मौसम अलर्ट : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इन राज्यों में बारिश की संभावना

जानें, किन राज्यों में हो सकती है बारिश और आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Alert : इन दिनों बढ़ रहे तापमान के साथ ही दोपहर में पड़ रही तेज धूप के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके कारण दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) सहित आसपास के राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 5 फरवरी तक बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं 3 व 4 फरवरी को दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिमी भारत के आसपास के मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 

यदि बात की जाए अगले 24 घंटों की तो इस दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है और इसके बाद कोहरे की तीव्रता कम हो सकती है। इधर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 3 फरवरी को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर–पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 4 फरवरी को बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं और इससे पंजाब के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ ही 4 व 5 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। 

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको आज का मौसम (Today's weather), कल का मौसम (tomorrow's weather) सहित 7 दिनों के मौसम (7 days weather) के पूर्वानुमान की जानकारी दे रहे हैं।

देश में इस समय क्या बन रहे मौसमी सिस्टम

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार इस समय देश में अलग–अलग मौसमी सिस्टम बन रहे हैं जिसमें एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) जम्मू–कश्मीर और उससे सटे उत्तर पाकिस्तान पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणपूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान पर मौजूद है। पूर्वोत्तर असम के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं 8 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर–पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है।  

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कहां, कैसा रहा मौसम  

पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू–कश्मीर में कहीं–कहीं हल्की बरिश दर्ज की गई। जबकि देश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। गुजरात और दक्षिण–पश्चिम मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ गया। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। 

अगले 24 घंटों के दौरान कहां, कैसा रहेगा मौसम 

यदि बात की जाए अगले 24 घंटे की तो इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है जो बाद में बढ़ सकती है।  

  • 3  फरवरी को (Today's weather) हरियाणा, दिल्ली, उतर पूर्वी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। 
  • 4 फरवरी  (Today's weather) को बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है और पंजाब के कई भागों को कवर कर सकती है।  
  • 4 से 5 फरवरी को पश्चिमी हिमाचली क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी भी संभव है। 
  • 5 से 7 फरवरी (7 days weather) के बीच दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Delhi weather) 

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3 फरवरी को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में गरज–चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान घटकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। 

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Rajasthan weather)

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 4 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसी प्रकार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में भी बारिश हो सकती है। यदि राजस्थान के आगामी दिनों के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में 3 व 4 फरवरी को कहीं–कहीं बारिश की संभावना है। वहीं 5 से 8 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान उपरोक्त जिलों में मौसम शुल्क रहने का अनुमान है। 

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Haryana weather)

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पांच फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तीन फरवरी की रात से पांच फरवरी के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम वर्षा की भी संभावना बन रही है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल (UP weather)

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 3 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय छुटपुट कोहरा रह सकता है। वहीं 4 फरवरी को भी पश्चिम यूपी में गरज–चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में भी कहीं–कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 5 फरवरी को बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान जताया गया है। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसी के साथ प्रदेश के कुछ भागों में कोहरा छाया रह सकता है। 6 से 8 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल (MP weather) 

मध्यप्रदेश में 3 फरवरी को तीव्र आवृत्ति के पश्चिमी विक्षोभ के आने पर ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा कई हिस्सों में अभी तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 4 फरवरी को भी मौसम बदला रहेगा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं और छत्तीसगढ़ के आसपास बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं के साथ नमी नहीं आ रही है, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है। 12 से 14 फरवरी (7 days weather) के बीच फिर बारिश होने की संभावना है। बारिश से सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होगा। जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें