स्वराज 855 FE vs 855 FE प्रोटेक में क्या अंतर है? जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी तुलना

जानें, इंजन, गियरबॉक्स, पीटीओ, हाइड्रोलिक्स, लिफ्ट क्षमता और दूसरे फीचर्स में दोनों ट्रैक्टरों में कितना अंतर है

स्वराज 855 FE और स्वराज 855 FE प्रोटेक दोनों ही खेती के अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टर हैं। स्वराज 855 FE में 49.3 एचपी की पावर, 3 सिलेंडर और 3478 सीसी इंजन दिया गया है। वहीं स्वराज 855 FE प्रोटेक को 45 एचपी श्रेणी में रखा गया है और इसमें भी 3 सिलेंडर तथा 3478 सीसी इंजन क्षमता दी गई है।

दोनों ट्रैक्टरों में लिफ्ट क्षमता, गियरबॉक्स, क्लच, फ्यूल टैंक और स्टीयरिंग जैसे फीचर्स में अंतर देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप इन दोनों में से किसी ट्रैक्टर को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले इनके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की तुलना करना जरूरी है।

ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं

अगर आप अपनी खेती की जरूरत और बजट के अनुसार सही ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अलग-अलग ब्रांड के ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की तुलना जरूर करें। ट्रैक्टर जंक्शन पर किसान नए और पुराने दोनों ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इससे किसान अपनी जरूरत, खेत के काम और बजट के अनुसार सही ट्रैक्टर चुनने में मदद ले सकते हैं। “ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं” अधिक जानकारी के लिए 9770974974 पर संपर्क करें।

इंजन और पावर में कितना अंतर

स्वराज 855 FE में 49.3 एचपी का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसकी इंजन क्षमता 3478 सीसी है। इसमें 3-स्टेज ऑयल बाथ एयर फिल्टर और वाटर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका पीटीओ पावर 42.9 एचपी बताया गया है।

वहीं स्वराज 855 FE प्रोटेक को 45 एचपी श्रेणी में रखा गया है। इसमें भी 3478 सीसी की इंजन क्षमता और 3 सिलेंडर दिए गए हैं।

पैरामीटर स्वराज 855 FE स्वराज 855 FE प्रोटेक
पावर 49.3 एचपी 45 एचपी
सिलेंडर 3 3
इंजन क्षमता 3478 सीसी 3478 सीसी
इंजन आरपीएम 2000 2000
पीटीओ पावर 42.9 एचपी —-----

गियरबॉक्स की तुलना

गियरबॉक्स के मामले में भी स्वराज 855 FE और स्वराज 855 FE प्रोटेक ट्रैक्टरों में अंतर है। स्वराज 855 FE में 8 आगे + 2 पीछे और 12 आगे + 3 पीछे गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। इसकी गति 3.1 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक तक बताई गई है। वहीं स्वराज 855 FE प्रोटेक में 12 आगे + 3 पीछे गियरबॉक्स दिया गया है। इसके ट्रांसमिशन को कॉन्स्टेंट मेश विद साइड शिफ्टर बताया गया है।

पैरामीटर स्वराज 855 FE स्वराज 855 FE प्रोटेक
गियरबॉक्स 8 आगे + 2 पीछे  12 आगे + 3 पीछे
ट्रांसमिशन कांस्टेंट मेश / पीसीएम कॉन्स्टेंट मेश विद साइड शिफ्टर
गियर शिफ्ट सामान्य/विकल्प के अनुसार साइड शिफ्टर

क्लच में क्या है अंतर 

स्वराज 855 FE में सिंगल, ड्यूल और आईपीटीओ क्लच के विकल्प दिए गए हैं। वहीं प्रोटेक मॉडल में डबल क्लच दिया गया है। 855 FE में डबल क्लच तकनीक पीटीओ से चलने वाले कृषि यंत्रों को सक्रिय रखते हुए गियर बदलने में मदद करती है।

पैरामीटर स्वराज 855 FE स्वराज 855 FE प्रोटेक
क्लच सिंगल/ड्यूल/आईपीटीओ डबल क्लच

पीटीओ में कितना अंतर है

पीटीओ (PTO) की बात करें तो स्वराज 855 FE में मल्टी-स्पीड पीटीओ और सीआरपीटीओ दिए गए हैं, जो 540 और 1000 आरपीएम पर काम करते हैं। इसका पीटीओ पावर 42.9 एचपी है। स्वराज 855 FE प्रोटेकवर्सा पीटीओ (Versa PTO) मिलता है।

हाइड्रोलिक और लिफ्ट कैपेसिटी में अंतर

दोनों ट्रैक्टरों में लिफ्ट क्षमता का अंतर काफी स्पष्ट है। स्वराज 855 FE की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम दी गई है, जबकि स्वराज 855 FE प्रोटेक की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2500 किलोग्राम है। इस तरह प्रोटेक मॉडल में 500 किलोग्राम अधिक लिफ्ट क्षमता मिलती है, जो भारी कृषि यंत्रों के इस्तेमाल में उपयोगी हो सकती है।

पैरामीटर स्वराज 855 FE स्वराज 855 FE प्रोटेक
लिफ्ट क्षमता 2000 किलोग्राम 2500 किलोग्राम

फ्यूल टैंक में भी है अंतर

फ्यूल टैंक क्षमता में भी दोनों मॉडल अलग हैं। स्वराज 855 FE में 62 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं स्वराज 855 FE प्रोटेक में 70 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

