बरसात में ट्रैक्टर के मेंटेनेंस में रखें ये जरूरी सावधानियां, नहीं होगा कोई बड़ा नुकसान

Share Product प्रकाशित - 03 Jul 2025 by Tractor Junction

बरसात में ट्रैक्टर के मेंटेनेंस में रखें ये जरूरी सावधानियां, नहीं होगा कोई बड़ा नुकसान

इस मौसम में ट्रैक्टर पार्ट्स पर पड़ता है सीधा असर, जानिए आसान मेंटेनेंस टिप्स और बचाव के तरीके

Easy tips and precautions for tractor maintenance in rainy season : किसान के लिए ट्रैक्टर काफी अहम मशीन है। इससे खेती–किसानी के लगभग सभी काम पूरे किए जा सकते हैं। ऐसे में ट्रैक्टर का ख्याल रखना जरूरी होता है, खासकर बरसात के मौसम में। इस मौसम में ट्रैक्टर के खराब होने की अधिक संभावना होती है। यदि समय पर इसका सुधार नहीं किया जाए तो आगे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आपके पास भी ट्रैक्टर है तो आपको इस मौसम में इसके मेंटीनेंस पर ध्यान देना चाहिए। यदि लापरवाही की गई तो खरीफ सीजन में खेती के कामों के दौरान यह आपको परेशानी दे सकता है। ऐसे में ट्रैक्टर को पहले दुरुस्त करें। 

बारिश के मौसम में ट्रैक्टर किस कारण से हो सकते हैं खराब

बारिश के मौसम में नमी, कीचड़, गीली जगह पर ट्रैक्टर खड़ा करने या चलने से जल्दी खराब हो सकता है। इसमें इंजन, ब्रेक, इलेक्ट्रिक पार्ट्स व टायर जल्दी खराब हो सकते हैं। ऐसे में आपको बरसात शुरू होने से पहले अपने ट्रैक्टर की सर्विस करवा लेनी चाहिए ताकि काम के दौरान इसके खराब होने की संभावना कम रहे। 

इंजन ऑयल और फिल्टर चेक करें 

यदि आपको ट्रैक्टर पानी भरे खेतों में चलाना है तो इसका इंजन ऑयल व फ्यूल चेक करें। साथ ही इंजन सील की जांच करें। यदि कहीं से कोई कट या चटक हो तो उसे तुरंत बदलवाएं। इसके अलावा ट्रैक्टर का एयर फिल्टर भी खोलकर साफ करें। इसकी रबड़ भी चेक करें। यदि इसे बदलना आवश्यक हो तो इसे बदलवाकर नया लगवाएं। बता दें कि बारिश के मौसम में हवा में नमी की मात्रा अधिक रहती है जिस कारण से एयर फिल्टर जल्दी चोक हो जाते हैं। यदि संभव हो तो ड्राई एयर फिल्टर के स्थान पर वेट टाइप एयर फिल्टर का उपयोग करें।

टायरों का रखरखाव भी है जरूरी

बारिश के मौसम में ट्रैक्टर के टायरों का रखरखाव भी जरूरी है ताकि इसके टायर गीली मिट्‌टी और कीचड़ में फंसे नहीं। बारिश के मौसम में खेत और सड़क फिसलन भरी हो जाती है। ऐसे में टायर की ग्रिप सबसे जरूरी हाेती है। यदि टायर बदलने का समय आ गया है तो इसे बदलवा लें। वहीं टायरों में हवा प्रेशर सही रखें। इसलिए समय–समय पर इसे चेक करते रहें।

क्लच, ब्रेक व बैटरी को भी रखें दुरुस्त 

बरसात के मौसम में ट्रैक्टर के ब्रेक और क्लच स्लिप होने की संभावना रहती है। इसलिए खेतों में इसका उपयोग करने से पहले इनकी सर्विस कराएं और ऑयल चेकिंग आवश्यक रूप से कर लें। यदि ट्रैक्टर चलाते समय क्लच में फिसलन लगे तो उसे तुरंत टाइट करावाएं या ज्यादा खराब हो गया है तो क्लच प्लेट को बदलवा दें।

लाइट्स, चेसिस और अंडरबॉडी पर भी दे ध्यान

बारिश में पानी व कीचड़ से ट्रैक्टर की चेसिस में जंग लग सकता है। यदि आपका ट्रैक्टर पुराना है तो इसमें जंग लगने की संभावना अधिक हो सकती है। ऐसे में आपको चाहिए कि इसकी चेसिस पर पेंट या एंटी–रस्ट कोटिंग करवा लें। बरसात में ट्रैक्टर की लाइट और इंडिकेटर का सही होना भी जरूरी है। क्योंकि इस मौसम में विजिबिलिटी कम होती है। इसलिए आपको ट्रैक्टर की हेडलाइट, टेल लाइट और इंडिकेटर को भी फिट रखना चाहिए। यदि किसी बल्ब में पानी घुस गया तो इसे तुरंत बदलवा देना चाहिए।

डाइड्रोलिक सिस्टम, पीटीओ और कैबिन भी करें चेक

बारिश के मौसम में खेत में गीले औजारों से काम करते समय ट्रैक्टर के हाइड्रलिक सिस्टम पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में आपको ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक ऑयल का लेवल चेक करना चाहिए। इसके अलावा इसमें लीकेज को भी चेक करना चाहिए। पीटीओ शाफ्ट की भी अच्छे से ग्रीसिंग करनी चाहिए। इसके अलावा ट्रैक्टर कैबिन और ड्राइवर सीट का भी ख्याल रखना चाहिए। यदि ट्रैक्टर में केबिन है तो छत की सीलिंग, खिड़की तथा सीट को वाटरप्रूफ रखें। इसके लिए आप सीट पर वाटरप्रूफ कवर लगा सकते हैं। इसे राेज सूखे कपड़े से पोछकर सूखा रखना चाहिए ताकि फफूंदी नहीं लग पाएं। 

बारिश में ट्रैक्टर को सेफ रखने के लिए जरूरी टिप्स

  • ट्रैक्टर का उपयोग करने से पहले प्रतिदिन इसका इंजन, ब्रेक, टायर, लाइट, ऑयल, लीकेज चेक करना चाहिए। 
  • यदि मडगार्ड में कीचड़ जमा हो जाए तो उसे हटाकर साफ करके ही ट्रैक्टर खड़ा करना चाहिए। 
  • यदि आपके पास गैराज नहीं है और आप खुली जगह पर ट्रैक्टर रख रहे हैं जहां छत नहीं है तो ऐसे में आपको चाहिए कि ट्रैक्टर को ढक कर रखें। इसके लिए आप वाटरप्रूफ कवर या तिरपाल का उपयोग कर सकते हैं। इसमें साइलेंसर को भी अच्छी तरह से ढककर रखें। 
  • यदि आपका ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया है या ट्रैक्टर के पहियों में कीचड़ लग गया है तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ट्रैक्टर को तेजी से न चलाए, इसे धीरे–धीरे चलाए ताकि कोई नुकसान नहीं हो। क्योंकि तेजी से चलाने पर नुकसान की संभावना रहती है। 
  • यदि किसी कारणवश बारिश में लंबे समय तक ट्रैक्टर खड़ा करना पड़े तो इसकी बैटरी डिस्कनेक्ट कर देना चाहिए और टायरों में हवा भरकर ऊंची जगह पर इसे खड़ा करना चाहिए। 

उपरोक्त सावधानियाें और टिप्स से आप अपने ट्रैक्टर को बरसात के मौसम में भी दुरुस्त और सुरक्षित रख सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

 

Call Back Button