्तराखण्ड के उधमसिंहनगर की गदरपुर मंडी में गेहूं का भाव (Gehu Bhav in Uttarkhand Mandi)–  2450 रुपए प्रति क्विंटल 

गेहूं की कीमतों को लेकर आगे क्या रह सकता है बाजार का रूख 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गेहूं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार के प्रयास जारी हैं। अब केंद्र सरकार की ओर से ई–नीलामी के माध्यम से मिल मालिकों और ट्रेडर्स को गेहूं बेचा जा रहा है जिससे किसानों को नुकसान होना तय माना जा रहा है। इसके पीछे कारण यह है कि थोक मंडियों में गेहूं की कीमतें गिरेंगी। हाल ही में सरकार ने गेहूं नीलामी की मात्रा 4.5 लाख टन प्रति सप्ताह कर दी है। पहले यह 1.5 टन थी। जबकि शुरुआत में यह मात्रा 75 हजार टन थी। ऐसे में गेहूं की नीलामी मात्रा बढ़ाने से बाजार में गेहूं की आवक बढ़ जाएगी और परिणामस्वरूप गेहूं की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है। इस समय अधिकांश मंडियों में गेहूं के भाव ऊंचे हैं। ऐसे में इस समय किसान गेहूं की उपज बेचकर लाभ कमा सकते हैं। जैसे–जैसे मंडी में नए गेहूं आवक बढ़ती जाएगी, वैसे–वैसे कीमतों में गिरावट की संभावना है। 

किसानों को सलाह

ऊपर दिए गए गेहूं के मंडी भाव (Gehu ke Bhav)  सबसे उच्चतम भाव हैं। गेहूं के भाव उसकी क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। साधारण गेहूं का भाव कम मिलता है, जबकि शरबती गेहूं का भाव अधिक होता है। हालांकि बाजार भावों में रोजाना उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी गेहूं की फसल की खरीद-फरोख्त करने से पहले अपने निकट की मंडी में बाजार भावों की जानकारी अवश्य कर लें और इसके बाद ही अपनी फसल को बेचने के संबंध में उचित निर्णय लें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button