बारिश में खेत में फंस जाता है ट्रैक्टर, तो अपनाएं यह आसान तरीका, कभी नहीं फंसेगा

Share Product प्रकाशित - 18 Aug 2025 by Tractor Junction

बारिश में खेत में फंस जाता है ट्रैक्टर, तो अपनाएं यह आसान तरीका, कभी नहीं फंसेगा

जानें, ट्रैक्टर को गीली मिट्‌टी में फंसने से बचाने का यह आसान उपाय

Tractor Tips for Rainy Season : बारिश का मौसम किसानों के लिए जितना जरूरी होता है, उतना ही सावधानी भरा भी होता है। इस मौसम में खेतों में भरपूर नमी होती है, जो फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन यही नमी ट्रैक्टर जैसी भारी कृषि मशीनरी के लिए समस्या बन जाती है। बरसात में कई बार ट्रैक्टर खेतों या कच्ची सड़कों पर फंस जाता है, जिससे किसान को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

अक्सर देखने में आता है कि किसानों की छोटी-छोटी लापरवाही ट्रैक्टर को दलदली जमीन में फंसा देती हैं। इसे बाहर निकालने में कई बार मशीनरी को नुकसान पहुंचता है या ट्रैक्टर पलटने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में जरूरी है कि किसान कुछ सावधानियां बरतें और ट्रैक्टर चलाते समय सही तकनीक अपनाएं। आइए जानते हैं बरसात में ट्रैक्टर को फंसने से कैसे बचाया जा सकता है।

बारिश के मौसम में ट्रैक्टर चलाते समय न करें ये लापरवाहियां

बरसात में खेतों, रास्तों और गांवों में जगह-जगह पानी भरा होता है। कई बार किसान बिना जांच किए ट्रैक्टर को सीधे दलदली खेतों में चला देते हैं। ऐसा करने से ट्रैक्टर वहीं धंस जाता है और निकालने के चक्कर में उसके इंजन या चेसिस को नुकसान पहुंच सकता है। इससे न केवल डीजल की बर्बादी होती है, बल्कि ट्रैक्टर निकालने के लिए दूसरे वाहनों या मजदूरों की आवश्यकता पड़ती है, जिससे खर्च और बढ़ जाता है। ऐसे में यदि किसी दलदली जगह से गुजरना जरूरी हो तो पहले खुद उतरकर जमीन की स्थिति का जायजा लें और उसके बाद ही ट्रैक्टर को दलदली जगह पर उतारें। 

धीमी रफ्तार में ट्रैक्टर चलाएं, ब्रेकिंग का रखें पूरा ध्यान

अक्सर देखा गया है कि युवा ट्रैक्टर चालक बारिश में जोश में आकर पानी भरी सड़क या खेतों में ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलाते हैं। यह आदत बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। ट्रैक्टर का वजन अधिक और ग्रेविटी पॉइंट ऊंचा होता है, इसलिए थोड़ी सी भी असंतुलित ड्राइविंग से ट्रैक्टर फिसल सकता है या पलट सकता है। विशेषकर जब ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली भी जुड़ी हो, तो खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए, पानी भरे रास्तों से गुजरते समय हमेशा धीमी रफ्तार में ट्रैक्टर चलाना चाहिए और ब्रेकिंग पर पूरा ध्यान रखना चाहिए।

ट्रैक्टर को फंसने से बचाने के लिए क्या करें

जब ट्रैक्टर किसी गीली या दलदली जगह से गुजर रहा हो, तो उसका गियर और स्पीड बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिकांश लोग यह गलती करते हैं कि ट्रैक्टर को फंसने से बचाने के लिए हाई गियर में तेज गति से चलाते हैं। इससे ट्रैक्टर थोड़ी दूर जाकर फंस जाता है और उसके टायर मिट्टी को और ज्यादा खोद देते हैं। यदि ट्रैक्टर फंस जाए, तो उसे निकालने की कोशिश में हाई रेस देना और भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे टायर एक ही जगह घूमते रहते हैं और ट्रैक्टर और ज्यादा धंस जाता है। ऐसी स्थिति में सबसे बेहतर तरीका है कि ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन को हाई से लो पर शिफ्ट करें और पहले या दूसरे गियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। ऐसा करने से टायर को अधिक टॉर्क मिलेगा और ट्रैक्टर आसानी से बाहर निकल सकेगा।

बारिश में ट्रैक्टर चलाते समय किसान किन बातों का रखें ध्यान

बारिश में ट्रैक्टर का फंसना केवल खराब ड्राइविंग या तकनीकी गलती नहीं है, बल्कि यह एक अनदेखी हुई सावधानी का परिणाम होता है। इसलिए जरूरी है कि किसान और ट्रैक्टर ऑपरेटर मौसम के अनुसार ट्रैक्टर चलाएं, विशेष रूप से गीली मिट्टी और पानी भरे रास्तों पर। ऐसे में बारिश के मौसम में ट्रैक्टर चलाते समय किसान नीचे दी गई कुछ बातों का ध्यान रखें जिससे नुकसान से बचा जा सके। यह बातें इस प्रकार से हैं: 

  • फंसने की स्थिति में ट्रैक्टर को तेज न चलाएं।
  • लो गियर और स्लो स्पीड का इस्तेमाल करें।
  • दलदली जमीन पर ट्रैक्टर चलाने से पहले जमीन की मजबूती जांचें।
  • जहां संभव हो, खेतों में ड्रेनेज सिस्टम रखें ताकि पानी जमा न हो।

बरसात में ट्रैक्टर का फंसना आम बात जरूर है, लेकिन सही सावधानियों और ट्रैक्टर ड्राइविंग तकनीक से इसे आसानी से रोका जा सकता है। यह न केवल ट्रैक्टर को नुकसान से बचाएगा, बल्कि किसान का समय, श्रम और पैसा भी बचाएगा।

ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं 

यदि आप भारत के प्रतिष्ठित ट्रैक्टर ब्रांड्स का कोई नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए ट्रैक्टर जंक्शन एक भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म है, आप यहां से ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। वहीं आप गुड कंडीशन में कोई सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए भी आप ट्रैक्टर जंक्शन से संपर्क कर सकते हैं। हमारे यहां आपको महिंद्रा, स्वराज, सोनालीका, मैसी फर्ग्यूसन, आयशर, जॉन डियर, सॉलिस, फार्मट्रैक, कुबोटा जैसे प्रमुख ब्रांड्स के नए जैसे सेकेंड हैंड ट्रैक्टर मिलते हैं, वो भी किफायती कीमत पर। इसके साथ सेकेंड हैड ट्रैक्टर पर आपको 85% तक लोन, ईएमआई और 10,000 रुपए तक की फाइल चार्ज छूट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। ध्यान रहे यह सुविधा सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द करें और ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बुक कराएं, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button