टैफे ने भारत, नेपाल और भूटान में मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड के पूर्ण अधिकार हासिल किए

चेन्नई की टैफे और अमेरिकी AGCO के बीच विवाद सुलझा, टैफे बना ब्रांड का विशेष स्वामी; AGCO में हिस्सेदारी भी बरकरार

टैफे ने भारत, नेपाल और भूटान में मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड के पूर्ण अधिकार हासिल कर लिए हैं। हाल ही में चेन्नई की टैफे और अमेरिकी एजीसीओ (AGCO) का विवाद सुलझ गया है। अब टैफे इस ब्रांड का विशेष स्वामी बन गया है। इसी के साथ ही इसकी एजीसीओ में हिस्सेदारी भी बरकरार रहेगी। दोनों ने इस पर खुशी जताई है और उम्मीद है कि इससे भविष्य के लिए उद्याेग को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में सहायता मिलेगी। 

जानकारी के मुताबिक चेन्नई स्थित ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट (TAFE) और अमेरिका की अग्रणी कृषि उपकरण कंपनी AGCO Corporation के बीच मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड को लेकर लंबा विवाद चल रहा था जो अब समाप्त हो गया है। ऐसे में दोनों कंपनियों ने एक आउट-ऑफ-कोर्ट समझौता किया है, जिसके तहत टैफे को भारत, नेपाल और भूटान में मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड का विशेष स्वामित्व प्राप्त होगा। यह समझौता दोनों कंपनियों के बीच ब्रांड, व्यापारिक शर्तों और शेयरधारिता संबंधी सभी मामलों का समाधान करता है। टैफे और AGCO के बीच यह समझौता भारत में कृषि उपकरण बाजार में स्थिरता और विकास का संकेत है।  

टैफे खरीदेगा AGCO की 20.7 प्रतिशत हिस्सेदारी 

इस सौदे के अंतर्गत, टैफे AGCO की 20.7 प्रतिशत हिस्सेदारी को 260 मिलियन डॉलर में वापस खरीदेगा, जिससे टैफे चेन्नई स्थित एक बड़े औद्योगिक समूह अमलगमेशन्स ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी। हालांकि, टैफे ने AGCO में अपनी 16.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखने का भी फैसला किया है। टैफे ने यह सहमति जताई है कि वह अपनी हिस्सेदारी को नहीं बढ़ाएगा और AGCO के भविष्य के शेयर बायबैक कार्यक्रम में भाग लेकर ही अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेगा। बता दें कि TAFE वर्तमान में AGCO में सबसे बड़ा शेयरधारक है, जो Deere & Company और CNH Industrial के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कृषि उपकरण कंपनी है। वहीं AGCO के पास टैफे का 21 प्रतिशत हिस्सा है। दोनों कंपनियों ने यह भी तय किया है कि सभी व्यापारिक समझौते पारस्परिक रूप से समाप्त हो जाएंगे। इसके बावजूद टैफे सभी मौजूदा आपूर्ति आदेशों का सम्मान करेगा और वैश्विक बाजारों में पुर्जों की आपूर्ति जारी रखेगा।

टैफे की विकास की नई कहानी में प्रवेश

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए टैफे की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मल्लिका श्रीनिवासन ने कहा, “जब हम टैफे की विकास कहानी के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, तो हम AGCO के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को पहचानते और उसका सम्मान करते हैं। हम एक प्रतिबद्ध शेयर धारक के रूप में AGCO को समर्थन देना जारी रखेंगे।” AGCO के चेयरमैन और CEO एरिक हंसोटिया ने भी इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा, “हम सभी लंबित व्यापारिक, प्रशासनिक और शेयरधारिता मामलों पर टैफे के साथ सौहार्दपूर्ण समाधान पर पहुंचकर प्रसन्न हैं।” इस समझौते के प्रभावी होने के लिए भारत में कुछ सरकारी प्रक्रियाओं और शेयर पुनर्खरीद से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जानी बाकी हैं।

मैसी फर्ग्यूसन का ऐतिहासिक सफर और भारत में टैफे की भूमिका

मैसी फर्ग्यूसन एक विश्व विख्यात ट्रैक्टर ब्रांड है, जिसने भारतीय कृषि में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। 1960 से टैफे ने भारत में मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड के ट्रैक्टरों का उत्पादन, विकास और प्रचार-प्रसार किया है। आज तक इस ब्रांड के तीन मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। टैफे के कुल 180,000 से अधिक ट्रैक्टर उत्पादन में से 100,000 से ज्यादा ट्रैक्टर मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड के हैं, जो कंपनी के व्यवसाय में अहम भूमिका निभाते हैं। 1960 के दशक में अमलगमेशन ग्रुप ने भारत में स्थानीय स्तर पर मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों का निर्माण शुरू किया। टैफे का गठन 1960 में मैसी फर्ग्यूसन और अमलगमेशन ग्रुप के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में हुआ। 1974 में, दोनों कंपनियों ने सीमित ट्रैक्टरों के लिए ट्रेडमार्क समझौता किया, जिसे 1994 में विस्तारित किया गया। इस समझौते ने टैफे को भारत में मैसी फर्ग्यूसन नाम का उपयोग करने का विशेष अधिकार दिया।

क्या था विवाद और कैसे हुआ कानूनी लड़ाई का अंत

इस विवाद की शुरुआत अप्रैल 2025 में हुई, जब AGCO ने घोषणा की कि वह टैफे के साथ मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड लाइसेंस समेत सभी समझौते समाप्त कर रहा है। इसके बाद दोनों कंपनियों के बीच कानूनी जंग छिड़ गई। मद्रास उच्च न्यायालय ने 19 नवंबर को आदेश दिया था कि दोनों पक्ष “यथास्थिति” बनाए रखें, जिससे विवादित स्थिति बनी रही। हालांकि, अब दोनों कंपनियों ने सभी चल रही कानूनी कार्रवाइयों को बिना किसी शर्त के वापस लेने पर सहमति जताई है।

भविष्य की साझेदारी और बाजार की दिशा

समझौते के बाद, टैफे AGCO के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा, हालांकि बोर्ड में प्रतिनिधित्व खत्म हो जाएगा। दोनों कंपनियों ने सहमति जताई है कि वे सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ नकारात्मक बयानबाजी नहीं करेंगे। AGCO के CEO हंसोटिया ने कहा, “हमारी किसान-प्रथम रणनीति के तहत हम टैफे के साथ साझेदारी बनाए रखेंगे, जिससे किसानों के लिए बेहतर परिणाम, कंपनी के परिचालन में सफलता और शेयरधारकों को मजबूत रिटर्न सुनिश्चित होगा।” टैफे के लिए यह समझौता भारत, नेपाल और भूटान में मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड के पूर्ण अधिकार हासिल करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे कंपनी को क्षेत्रीय बाजारों में अपने व्यवसाय को मजबूत करने और कृषि उपकरण क्षेत्र में अपनी पकड़ और सुदृढ़ करने का अवसर मिलेगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें