यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

कपास के भाव अच्छे मिलने से मंडियों में बढ़ी आवक

प्रकाशित - 28 May 2023

कपास बाजार भाव  क्या चल रहा है देश की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

कपास (cotton) की बिक्री का सीजन चल रहा है। किसान मंडियों में कपास लेकर आ रहे हैं। इस साल किसानों को कपास के अच्छे भाव मिल रहे हैं जिससे देश की प्रमुख मंडियों में कपास की आवक बढ़ रही है। कपास का बाजार भाव (cotton market price) 8000 रुपए और उससे भी ऊपर देखा गया है जो सरकार की ओर से निर्धारित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से अधिक है। इसलिए किसान कपास को निजी मंडियों में बेचने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बता दें कि सरकार की ओर से इस वित्तीय सीजन 2023-24 के लिए मध्यम रेशे वाले कपास का रेट 5726 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं लंबे रेशे वाले कपास का भाव 6025 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके विपरित किसानों को बाजार में कपास बेचने से एमएसपी (MSP) से ऊपर भाव मिल रहे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि इस साल किसानों को कपास के भाव अच्छे मिल रहे हैं और आगे भी इसके भावों में कम ही उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी जा सकती है। हालांकि इस दौरान मंडियों में भाव एमएसपी से ऊपर ही बने रहेंगे।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको देश की प्रमुख मंडियों में कपास के भाव, आने वाले दिनों में कपास के भावों में कितना उतार-चढ़ाव हो सकता है आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

देश की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

देश की प्रमुख मंडियों कपास के भाव अलग-अलग चल रहे हैं। अधिकतर मंडियों में कपास के भावों में बढ़त देखने को मिली है। इससे किसानों को कपास की फसल (Cotton Crop) बेचने से मुनाफा हो रहा है। निजी मंडियों में कपास के भाव एमएसपी से ऊपर बने हुए हैं। यहां हम देश की प्रमुख मंडियों के अधिकतम भाव आपको बता रहे हैं, फिर भी किसान कपास बेचने से पहले अपनी स्थानीय मंडी से कपास के भावों की जानकारी अवश्य कर लें। बता दें कि मंडियो में कपास सहित अन्य जिंसों के भावों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव होता रहता है, कपास की क्वालिटी के हिसाब से कपास  का भाव तय किया जाता है। इसमें मध्यम रेशे वाला कपास कम कीमत पर और लंबे रेशे वाला कपास अधिक कीमत पर खरीदा जाता है। वहीं कपास में नमी की मात्रा 8 से 12 प्रतिशत तक होनी चाहिए। 12 प्रतिशत से अधिक नमी वाली कपास को नहीं खरीदा जाता है। इसलिए किसान भाई स्थानीय मंडी के भावों की जानकारी करने के बाद ही अपने विवेक से कपास की फसल का विक्रय करें। देश की प्रमुख मंडियों में कपास के भाव (Cotton Prices) इस प्रकार रहे।

राजस्थान की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

  • विजय नगर मंडी में कपास का भाव 7950 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • गोलूवाला मंडी में कपास का भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सूरतगढ़ मंडी में कपास का भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

हरियाणा की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

  • ऐलनाबाद मंडी में कपास का भाव 6960 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

मध्यप्रदेश प्रमुख मंडियों में कपास के भाव

  • खरगोन मंडी में कपास का भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल है।       

गुजरात की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

  • बाबरा मंडी में कपास के भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
  • भावनगर मंडी में कपास के भाव 7095 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • चोटिला मंडी में कपास के भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
  • हलवाद मंडी में कपास के भाव 7090 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जसदान मंडी में कपास के भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
  • कडी (कडी कपास यार्ड) में कपास के भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • राजकोट मंडी में कपास के भाव 7320 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
  • विसनगर मंडी में कपास के भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल है।

महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

  • भद्रावती मंडी में कपास का भाव 7050 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • देवलगांव राजा मंडी में कपास का भाव 6900 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • कटोल मंडी में कपास का भाव 6900 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • नरखेड मंडी में कपास का भाव 7500 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • रालेगांव मंडी में कपास का भाव 6960 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सावनेर मंडी में कपास का भाव 6850 रुपए प्रति क्विंटल है।

कर्नाटक की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

  • बीजापुर मंडी में कपास का भाव 7419 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • चित्रदुर्ग मंडी में कपास का भाव 8269 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • रायचुर मंडी में कपास का भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सवनूर मंडी में कपास का भाव 7637 रुपए प्रति क्विंटल है।

तमिलनाडु की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव

  • बोधिनयाक्कनूर मंडी में कपास का भाव 8200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • थेनी मंडी में कपास का भाव 6800 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • विक्कीरवंडी मंडी में कपास का भाव 7270 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

कपास को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का हाल

बाजार जानकारों के अनुसार बाजार में कपास के भाव एमएसपी से ऊपर बने रहेंगे। ऐसे में किसानों को कपास का सही मूल्य मिलता रहेगा। भावों में 500-600 रुपए का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन बाजार भाव एमएसपी से नीचे नहीं जाएंगे, ऐसी आशा की जा रही है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 744 एफई
₹1.40 लाख का कुल बचत

स्वराज 744 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 6,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई
₹2.25 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई

44 एचपी | 2019 Model | सीकर, राजस्थान

₹ 4,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
सोनालिका डीआई 50 आरएक्स
₹1.47 लाख का कुल बचत

सोनालिका डीआई 50 आरएक्स

52 एचपी | 2020 Model | राजगढ़, मध्यप्रदेश

₹ 5,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें