ट्रैक्टर के खिलाड़ी : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आयोजित की प्रतियोगिता, इन किसानों को किया सम्मानित

Share Product प्रकाशित - 03 May 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

ट्रैक्टर के खिलाड़ी : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आयोजित की प्रतियोगिता, इन किसानों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के दौरान महिंद्रा के सर्वश्रेष्ठ और किफायती ट्रैक्टरों का प्रदर्शन, किसानों ने सराहा

देश व दुनिया की नंबर 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने हाल ही में हरियाणा में ट्रैक्टर के खिलाड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें करीब 400 किसान शामिल हुए। प्रतियोगिता में 11,000 रुपए से लेकर 51,000 रुपए तक के नकद पुरस्कार रखे गए। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार पाकर किसान खुश नजर आए और उन्होंने महिंद्रा की इस पहल को सराहा। महिंद्रा ट्रैक्टर के प्रतियोगिता कार्यक्रम में पंजाब सहित आसपास की जगह से आए किसानों सहित महिंद्रा ट्रैक्टर के अधिकारी मौजूद रहे।

दरअसल महिंद्रा ट्रैक्टर्स की ओर से 40 लाख से अधिक हैप्पी कस्टमर्स और अपने 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किसानों के लिए ट्रैक्टर के खिलाड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कंपनी की ओर से यह आयोजन हरियाणा में अंबाला के गांव बलना, राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 से 400 किसान शामिल हुए जिसमें से 79 किसानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के तीन विजेता किसानों को पुरस्कृत किया गया जिन्हें क्रमश: 11,000, 21,000 और 51,000 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दौरान महिंद्रा कंपनी के छोटे से लेकर सभी प्रकार के ट्रैक्टरों को भी प्रदर्शित किया गया।

क्या था प्रतियोगिता का चैलेंज

महिंद्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra Tractors) की ओर से आयोजित की गई ट्रैक्टर के खिलाड़ी प्रतियोगिता (tractor player competition) के तहत प्रतिभागियों को 14 फीट का ट्रैक रिवर्स गियर में ट्रॉली के साथ पूरा करना था। इस चैलेंज में किसान को रिवर्स गियर में महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई एमएस ट्रैक्टर (Mahindra Arjun 605 DI MS Tractor) को चलाकर 8 नंबर बनाना था। इस प्रतियोगिता में कम से कम समय में जिसने इस चैलेंज को पूरा किया उसे विजेता घोषित किया गया। इसके लिए तीन पुरस्कार रखे गए जिसमें 11,000, 21,000 और 51,000 रुपए का पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किया गया।

“ट्रैक्टर के खिलाड़ी” प्रतियोगिता में यह किसान रहे विजेता

महिंद्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra Tractors) की ओर से आयोजित की गई ट्रैक्टर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हरवीर सिंह रहे जिन्होंने एक मिनट 11 सेकंड में दिया गया टास्क पूरा किया। इसलिए उन्हें प्रथम पुरस्कार स्वरूप 51,000 रुपए का पुरस्कार दिया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर अमरप्रीत सिंह रहे जिन्होंने 1 मिनट 13 सेकंड में टास्क पूरा किया, इन्हें पुरस्कार स्वरूप 21,000 रुपए प्रदान किए गए। तीसरे स्थान पर बलविंदर सिंह तेजा रहे जिन्होंने इस प्रतियोगिता के टास्क को 1 मिनट 26 सेकंड में पूरा किया। इन्हें 11,000 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता में शामिल महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई एमएस ट्रैक्टर के बारे में

महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई एमएस ट्रैक्टर (Mahindra Arjun 605 DI MS Tractor) हायर मैक्स टॉर्क के साथ एडवांस्ड 36.3 kW (48.7 HP) इंजन के साथ आता है। इसमें पॉवर स्टीयरिंग के साथ हायर टॉर्क बैकअप है। इस ट्रैक्टर में 1800 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई एमएस ट्रैक्टर एक ऐसा ट्रैक्टर है जो खेती की उत्पादकता बढ़ाने में किसान की सहायता करता है। इसमें उत्कृष्टता और टिकाऊपन भी है जो आप चाहते हैं। महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई एमएस ट्रैक्टर अधिकतम टॉर्क 214 एनएम है। यह ट्रैक्टर 2100 रेटेड आरपीएम पर कार्य करता है। इसमें 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग है। इसमें रियर टायर आते हैं जिनका साइज 429.26 मिमी x 711.2 मिमी (16.9 इंच x 28 इंच) है। इस ट्रैक्टर में FCM टाइप का ट्रांसमिशन है। यह ट्रैक्टर खेती के साथ ही गैर कृषि कार्यों को भी बेहतर तरीके से पूरा करने में समक्ष है। खास बात यह है कि यह ट्रैक्टर किसानों के बीच महिंद्रा के लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है जो अपनी उत्कृष्ट क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स का 40 लाख ट्रैक्टर बेचने का उत्सव

इन दिनों महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे अधिक 40 लाख ट्रैक्टर बेचने का उत्सव मना रहा है। देश और दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मार्च 2024 में निर्यात सहित घरेलू बाजार में 40 लाख ट्रैक्टर बेचकर नया मुकाम हासिल किया है। महिंद्रा युवो टेक प्लस, महिंद्रा की अगली पीढ़ी के युवो ट्रैक्टरों पर आधारित है। महिंद्रा ने 1963 में अमेरिका के इंटरनेशनल हार्वेस्टर इंक के साथ साझेदारी के जरिये अपना पहला ट्रैक्टर लॉन्च किया और इसके बाद महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 2004 में एक मिलियन-यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार किया और दुनिया के सबसे अधिक बिकने वाले फार्म ट्रैक्टर निर्माता होने का दावा किया। वहीं साल 2013 में महिंद्रा ने 2 मिलियन यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पूरा किया। इसके बाद 2019 में 3 मिलियन का आकंड़ा पार कर लिया। मात्र पांच साल के बाद वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 40 लाख यूनिट ट्रैक्टर्स बेचकर पूरी दुनिया में ट्रैक्टर्स की सबसे अधिक इकाइयां बेचने का क्रेडिट प्राप्त किया है। इसी के साथ ही वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड ने 2 लाख से अधिक इकाइयों की मजबूत बिक्री की है जो अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back