खरीफ सीजन के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर: जानें फीचर्स, कीमत

दमदार इंजन और बेहतर माइलेज वाले ये ट्रैक्टर खेती को बनाएंगे आसान

भारत में खरीफ सीजन खेती का सबसे अहम समय होता है, जिसकी शुरुआत मानसून के साथ जून-जुलाई में होती है। इस दौरान धान, मक्का, कपास, सोयाबीन और बाजरा जैसी फसलों की बुवाई बड़े पैमाने पर की जाती है। ऐसे में खेत की जुताई, पडलिंग और बुवाई जैसे कामों के लिए सही ट्रैक्टर का चयन बेहद जरूरी हो जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार खरीफ फसलों के लिए 40 से 55 HP श्रेणी के ट्रैक्टर सबसे उपयुक्त रहते हैं। इनमें ज्यादा टॉर्क, बेहतर माइलेज और मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम मिलता है। तो आइए जानते हैं 2026 के खरीफ सीजन के लिए टॉप 5 ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी।

1. महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus)

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 47 HP का मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो लंबे समय से किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। इसकी खासियत है कम मेंटेनेंस, अच्छा माइलेज और हर तरह की मिट्टी में संतुलित प्रदर्शन। यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई और हल्की ढुलाई जैसे कामों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस के मुख्य फीचर्स

फीचर

विवरण

इंजन पावर

47 HP

टॉर्क

207 Nm

गियर

8F + 2R

लिफ्टिंग क्षमता

1500 किग्रा

PTO पावर

42 HP

2. स्वराज 855 एफई (Swaraj 855 FE)

स्वराज 855 एफई 49 HP का पावरफुल ट्रैक्टर है, जो भारी मिट्टी और बड़े खेतों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी मजबूत खींचने की क्षमता और ज्यादा लिफ्टिंग पावर इसे गन्ना, गहरी जुताई और भारी उपकरण चलाने के लिए उपयुक्त बनाती है। 

स्वराज 855 एफई के मुख्य फीचर्स 

फीचर

विवरण

इंजन

3478 CC

पावर

49.3 HP

गियर

8F + 2R 

लिफ्टिंग क्षमता

2000 किग्रा

ब्रेक

ड्राई डिस्क ब्रेक /आयल इम्मरसेड ब्रेक (ऑप्शनल)

3. जॉन डियर 5050 डी (John Deere 5050 D)

जॉन डियर 5050 डी 50 HP का आधुनिक ट्रैक्टर है, जिसे खासतौर पर धान की खेती और पडलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एडवांस तकनीक, पावर स्टीयरिंग और मजबूत हाइड्रोलिक्स मिलते हैं, जो इसे आधुनिक किसानों के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं। 

जॉन डियर 5050 डी के मुख्य फीचर्स 

फीचर

विवरण

इंजन

2900 CC

पावर

50 HP

गियर

8F + 4R

लिफ्टिंग क्षमता

1600 किग्रा

स्टीयरिंग

पावर

4. न्यू हॉलैंड 3600-2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस (New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus)

यह ट्रैक्टर “ऑल राउंडर” के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह खेती और ढुलाई दोनों कामों में शानदार प्रदर्शन करता है। इसकी मजबूत बॉडी, हाई हाइड्रोलिक क्षमता और बेहतर बैलेंस इसे मल्टीपर्पज उपयोग के लिए आदर्श बनाते हैं।

न्यू हॉलैंड 3600-2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस के मुख्य फीचर्स

फीचर

विवरण

इंजन

3070 CC

पावर

50 HP

गियर

8+2 / 12+3 CR* / 12+3 UG*

लिफ्टिंग क्षमता

1700–2000 किग्रा

PTO

46 HP

5. आइशर 480, 4 व्हील ड्राइव प्राइमा जी-3 (Eicher 480 4WD Prima G3)

यह 45 HP का 4WD ट्रैक्टर है, जो खासतौर पर गीली और कीचड़ वाली जमीन के लिए डिजाइन किया गया है। धान की खेती में इसकी पकड़ और संतुलन बेहतरीन रहता है, जिससे यह कठिन परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। 

आइशर 480, 4 व्हील ड्राइव प्राइमा जी-3 के मुख्य फीचर्स

फीचर

विवरण

इंजन

2500 CC

पावर

45 HP

गियर

8F + 2R

लिफ्टिंग क्षमता

1650 किग्रा

ड्राइव

4WD

खरीफ सीजन के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर की कीमत (एक नजर में)

ट्रैक्टर मॉडल

कीमत (एक्स-शोरूम)

Mahindra 575 DI XP Plus

₹6.94 – ₹7.31 लाख

Swaraj 855 FE

₹7.87 – ₹8.37 लाख

John Deere 5050 D

₹7.96 – ₹8.66 लाख

New Holland 3600-2 TX

₹7.99 लाख (लगभग)

Eicher 480 4WD Prima G3

₹8.11 – ₹8.39 लाख

अपने लिए सही ट्रैक्टर कैसे चुनें

ट्रैक्टर खरीदते समय सिर्फ कीमत या HP देखना सही फैसला नहीं होता। सही ट्रैक्टर का चुनाव आपकी खेती की जरूरतों पर निर्भर करता है। यदि आपके खेत की मिट्‌टी हल्की है तो 40–45 एचपी, भारी मिट्टी के लिए 50+ HP या 4WD बेहतर रहता है। यदि फसल के प्रकार के अनुसार ट्रैक्टर चुनें तो धान के लिए पडलिंग क्षमता जरूरी है जबकि कपास/मक्का के लिए टॉर्क और माइलेज देखा जाता है। इसके अलावा इंप्लीमेंट्स जैसे रोटावेटर, थ्रेशर, कल्टीवेटर के उपयोग के अनुसार PTO और लिफ्टिंग क्षमता देखकर ट्रैक्टर खरीदें। वहीं सबसे जरूरी चीज बजट और मेंटेनेंस को भी ध्यान में रखना चाहिए। ऐसे में ट्रैक्टर की खरीद करते समय सिर्फ खरीद कीमत नहीं, सर्विस और डीजल खर्च भी देखना चाहिए। कुलमिलाकर सही ट्रैक्टर वही है जो आपकी जमीन, फसल और काम के हिसाब से फिट बैठे। 

“खरीफ सीजन के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):

प्रश्न 1: खरीफ सीजन के लिए कौन सा HP ट्रैक्टर सही है?

उत्तर: 40–55 HP ट्रैक्टर ज्यादातर फसलों के लिए उपयुक्त होते हैं।

प्रश्न 2: धान की खेती के लिए कौन सा ट्रैक्टर लें?

उत्तर: 4WD और पडलिंग क्षमता वाले ट्रैक्टर बेहतर रहते हैं।

प्रश्न 3: क्या ज्यादा HP वाला ट्रैक्टर जरूरी है?

उत्तर: नहीं, जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर चुनना ज्यादा जरूरी है।

प्रश्न 4: ट्रैक्टर खरीदते समय सबसे जरूरी चीज क्या है?

उत्तर: आपकी जमीन, फसल और उपयोग के हिसाब से सही चयन।

प्रश्न 5: क्या कीमत हर राज्य में अलग होती है?

उत्तर: हां, टैक्स और RTO के कारण ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

 

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें