सबसे बड़े ऑलराउंडर की तलाश: TAFE ने लॉन्च किया 'मैसी डायनास्टार' सीजन-3

किसानों, स्टार्ट-अप्स और ग्रामीण इनोवेटर्स को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, ₹8.2 लाख का Massey Ferguson ट्रैक्टर जीतने का मौका

भारत की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनी ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) ने मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट 2026' के तीसरे सीजन के शुभारंभ की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता किसानों, उद्यमियों, छात्रों, स्टार्ट-अप्स और ग्रामीण नवोन्मेषकों को अपने अभिनव विचार प्रस्तुत करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। 'मैसी डायनास्टार' सीजन-3 का मुख्य उद्देश्य ऐसे विचारों को प्रोत्साहित करना है जो मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों के उपयोग से कृषि, संबद्ध क्षेत्रों और ग्रामीण उद्यमिता में सकारात्मक बदलाव ला सकें। प्रतियोगिता में विजेताओं को ₹8.2 लाख मूल्य का Massey Ferguson ट्रैक्टर पुरस्कार के रूप में मिलेगा। 

मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट 2026' के तीसरे सीजन की मुख्य बातें:

  • बड़ा इनाम जीतने का मौका: विजेता को ₹8.2 लाख मूल्य का Massey Ferguson 254 DYNASMART ट्रैक्टर इनाम में दिया जाएगा।
  • दायरा बढ़ा: इस बार सीजन-3 में प्रतिभागी मैसी फर्ग्यूसन के किसी भी ट्रैक्टर मॉडल पर आधारित अपने नवाचार या आइडिया पेश कर सकते हैं।
  • कौन ले सकता है भाग: इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय किसान, छात्र, स्टार्टअप या उद्यमी हिस्सा ले सकता है।
  • आवेदन करने का तरीका: प्रतिभागी अपना नवाचार आइडिया वीडियो या टेक्स्ट के रूप में अंग्रेजी या किसी भी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

मैसी डायनास्टार सीजन-3 

कंपनी के अनुसार, यह "खेती और बिजनेस के नए आइडिया" की एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। अगर आपके पास कोई ऐसा कमाल का विचार है जिससे मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर के इस्तेमाल से खेती, कृषि संबंधित क्षेत्रों और ग्रामीण उद्यमिता में सकारात्मक बदलाव ला सकें, तो यह मंच आपके लिए है। इस मंच पर आपको बताना है कि आप मैसी ट्रैक्टर का इस्तेमाल किसी नवाचारी तरीके से कैसे कर सकते हैं। चाहे वह खेती का कोई नया तरीका हो या ट्रैक्टर से जुड़ा कोई नया प्रयोग हो।

बढ़ाया प्रतियोगिता का दायरा 

इस बार प्रतियोगिता का दायरा बढ़ाते हुए किसी भी Massey Ferguson ट्रैक्टर से जुड़े व्यावहारिक और नवाचारी उपयोग-आधारित आइडिया आमंत्रित किए गए हैं। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी और वे TAFE के वरिष्ठ नेतृत्व व उद्योग विशेषज्ञों की जूरी के सामने अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे।

कॉन्टेस्ट 2026 का सीजन-3 : विजेता को मैसी ट्रैक्टर 

प्रतियोगिता के विजेता को लगभग ₹8.2 लाख मूल्य का Massey Ferguson 254 DYNASMART ट्रैक्टर पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। वहीं, शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में अपने समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जहां सबसे प्रभावशाली विचारों को सम्मानित किया जाएगा।

TAFE का मानना है यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जिनके पास नए और अनोखे विचार हैं। इसके जरिए आप न केवल अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, बल्कि अपने नए आइडियाज से खेती के आने वाले कल को बेहतर बनाने में भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं। 

TAFE – ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के बारे में

1960 में चेन्नई में स्थापित TAFE – ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड आज हर वर्ष 1.8 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचती है और उसके पास 1,600 से अधिक डीलरों का मजबूत नेटवर्क है। TAFE भारत और दुनिया भार में चार प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड -

  • Massey Ferguson India, 
  • TAFE Tractors, 
  • Eicher Tractors और IMT जैसे ब्रांड्स के साथ काम करती है। 

और एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका और रूस सहित 80 से अधिक देशों में ट्रैक्टर निर्यात करती है।

ट्रैक्टर निर्माण के अलावा, TAFE समूह कृषि मशीनरी, डीजल इंजन, इंजीनियरिंग प्लास्टिक, गियर और ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स, हाइड्रोलिक सिस्टम और अन्य इंजीनियरिंग व्यवसायों में भी सक्रिय है।

Tractor Junction also offers a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें