टैफे EV 28 ट्रैक्टर : बेहतरीन परफॉर्मेंस, मजबूत बॉडी और खेती के हर काम के लिए परफेक्ट
प्रकाशित - 18 Dec 2025 by Vivek Tailang
जुताई, बुवाई, ढुलाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए दमदार ताकत और भरोसेमंद प्रदर्शन
भारतीय खेती में आधुनिक तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच TAFE (ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड) ने किसानों के लिए एक नया और स्मार्ट विकल्प पेश किया है। टैफे EV 28 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर अपनी शानदार परफॉर्मेंस, मजबूत बनावट और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक के कारण किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जो कम खर्च में बेहतर प्रदर्शन और टिकाऊ समाधान चाहते हैं।
जुताई, बुवाई, ढुलाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए बेहद उपयुक्त
टैफे ईवी 28 ट्रैक्टर 27 हॉर्सपावर (HP) की पावर के साथ आता है, जिससे यह जुताई, बुवाई, ढुलाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए बेहद उपयुक्त बन जाता है। इसकी दमदार ताकत खेतों में लंबे समय तक लगातार काम करने की क्षमता प्रदान करती है। रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य सामान्य कृषि उपकरणों को यह ट्रैक्टर आसानी से संभाल सकता है। इलेक्ट्रिक ड्राइव और बेहतर गियरिंग के कारण खेत में इसका प्रदर्शन स्मूद और भरोसेमंद रहता है।
खेती के लिए भरोसेमंद इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
टैफे EV 28 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह सामान्य खेती के औजारों को कुशलता से चला सके। इसका मजबूत स्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन खेत में बेहतर संतुलन और स्थिरता प्रदान करता है। इसका गियरबॉक्स आरामदायक संचालन के लिए बनाया गया है, जिससे किसानों को लंबे समय तक काम करने में थकान कम होती है। यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कम रनिंग कॉस्ट और कम मेंटेनेंस की वजह से भी किसानों के लिए फायदेमंद साबित होता है। ईंधन पर निर्भरता न होने के कारण यह ट्रैक्टर खेती की लागत को काफी हद तक कम करने में मदद करता है।
पावर, माइलेज और ड्यूरेबिलिटी का बेहतरीन मेल
टैफे ईवी 28 का 27 HP पावरफुल इलेक्ट्रिक इंजन लगातार और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। यह ट्रैक्टर स्मूद ऑपरेशन के साथ हर तरह के कृषि कार्यों में बेहतर आउटपुट देता है। इसकी मजबूत बॉडी और टिकाऊ डिजाइन इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है। EV 28 में 4WD (फोर व्हील ड्राइव) वेरिएंट उपलब्ध है, जो खेत में बेहतर ग्रिप और कंट्रोल प्रदान करता है। इससे गीली और कठिन जमीन पर भी ट्रैक्टर आसानी से काम कर सकता है। इसके अलावा, सुरक्षित हैंडलिंग और भरोसेमंद ब्रेकिंग सिस्टम खेत और सड़क] दोनों जगह बेहतर कंट्रोल देता है।
स्पेसिफिकेशन और तकनीकी खूबियां
टैफे EV 28 में 250 Ah की बैटरी दी गई है और इसकी फॉरवर्ड स्पीड 25 किमी प्रति घंटा तक है। इसकी बैटरी परफॉर्मेंस खेती के रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। यह ट्रैक्टर धूल और गंदगी से इंजन को सुरक्षित रखने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जिससे इसकी मजबूती लंबे समय तक बनी रहती है।
नागपुर में हुआ EV 28 का भव्य लॉन्च
बता दें कि 21–24 नवंबर को नागपुर में आयोजित एक खास इवेंट में TAFE ने EV 28 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को पेश किया था। EV 28 को साइलेंट ऑपरेशन, शून्य उत्सर्जन और आधुनिक तकनीक के बेहतरीन संयोजन के रूप में पेश किया गया। TAFE का यह कदम ई-मोबिलिटी और ग्रीन खेती की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। EV 28 का इलेक्ट्रिक पावरट्रेन स्मूद ड्राइविंग अनुभव, बेहतर पावर डिलीवरी और कम मेंटेनेंस सुनिश्चित करता है, जो इसे भविष्य की खेती के लिए एक आडियल ऑप्शन बनाता है।
कीमत और उपलब्धता
टैफे EV 28 ट्रैक्टर की कीमत और अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें। आप इसके लेटेस्ट ऑन-रोड प्राइस 2025 और यूजर रिव्यू से जुड़ी जानकारी ट्रैक्टर जंक्शन पर देख सकते हैं। कुल मिलाकर, TAFE EV 28 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में नवाचार का नया उदाहरण पेश करता है और किसानों को अगली पीढ़ी की तकनीक के साथ टिकाऊ खेती की ओर बढ़ने का मौका देता है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें