कृषि दर्शन एक्सपो 2026 में "न्यू हॉलैंड 3032 TX स्मार्ट" नए अवतार में पेश
प्रकाशित - 14 Feb 2026 by Tractor Junction
New Holland 3032 TX Smart: खेती और मुनाफे का 'स्मार्ट साथी', जानें इसके शानदार फीचर्स और खासियतें
हिसार (हरियाणा) में आयोजित कृषि दर्शन एक्सपो 2026 में न्यू हॉलैंड 3032 टीएक्स स्मार्ट (New Holland 3032 TX Smart) को नए और आकर्षक अवतार में पेश किया गया है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर के डिजाइन और स्टीकर में बदलाव किए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है। इसके अलावा, फ्रंट से ट्रैक्टर को थोड़ा ऊंचा किया गया है और फ्रंट टायर का साइज भी बढ़ाया गया है, जिससे इसकी मजबूती और रोड प्रेजेंस और बेहतर हो गई है। 'असली हीरो की असली ताकत' के टैगलाइन के साथ आने वाला यह ट्रैक्टर खेती से लेकर व्यावसायिक उपयोग तक के लिए एक संपूर्ण पैकेज है।
इन बदलावों के बाद यह ट्रैक्टर न केवल देखने में ज्यादा दमदार लगता है, बल्कि परफॉर्मेंस के लिहाज से भी पहले से अधिक शक्तिशाली बन गया है। खास बात यह है कि एक्सपो के दूसरे दिन यानी 15 फरवरी को कंपनी इस ट्रैक्टर को 39 HP कैटेगरी में भी लॉन्च करने जा रही है।
आइए जानते हैं कि क्यों New Holland 3032 TX Smart अब खेती के साथ-साथ व्यवसायिक उपयोग के लिए भी किसानों का सबसे भरोसेमंद विकल्प बनता जा रहा है।
न्यू हॉलैंड 3032 TX Smart की मुख्य विशेषताएं
यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम डीजल में ज्यादा काम करना चाहते हैं। इसके मुख्य स्मार्ट फीचर्स निम्नलिखित हैं:
- पावरफुल PTO (33 HP): इसमें अपनी श्रेणी का सबसे शक्तिशाली PTO मिलता है, जो रोटावेटर, थ्रेशर और हैवी स्प्रेयर जैसे उपकरणों को बिना किसी लोड के आसानी से चलाता है।
- मल्टी स्पीड एवं रिवर्स PTO (6 स्पीड विकल्प): भारत में पहली बार, एक ही ट्रैक्टर में 6 अलग-अलग स्पीड का विकल्प दिया गया है। आप उपकरण और फसल के अनुसार सही स्पीड चुन सकते हैं, जिससे ईंधन की भारी बचत होती है।
- स्मार्ट गियर बॉक्स (AFD): इसमें 'फुल्ली कॉन्स्टेंट मेश AFD' गियरबॉक्स के साथ साइड शिफ्ट गियर मिलता है। इससे गियर बदलना कार चलाने जितना आसान और आरामदायक हो जाता है।
- प्लेनेटरी ड्राइव तकनीक: इसका स्ट्रेट एक्ससेल प्लेनेटरी ड्राइव पिछले हिस्से की मजबूती बढ़ाता है और टूट-फूट के खर्च को न्यूनतम करता है, जिससे ट्रैक्टर सालों-साल चलता है।
- अधिकतम गति: मंडी तक फसल पहुंचानी हो या ईंट-भट्टों पर काम, इसकी 33 kmph की रफ्तार आपका कीमती समय बचाती है।
तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स
|
मुख्य विशेषता |
विवरण |
|
एचपी श्रेणी |
37 HP |
|
पीटीओ पावर |
33 HP |
|
PTO विकल्प |
मल्टी स्पीड एवं रिवर्स PTO (6 अलग स्पीड विकल्प) |
|
गियर बॉक्स |
फुल्ली कॉन्स्टेंट मेश AFD गियर बॉक्स (साइड शिफ्ट) |
|
अधिकतम गति |
सड़क पर 33 kmph तक |
|
ब्रेक |
ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (सुरक्षित और टिकाऊ) |
|
हाइड्रोलिक सिस्टम |
लिफ्ट-ओ-मैटिक एवं DRC वाल्व के साथ |
|
लिफ्ट क्षमता |
इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक लिफ्ट (EHD) - भारी औजारों के लिए |
|
ड्राइव तकनीक |
स्ट्रेट एक्ससेल प्लेनेटरी ड्राइव |
|
सुरक्षा उपकरण |
एंटी-रोलर रियर मिरर और क्लच सेफ्टी लॉक |
|
उपयोग |
कल्टीवेटर, रोटावेटर, थ्रेशर, हॉलेज और हैरो |
|
मुख्य विशेषता |
विवरण |
|
एचपी श्रेणी |
37 HP |
सुरक्षा और आराम: किसानों का खास ख्याल
न्यू हॉलैंड ने इस ट्रैक्टर में किसान की सुरक्षा और आराम को प्राथमिकता दी है:
- सॉफ्टेक क्लच: यह क्लच दबाने में बहुत हल्का है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी थकान नहीं होती।
- सुरक्षा फीचर्स: इसमें क्लच सेफ्टी लॉक और एंटी-रोलर रियर मिरर (पीछे की बेहतर दृश्यता के लिए) जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
- स्मार्ट लिफ्ट (DPC): ड्राफ्ट और पोजिशन कंट्रोल (DPC) के साथ औजारों को ऊपर-नीचे करने में सटीक नियंत्रण मिलता है।
आपको न्यू हॉलैंड 3032 TX Smart क्यों खरीदना चाहिए?
यह ट्रैक्टर कल्टीवेटर, रोटावेटर, थ्रेशर, ट्रॉली/ढुलाई, लेवलर और हैरो जैसे हर काम के लिए परफेक्ट है। भारी कामों के लिए इसमें ज्यादा पावर और हाई टॉर्क मिलता है, जिससे ट्रैक्टर फंसता नहीं है। इसकी आधुनिक इंजीनियरिंग और प्लेनेटरी ड्राइव तकनीक रखरखाव के खर्च को बहुत कम रखती है।
हर काम का 'स्मार्ट साथी'
New Holland 3032 TX Smart वास्तव में हर काम का 'स्मार्ट साथी' है। चाहे आप इसे अपने खेत में चलाएं या व्यावसायिक उपयोग (ढुलाई/थ्रेशर) के लिए इस्तेमाल करें, यह हर जगह आपको ज्यादा मुनाफा कमा कर देगा। यह आने वाले समय का सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें