सोनालीका के सबसे ज्यादा बिकने वाले 7 ट्रैक्टर, किसानों के बीच हो रहे लोकप्रिय

Share Product प्रकाशित - 28 Jul 2026 by Vivek Tailang

सोनालीका के सबसे ज्यादा बिकने वाले 7 ट्रैक्टर, किसानों के बीच हो रहे लोकप्रिय

सोनालीका के 7 सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और खेती के अनुसार उनकी उपयोगिता

भारत में ट्रैक्टर बाजार में सोनालीका ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। बेहतर माइलेज, दमदार इंजन, कम रखरखाव और आधुनिक फीचर्स के कारण कंपनी के कई ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद नहीं बल्कि सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में शामिल हैं। छोटे किसानों से लेकर बड़े जोत वाले किसान तक अपनी जरूरत के अनुसार सोनालीका ट्रैक्टर खरीद रहे हैं। यदि आप भी नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जानिए सोनालीका के टॉप 7 सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर और उनके प्रमुख फीचर्स।

ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं, ट्रैक्टर जंक्शन। यहां आपको अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही ट्रैक्टर चुनने में मदद मिलेगी। नया हो या पुराना ट्रैक्टर, सही मॉडल की जानकारी के लिए 9770974974 पर कॉल करें।

सोनालीका के 7 सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों और उनकी कीमत

ट्रैक्टर मॉडल एचपी कीमत (एक्स-शोरूम)
सोनालीका डीआई 35 39 HP ₹5.31 - ₹5.62 लाख
सोनालीका डीआई 745 III गोल्ड 50 HP ₹6.90 - ₹7.50 लाख
सोनालीका डीआई 60 सिकंदर DLX TP 4WD 49 HP ₹9.20 लाख
सोनालीका डीआई 30 बागबान सुपर 30 HP ₹4.49–₹4.79 लाख
सोनालीका 745 डीआई III सिकंदर 50 HP ₹6.47 - ₹6.73 लाख
सोनालीका डीआई 745 III 50 HP ₹6.80 - ₹7.28 लाख
सोनालीका टाइगर डीआई 50 4WD 52 HP ₹8.41 - ₹8.79 लाख

1. सोनालीका डीआई 35

39 एचपी का यह ट्रैक्टर छोटे और मध्यम किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें 34 एचपी पीटीओ पावर, 8+2 गियरबॉक्स, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और 2000 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। जुताई, बुवाई, रोटावेटर और ढुलाई जैसे दैनिक कृषि कार्यों के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।

2. सोनालीका डीआई 745 III गोल्ड

50 एचपी का यह ट्रैक्टर भारी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसमें 46.5 पीटीओ एचपी, 16+4 गियरबॉक्स, पावर स्टीयरिंग और 2000 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। बड़े खेतों में रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य भारी कृषि उपकरणों के साथ यह बेहतरीन प्रदर्शन करता है।

3. सोनालीका डीआई 60 सिकंदर DLX TP 4WD

49 एचपी क्षमता वाला यह 4WD ट्रैक्टर कठिन कृषि परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 12+12 गियरबॉक्स, आईपीटीओ के साथ डबल क्लच और 2200 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। भारी उपकरणों के साथ काम करने वाले किसानों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

4. सोनालीका डीआई 30 बागबान सुपर

30 एचपी क्षमता वाला यह सोनालीका मिनी ट्रैक्टर बागवानी किसानों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इसमें 25.5 पीटीओ एचपी, 8+2 गियरबॉक्स, 1336 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता और 4WD सिस्टम दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹4.49 लाख से ₹4.79 लाख के बीच है। 

5. सोनालीका 745 डीआई III सिकंदर

यह ट्रैक्टर 50 एचपी श्रेणी में आता है और निरंतर मेश गियरबॉक्स, डीसीवी और 1800 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता जैसी सुविधाओं से लैस है। तेज गति और बेहतर नियंत्रण के कारण यह खेती के साथ ढुलाई कार्यों में भी उपयोगी है।