पैरामीटर स्वराज 855 FE स्वराज 855 FE प्रोटेक
फ्यूल टैंक 62 लीटर 70 लीटर

ब्रेक और स्टीयरिंग की तुलना

स्वराज 855 FE में ड्राई डिस्क ब्रेक और वैकल्पिक ऑयल इमर्स्ड ब्रेक दिए गए हैं। इसमें मैकेनिकल और वैकल्पिक पावर स्टीयरिंग मिलती है। वहीं स्वराज 855 FE प्रोटेक में ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग दी गई है।

फीचर स्वराज 855 FE स्वराज 855 FE प्रोटेक
ब्रेक ड्राई डिस्क/ऑयल इमर्स्ड विकल्प ऑयल इमर्स्ड
स्टीयरिंग मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग विकल्प ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग

वारंटी में क्या है अंतर 

कंपनी की ओर से दोनों ट्रैक्टरों के लिए 6 साल की वारंटी दी गई है। स्वराज 855 FE की जानकारी में 6000 घंटे या 6 वर्ष की वारंटी बताई गई है, जबकि प्रोटेक के लिए 6 वर्ष की वारंटी दी गई है।

स्वराज 855 FE और 855 FE प्रोटेक के फीचर्स एक नजर में

फीचर स्वराज 855 FE स्वराज 855 FE प्रोटेक
पावर 49.3 एचपी 45 एचपी
सिलेंडर 3 3
इंजन क्षमता 3478 सीसी 3478 सीसी
पीटीओ पावर 42.9 एचपी —---
गियरबॉक्स 8 आगे + 2 पीछे 12 आगे + 3 पीछे
क्लच सिंगल/ड्यूल/आईपीटीओ डबल क्लच
लिफ्ट क्षमता 2000 किलोग्राम 2500 किलोग्राम
ईंधन टैंक 62 लीटर 70 लीटर
ब्रेक ड्राई डिस्क/ऑयल इमर्स्ड विकल्प ऑयल इमर्स्ड
स्टीयरिंग मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग विकल्प ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग
व्हील ड्राइव 2 डब्ल्यूडी 2 डब्ल्यूडी
वारंटी 6000 घंटे/6 वर्ष 6 वर्ष

कीमत में कितना अंतर है

स्वराज 855 FE की एक्स-शोरूम कीमत 7.87 लाख से 8.37 लाख रुपए तक बताई गई है। वहीं स्वराज 855 FE प्रोटेक की कीमत 8 लाख से 8.90 लाख रुपए तक दी गई है। दोनों की ऑन-रोड कीमत शहर, टैक्स और अन्य कारकों के अनुसार अलग हो सकती है।

किस ट्रैक्टर में क्या है खास 

स्वराज 855 FE में 49.3 एचपी पावर, 3478 सीसी इंजन, 42.9 एचपी पीटीओ पावर और 2000 किलोग्राम लिफ्ट क्षमता दी गई है। इसमें अलग-अलग गियरबॉक्स और क्लच विकल्प भी मिलते हैं। वहीं स्वराज 855 FE प्रोटेक में 45 एचपी पावर के साथ 2500 किलोग्राम लिफ्ट क्षमता, 12 आगे + 3 पीछे गियर, डबल क्लच, 70 लीटर फ्यूल टैंक, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग दी गई है। इसलिए किसान को दोनों मॉडलों में चुनाव करते समय अपनी खेती के काम, कृषि यंत्रों, लिफ्ट क्षमता, गियर की जरूरत और बजट को ध्यान में रखना चाहिए।

“स्वराज 855 FE vs 855 FE प्रोटेक में क्या अंतर” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):

प्रश्न 1. स्वराज 855 FE और 855 FE प्रोटेक की पावर कितनी है?
उत्तर: स्वराज 855 FE में 49.3 एचपी की पावर दी गई है, जबकि स्वराज 855 FE प्रोटेक को 45 एचपी की पावर के साथ आता है।

प्रश्न 2. स्वराज 855 FE और 855 FE प्रोटेक की लिफ्ट क्षमता कितनी है?
उत्तर: स्वराज 855 FE की लिफ्ट क्षमता 2000 किलोग्राम है, जबकि स्वराज 855 FE प्रोटेक में 2500 किलोग्राम तक की लिफ्ट क्षमता दी गई है।

प्रश्न 3.स्वराज 855 FE और 855 FE प्रोटेक में कौन-सा गियरबॉक्स मिलता है?
उत्तर: स्वराज 855 FE में 8 आगे + 2 पीछे गियर मिलते हैं। स्वराज 855 FE प्रोटेक में 12 आगे + 3 पीछे गियर के साथ कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है।

प्रश्न 4. स्वराज 855 FE और 855 FE प्रोटेक की कीमत कितनी है?
उत्तर: स्वराज 855 FE की कीमत 7.87 लाख से 8.37 लाख रुपए और स्वराज 855 FE प्रोटेक की कीमत 8 लाख से 8.90 लाख रुपए तक है। वास्तविक कीमत स्थान और अन्य शुल्क के अनुसार अलग हो सकती है।

प्रश्न 5. स्वराज 855 FE और 855 FE प्रोटेक में फ्यूल टैंक की क्षमता कितनी है?
उत्तर: स्वराज 855 FE में 62 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जबकि स्वराज 855 FE प्रोटेक में 70 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें