ट्रैक्टर जंक्शन का भरोसा अब छत्तीसगढ़ में, कवर्धा में खुला नया शोरूम

Share Product प्रकाशित - 10 Oct 2025 by Vivek Tailang

ट्रैक्टर जंक्शन का भरोसा अब छत्तीसगढ़ में, कवर्धा में खुला नया शोरूम

सस्ते सेकेंड हैंड ट्रैक्टर, कम कीमत में ज्यादा फायदा, जानें पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। देशभर में अपने भरोसेमंद सेकेंड हैंड ट्रैक्टर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और शोरूम नेटवर्क के लिए प्रसिद्ध ट्रैक्टर जंक्शन ने अब छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना में सफलता के बाद अब कंपनी ने कवर्धा (Kawardha) में अपना नया शोरूम शुरू किया है।

यह नया शोरूम रायपुर बायपास, रेडियंस हॉस्पिटल के सामने स्थित है। अब प्रदेश के किसानों के लिए सस्ती कीमत पर भरोसेमंद और प्रमाणित (Certified) सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदना और भी आसान हो जाएगा। 

शोरूम में मिलेंगे महिंद्रा और पावर ट्रैक के सर्टिफाइड ट्रैक्टर

ट्रैक्टर जंक्शन के नए शोरूम पर इस समय महिंद्रा और पावर ट्रैक जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के नए जैसे सेकेंड हैंड ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। ये सभी ट्रैक्टर कंपनी द्वारा जांचे-परखे और सर्टिफाइड हैं। इनके टायर, इंजन और बॉडी की कंडीशन बेहतरीन है। शोरूम में फिलहाल उपलब्ध ट्रैक्टरों की कीमत और विशेषताएं इस प्रकार हैं-

ट्रैक्टर मॉडल

ट्रैक्टर की कीमत (₹)

नए ट्रैक्टर की कीमत (₹)

बचत (₹)

EMI (₹/माह)

2023 Powertrac 434 DS

4,50,000

5,21,700

71,700

9,635

2023 Mahindra 275 DI XP Plus

5,00,000

5,93,422

93,422

10,705

2020 Mahindra 415 DI

4,90,000

6,63,828

1,73,828

10,491

  • उपरोक्त सभी ट्रैक्टर सर्टिफाइड ट्रैक्टर हैं। 
  • यह ट्रैक्टर 35 से 40 एचपी रेंज में हैं। 
  • इन ट्रैक्टरों को किसान अपने बजट और उपयोग के अनुसार चुन सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन से ट्रैक्टर खरीदने पर क्या मिलते हैं फायदे

ट्रैक्टर जंक्शन अपने ग्राहकों को न केवल सेकेंड हैंड ट्रैक्टर उपलब्ध कराता है, बल्कि कई सुविधाएं और भरोसे की गारंटी भी देता है। यहां से ट्रैक्टर खरीदने पर किसान को जो फायदे मिलते हैं, वे इस प्रकार से हैं: 

  • घर बैठे आरसी ट्रांसफर की सुविधा मिलती है। 
  • बेहतर कीमत की गारंटी (Best Price Guarantee) मिलती है।
  • 85 प्रतिशत तक लोन की सुविधा प्राप्त होती है। 
  • कम ब्याज दर पर फाइनेंस ऑप्शन मिलता है। 
  • सर्टिफाइड और इंस्पेक्टेड ट्रैक्टर मिलते हैं। 
  • कंपनी का उद्देश्य किसानों को परेशानी मुक्त और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बेहतरीन ट्रैक्टर डील उपलब्ध कराना है। 

किसान ऑनलाइन भी कर सकते हैं ट्रैक्टर की बुकिंग

किसान ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर जाकर आसानी से सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट www.tractorjunction.com जाएं। 
  • यहां ‘Used Tractors’ सेक्शन पर आएं। 
  • ब्रांड, HP, लोकेशन और प्राइस रेंज के अनुसार फिल्टर लगाएं।
  • पसंदीदा ट्रैक्टर चुनें और “Buy Now” या “Apply Loan” पर क्लिक करें।
  • जरूरत पड़ने पर कंपनी की सेल्स टीम आगे की प्रक्रिया में आपकी सहायता करती है। 

सेकेंड हैंड ट्रैक्टर व लोन के संबंधित अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

अगर किसान को ट्रैक्टर खरीदने, लोन लेने या किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे ट्रैक्टर जंक्शन की कस्टमर हेल्पलाइन से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आप 9770 976 976 नंबर पर सुबह 9:00 से शाम 7:00 बजे (सोमवार से शनिवार) तक कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

इसके अलावा किसान राज्यवार उपलब्ध ट्रैक्टरों की जानकारी भी देख सकते हैं —

  • काल करें : 9770 976 976 नंबर पर 
  • समय : सुबह 9:00 से शाम 7:00 बजे तक (सोमवार से शनिवार) तक 

नया शोरूम खुलने से प्रदेश के किसानों को मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ में ट्रैक्टर जंक्शन का यह नया शोरूम किसानों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है। यहां सस्ते दामों में सर्टिफाइड सेकेंड हैंड ट्रैक्टर, आसान लोन प्रक्रिया और भरोसेमंद सर्विस का संयोजन मिलेगा। अब छत्तीसगढ़ के किसान भी घर बैठे बेहतरीन ट्रैक्टर डील, आसान फाइनेंस और क्वालिटी की गारंटी के साथ आधुनिक खेती की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं, तो देर किस बात की अभी ट्रैक्टर खरीदने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन विजिट करें। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button