महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 : घरेलू बिक्री में 17 प्रतिशत की कमी, 18028 ट्रैक्टर बेचे

Share Product प्रकाशित - 01 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 : घरेलू बिक्री में 17 प्रतिशत की कमी, 18028 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा :  कुल बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट, 19138 यूनिट बेची

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता और विक्रेता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी के लिए यह महीना बिक्री के हिसाब से ज्यादा सकारात्मक नहीं रहा। कंपनी को घरेलू और निर्यात बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने घरेलू बिक्री में 17 प्रतिशत की कमी के साथ 18028 ट्रैक्टर बेचे हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 (Mahindra Tractor Sales Report December 2023) की कंप्लीट जानकारी दे रहे हैं।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 : घरेलू और निर्यात बाजार में 4105 ट्रैक्टर कम बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2023 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में 18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19138 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि दिसंबर 2022 के दौरान 23243 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने 4105 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। अगर घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने दिसंबर 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18028 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि कंपनी ने दिसंबर 2022 में 21640 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने घरेलू बाजार में 3612 यूनिट की कम बिक्री है। वहीं, कंपनी को निर्यात बाजार में 31 प्रतिशत की बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है। दिसंबर 2023 के दौरान महिंद्रा ने निर्यात बाजार में कुल 1110 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि पिछले साल दिसंबर 2022 में 1603 ट्रैक्टर बेचे गए थे। निर्यात बाजार में  493 ट्रैक्टर कम बेचे गए हैं।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डेटा दिसंबर 2023 : घरेलू और निर्यात

विवरण दिसंबर 2023 दिसंबर 2022 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 18028 21640 -17%
निर्यात बाजार 1110 1603 -31%
कुल 19138 23243 -18%

महिंद्रा एंड महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट 2023 : अप्रैल से दिसंबर तक कुल बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2023-24 के 9 महीनों (अप्रैल से दिसंबर) के बिक्री आंकड़े भी सार्वजनिक किए हैं। इस दौरान कंपनी को कुल बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में इन 9 महीनों के दौरान 306742 यूनिट की बिक्री की है जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 317814 यूनिट की बिक्री की गई थी। इस प्रकार कंपनी ने 11072 ट्रैक्टरों की कम बिक्री की है। बात करें घरेलू बाजार की तो कंपनी ने घरेलू बाजार में 2 प्रतिशत की कमी के साथ 2,97,157 यूनिट की बिक्री की है। जबकि पिछले वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर के दौरान 303664 यूनिट की बिक्री की गई थी। कंपनी ने घरेलू बाजार में 6507 यूनिट की बिक्री की है। वहीं निर्यात बाजार में कंपनी ने 32 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर के दौरान 9585 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि गत वित्त वर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 14150 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने निर्यात बाजार में 4565 ट्रैक्टर कम बेचे हैं जो एक बड़ी संख्या है।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल से दिसंबर 2023 (YTD)

विवरण वित्तवर्ष 23-24 वित्तवर्ष 22-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 297157 303664 -2%
निर्यात बाजार 9585 14150 -32%
कुल 306742 317814 -3%

कृषि गतिविधियों में गिरावट का असर, कम हुई बिक्री 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हमने दिसंबर 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 18,028 ट्रैक्टर बेचे हैं। कृषि गतिविधियों में कमी के कारण खुदरा बिक्री में कुछ कमी देखी गई है जो कि दिसंबर के महीने में एक सामान्य बात है। उच्च बागवानी उत्पादन की घोषणा और कृषि क्षेत्र को निरंतर सरकारी समर्थन से ट्रैक्टर की मांग को समर्थन मिलने की उम्मीद है। वहीं कपनी ने निर्यात बाजार में 1,110 ट्रैक्टर बेचे हैं।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back