6. सोनालीका डीआई 745 III

50 एचपी का यह मॉडल विभिन्न गियर विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसमें 40.8 पीटीओ एचपी, 2000 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक का विकल्प मिलता है। यह रोटावेटर, कल्टीवेटर और थ्रेशर जैसे कृषि उपकरणों के साथ प्रभावी ढंग से काम करता है।

7. सोनालीका टाइगर डीआई 50 4WD

52 एचपी का यह ट्रैक्टर अधिक शक्ति और आधुनिक फीचर्स के साथ आता है। इसमें 2200 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता, पावर स्टीयरिंग और 12+12 गियर विकल्प उपलब्ध हैं। बड़े किसानों और भारी कृषि कार्यों के लिए यह एक मजबूत विकल्प माना जाता है।

सोनालीका के कम एचपी के लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर

खेतों के साथ-साथ बागवानी, सब्जी और फल उत्पादन करने वाले किसानों के बीच मिनी ट्रैक्टर (Mini Tractor) की मांग भी लगातार बढ़ रही है। कंपनी के मिनी ट्रैक्टर 20 से 32 एचपी की रेंज में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत लगभग ₹3.78 लाख से ₹6.09 लाख तक है। कम जगह में बेहतर संचालन, कम फ्यूल खर्च और छोटे कृषि उपकरणों के साथ आसान संचालन इनकी खासियत है।

  • सोनालीका एमएम-18 : 18 एचपी का यह सोनालीका मिनी ट्रैक्टर छोटे खेतों और बागवानी के लिए उपयुक्त है। इसमें 15 पीटीओ एचपी, 6+2 गियरबॉक्स, 800 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक मिलते हैं। इसकी कीमत लगभग ₹2.59 लाख से ₹2.82 लाख तक है।

  • सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक 4WD : इलेक्ट्रिक तकनीक के साथ आने वाला यह 15 एचपी ट्रैक्टर आधुनिक खेती की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 6+2 गियरबॉक्स, 500 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता और 4WD सिस्टम दिया गया है। कम परिचालन लागत के कारण यह किसानों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस ट्रैक्टर की कीमत ₹6.10 लाख से ₹6.80 लाख रुपए तक है। 

यदि आप अपनी खेती की जरूरत के अनुसार सही सोनालीका ट्रैक्टर या सोनालीका मिनी ट्रैक्टर चुनना चाहते हैं, तो खरीदने से पहले उनकी कीमत, फीचर्स, एचपी और उपयोगिता की तुलना जरूर करें। इसके लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट कर सकते है। इससे आपकी खेती के लिए सही ट्रैक्टर चुनना आसान हो जाएगा।

“सोनालीका के सबसे ज्यादा बिकने वाले 7 ट्रैक्टर” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs): 

प्रश्न 1. सोनालीका के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं?

उत्तर: सोनालीका डीआई 35, डीआई 745 III गोल्ड, डीआई 60 सिकंदर DLX TP 4WD, टाइगर इलेक्ट्रिक 4WD, 745 डीआई III सिकंदर, डीआई 745 III और टाइगर डीआई 50 4WD कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों में शामिल हैं। 

प्रश्न 2. सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

उत्तर: सोनालीका डीआई 35 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹5.30 लाख से ₹5.62 लाख तक है। 

प्रश्न 3. सोनालीका के किस ट्रैक्टर में 4WD का विकल्प मिलता है?

उत्तर: सोनालीका डीआई 60 सिकंदर DLX TP 4WD, सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक 4WD और सोनालीका टाइगर डीआई 50 4WD में 4WD का विकल्प उपलब्ध है। 

प्रश्न 4. सोनालीका मिनी ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

उत्तर: भारत में सोनालीका मिनी ट्रैक्टर (Sonalika Mini Tractor) की कीमत लगभग ₹3.78 लाख से ₹6.09 लाख तक है। कंपनी के मिनी ट्रैक्टर 20 से 32 एचपी की रेंज में उपलब्ध हैं। 

प्रश्न 5. बागवानी के लिए कौन-सा सोनालीका मिनी ट्रैक्टर बेहतर है?

उत्तर: सोनालीका डीआई 30 बागबान सुपर बागवानी फसलों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें 30 एचपी इंजन, 4WD, 25.5 पीटीओ एचपी और 1336 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button