कपास की कीमतों में आया उछाल, एमएसपी के पार पहुंचा भाव

जानें, इस समय देश की मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव और आगे क्या रहेगा बाजार का रूख

Cotton Prices 2025: कड़ाके की ठंड के बीच कपास की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। इससे कपास की खेती (Cotton Cultivation) करने वाले किसानों को इस बार मंडी में कपास का अच्छा भाव मिल रहा है। यदि बात की जाए कपास के भाव (Cotton Prices) की तो देश के कपास उत्पादक राज्यों की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव  (Kapas ka Bhav) न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी (MSP) से ऊपर चल रहा है। 

फसल विपणन सीजन 2024–25 के लिए केंद्र सरकार की ओर से कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price of Cotton) घोषित किया गया है, उसके अनुसार मीडियम स्टेपल कपास यानी मध्यम रेशा कपास की एमएसपी (MSP) 7121 रुपए प्रति क्विंटल और लॉन्ग स्टेपल कपास (लंबा रेशा कपास) की एमएसपी 7521 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। जबकि बाजार में कपास के भाव (Cotton Price) इससे ऊपर बने हुए हैं जिसका सीधा फायदा किसानों को हो रहा है। बाजार एक्सपर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि देश में कपास का उत्पादन कम होने से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और इसमें आगे और भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। ऐसे में इस बार किसानों को कपास का अच्छी कीमत मिल सकेगी। प्रमुख कपास उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में कपास की कीमतों में हुई बढ़ोतरी इस ओर इशारा कर रही है कि इस साल कपास की कीमतें एमएसपी से ऊपर बनी रह सकती है। 

इस बार कितनी कपास उत्पादन का है अनुमान

भारतीय कपास निगम (सीसीआई) किसानों से एमएसपी (MSP) पर कॉटन की खरीद करता है। इस साल कॉटन का उत्पादन 25.96 लाख गांठ तक कम होने का अनुमान जताया जा रहा है। मार्केटिंग सीजन 2023–24 में कपास का उत्पादन 325.22 लाख गांठ हुआ जो मार्केटिंग सीजन 2024–25 में गिरकर 299.26 लाख गांठ रहने का अनुमान है। जानकारी के लिए बता दें कि कपास की एक गांठ का वजन 170 किलोग्राम होता है।

राजस्थान की प्रमुख कपास मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव (Rajasthan Cotton Prices) 

कमोडिटी ऑनलाइन मंडी भाव के मुताबिक, वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, राजस्थान में कपास का औसत भाव 7212.14 रुपए क्विंटल है और सबसे अधिक बाजार की भाव 7585 रुपए प्रति क्विंटल है। राजस्थान की प्रमुख कपास मंडियों में कपास के भाव इस प्रकार से हैं-

  • हनुमानगढ़ की गोलूवाला मंडी में कपास का भाव- 7413 रुपए प्रति क्विंटल
  • हनुमानगढ़ की संगरिया मंडी में कपास का भाव- 7486 रुपए प्रति क्विंटल
  • गंगानगर की सूरतगढ़ मंडी में कपास का भाव- 7585 रुपए प्रति क्विंटल
  • पाली की रानी मंडी में कपास का भाव- 7551 रुपए प्रति क्विंटल
  • गंगानगर की गजसिंघपुर मंडी में कपास का भाव- 7566 रुपए प्रति क्विंटल

महाराष्ट्र की प्रमुख कपास मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव (Maharashtra Cotton Prices) 

वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, महाराष्ट्र में कपास का औसत भाव 7122.14 प्रति क्विंटल है। सबसे अधिक बाजार भाव 7525 रुपए प्रति क्विंटल है। महाराष्ट्र की प्रमुख कपास मंडियों में कपास के भाव इस प्रकार से हैं-

  • नागपुर की पारशिवान मंडी में कपास का भाव- 7275 रुपए प्रति क्विंटल
  • अकोला मंडी में कपास का भाव- 7471 रुपए प्रति क्विंटल
  • नागपुर की कटोल मंडी में कपास का भाव- 7200 रुपए प्रति क्विंटल
  • अमरावती मंडी में कपास का भाव- 7525 रुपए प्रति क्विंटल
  • बुलढाना की देओलगांव राजा मंडी में कपास का भाव- 7140 रुपए प्रति क्विंटल
  • नागपुर की उमरेड मंडी में कपास का भाव- 7110 रुपए प्रति क्विंटल

मध्यप्रदेश की प्रमुख कपास मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव  (M.P Cotton Prices) 

वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, मध्य प्रदेश में कपास का औसत भाव 7267.87 रुपए क्विंटल है। सबसे उच्च बाजार भाव रुपए 8300 रुपए क्विंटल है। मध्यप्रदेश की प्रमुख कपास मंडियों में कपास के भाव इस प्रकार से हैं-

  • बड़वानी की सेंधवा मंडी में कपास का भाव- 7600 रुपए प्रति क्विंटल
  • झाबुआ की पेटलावद मंडी में कपास का भाव- 8300 रुपए प्रति क्विंटल
  • झाबुआ की थांदला मंडी में कपास का भाव- 8190 रुपए प्रति क्विंटल
  • रतलाम की सैलान मंडी में कपास का भाव- 8200 रुपए प्रति क्विंटल 
  • बड़वानी की खेतिया मंडी में कपास का भाव- 7405 रुपए प्रति क्विंटल
  • झाबुआ मंडी में कपास का भाव- 7200 रुपए प्रति क्विंटल
  • खरगोन की बड़वाह मंडी में कपास का भाव- 7220 रुपए प्रति क्विंटल
  • खरगोन की भीकनगांव मंडी कपास का भाव- 7350 रुपए प्रति क्विंटल

हरियाणा  व पंजाब की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव  (Haryana/Punjab Cotton Prices) 

वर्तमान बाजार के अनुसार, हरियाणा में कपास का औसत भाव 7413.33 रुपए क्विंटल और सबसे अधिक बाजार भाव 7660 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि पंजाब में कपास का औसत भाव 7307.5 प्रति क्विंटल और सबसे अधिक बाजार भाव 7500 रुपए क्विंटल है। हरियाणा व पंजाब की प्रमुख कपास मंडियों में कपास के भाव इस प्रकार से हैं-

  • हरियाणा की हिसार मंडी में कपास का भाव- 7300 रुपए प्रति क्विंटल
  • हिसार की आदमपुर मंडी में कपास का भाव- 7400 रुपए प्रति क्विंटल 
  • पंजाब के मुक्तसर जिले की मलौत मंडी में कपास का भाव- 7400 रुपए प्रति क्विंटल
  • पंजाब के मनसा जिले की बरेटा मंडी में कपास का भाव- 7500 रुपए प्रति क्विंटल

नोट : ऊपर दिए गए कपास के भाव (Kapas ke Bhav) इसके अधिकतम मंडी भाव हैं। कपास के बाजार भावों में प्रतिदिन उतार–चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में किसानों को अपने क्षेत्र की स्थानीय मंडी में एक बार भावों की जानकारी अवश्य करनी चाहिए और इसके बाद ही अपनी कपास की फसल को बेचने के संबंध में उचित निर्णय लेना चाहिए।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें