Top 5 ट्रैक्टर Under ₹5 लाख 2025 में - माइलेज ज्यादा, कीमत कम

2025 में 5 लाख से कम कीमत में सस्ते और टिकाऊ ट्रैक्टर 

नमस्कार किसान भाईयों, महंगाई के इस दौर में कोई भी नई चीज खरीदने से पहले व्यक्ति बहुत सोचता है और खासकर हमारे किसान जिनको अपने सबसे जरूरी साधन ‘ट्रैक्टर’ खरीदने में भी कई समस्याओं का सामना करना पडता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं, 5 ऐसे किफायती ट्रैक्टर जो आपको कम दाम में बेस्ट माइलेज देंगे और हमारे छोटे किसान भी उनसे लाभ उठा पाएंगे। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से जानते हैं कि कौनसे हैं वो टॉप 5 ट्रैक्टर।

महिंद्रा युवराज 215 NXT

भारत में महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी की कीमत ₹3,29,600 से शुरू होकर ₹3,50,200 तक है। यह ट्रैक्टर 15 एचपी का है और इसमें 1 सिलेंडर, 863.55 सीसी, 15 HP वाटर कूल्ड इंजन लगा है, जो 2300 RPM उत्पन्न करता है और इसमें 11.4 पीटीओ एचपी है। इसके गियरबॉक्स में 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर हैं और यह 2 WD (व्हील ड्राइव) ट्रैक्टर है। यह मिनी ट्रैक्टर छोटे खेतों और हल्के कामों के लिए उपयुक्त है।  

स्वराज 717

स्वराज 717 ट्रैक्टर खेती के लिए सबसे अच्छा ट्रैक्टर माना जाता है। इसकी कीमत ₹3,39,200 से शुरू होकर ₹3,49,800 तक जाती है। स्वराज 717 15 HP में एक शक्तिशाली और किफायती ट्रैक्टर है। यह कई हल्के उपकरणों के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। अंगूर, मूंगफली, कपास और अरंडी जैसी फसलों के लिए और रोजमर्रा के कामों के लिए यह ट्रैक्टर उपयुक्त है।

आयशर 241

 

आयशर 241 बहुत प्रसिद्ध ट्रैक्टर है जाे भारतीय किसानों की पहली पसंद में से एक है। आयशर 241 की भारत में कीमत ₹3.83 लाख से शुरू होकर ₹4.15 लाख तक है। आयशर 241 ट्रैक्टर में 1 सिलेंडर और 1557 CC का इंजन है जो 1650 इंजन रेटेड RPM उत्पन्न करता है।  इसके अलावा, इस आयशर ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 5 फॉरवर्ड गियर और 1 रिवर्स गियर मिलते हैं।

न्यू हॉलैंड सिम्बा 20

न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और दमदार ट्रैक्टर है। इसकी प्राइस ₹3.60 लाख से शुरू होती है। सिम्बा 20 ट्रैक्टर में 1 सिलेंडर, 17 HP का इंजन है जो इस 13.4 पीटीओ एचपी की ताकत देता है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 947.4 CC है और इसके गियरबॉक्स में 9 Forward + 3 Reverse गियर हैं। यह 2 WD (व्हील ड्राइव) वाला ट्रैक्टर है। 

कैप्टन 200 डीआई एलएस

कैप्टन 200 DI LS एक प्रभावी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर सभी एडवांस तकनीकों के साथ आता है। कैप्टन 200 डीआई एलएस की भारत में कीमत ₹ 3,38,568 से शुरू होकर ₹ 3,80,921 तक है। इसमें 20 एचपी वाला 1 सिलेंडर इंजन है जिसकी क्षमता 947.4 CC है। 9 Forward + 3 Reverse गियर वाला यह ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है।

तो ये थे 2025 में सबसे ज्यादा माइलेज वाले सस्ते ट्रैक्टर जो ₹5 लाख से कम में बेहतर प्रदर्शन दिखाने की क्षमता रखते हैं। अगर आप भी इनमें से किसी भी ट्रैक्टर को खरीदना चाहते हैं तो अभी ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें